हर बच्चे की प्रतिभा को मिले राष्ट्रीय पहचान!
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए अब करें स्व-नामांकन / नामांकन।
नामांकन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 5 से 18 ��र्ष आयु वर्ग के वे बच्चे जिन्होंने कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है, वे आवेदन कर सकते हैं।
🔗 आवेदन करें: https://t.co/8SNS2HSve8
बालोदाबाज़ार जिले में फोस्टर केयर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बालोदाबाज़ार द्वारा सुपरवाइज़रों के लिए फोस्टर केयर विषय पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 आगामी चरण में जिले की 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाकर संभावित पोषक परिवारों तथा जरूरतमंद बच्चों की पहचान की जाएगी, ताकि प्रत्येक बच्चे तक संरक्षण और द��खभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
साइबर सुरक्षा से सुरक्षित भविष्य की ओर
जिला कांकेर के ग्राम देवीनवागांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) की जेंडर विशेषज्ञ द्वारा महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 इस अवसर पर बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी भी दी गई तथा बच्चों को स्कूल न छोड़ने और नियमित शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही नोनी सुरक्षा योजना महतारी वंदन योजना एवं प्रधान���ंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बाल विवाह मुक्त सूरजपुर की दिशा में जागरूकता की पहल
सूरजपुर जिले की कलेक्टर श्रीमती रैना जमील के निर्देशानुसार प्रतापपुर विकासखंड के धरमपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई व महिला सशक्तिकरण हब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण चार सूत्र बताए गए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी है।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21 इस अवसर पर बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी भी दी गई तथा बच्चों को स्कूल न छोड़ने और नियमित शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
जिला कोरिया में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दिनांक 28/07/2026 को जिला कोरिया के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय, खरवत में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@LaxmiRajwade21@KoreaDist कार्यक्रम म���ं साइबर ऑफिस बैकुंठपुर से उपस्थित विशेषज्ञ टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।