प्रदूषण पर चिंतन हो तो खाली पराली जलाने पर नहीं,करोड़ो वाहनों पर,अनियंत्रित निर्माणों पर,अशोधित धुआं छोड़ती फैक्ट्रियों पर और अपने कूड़े को जहां तहां फेंककर जलाती कॉलोनियों पर भी हो।
पराली जलानी अनुचित है किंतु उसके निस्तारण के सुगम उपाय क्या हैं?
#Pollution#PollutionInDelhi
एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनावी ख़र्च पर तो काफी अंकुश लगेगा लेकिन चुनावी मौसम में होने वाली बम्पर विकास योजनाओं का लाभ भी जनता को नही मिल पायेगा।
वैसे एक राष्ट्र एक चुनाव से पहले पर���सीमन होना चाहिए।
#OneNationOneElection
कृष्णा पाठक को श्रीजेश ��े सन्यास से पहले काफी मैचों में एक या दो हाफ खिला कर दबाव वाले मैचों के लिए तैयार करना एक शानदार फैंसला साबित हुआ। उनकी गोलकीपिंग शानदार रही। #AsianChampionsTrophy2024
तमाम बयानों,चिंताओं और दुःखद घटनाक्रम के बीच भारत बांग्लादेशी क्रिकेट टीम की मेहमाननवाजी करेगा।
हम उनके साथ टेस्ट मैच खेलेंगे।क्या हम ब्लैक लाइव्स मैटर जैसा कोई संदेश दे पाएंगे?
#INDvsBAN
उत्तर प्रदेश सरकार का जटायु संरक्षण के लिए प्रयास और उसे नारी सुरक्षा के ऐतिहासिक घटनाक्रम से जोड़ना सुखद लगा। बस आशा है कि यह योजना शानदार नतीजें दे। गिद्ध पर्यावरण के सफाईकर्मी हैं जो मानवीय भूल के चलते आज अस्तित्व बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
भारत में पैरा महिला एथलीट होना ही अपने आप में सर्वोच्च खेल उपलब्धि है,उस पर भी अवनी लेखरा द्वारा लगातार दो गोल्ड मेडल जीतना अद्भुत, अतुलनीय और अविस्मरणीय है।
@AvaniLekhara#Paralympic2024
भारतीय त्यौहार केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व नहीं रखते,यदि ध्यान से देखें तो थोड़े थोड़े अंतराल पर अर्थव्यवस्था के चक्र को चलाय��� रखने का कार्य करते हैं,चक्रीय अर्थव्यवस्था की थ्योरी यूरोप के अर्थशास्त्रियों ने 18वी शताब्दी में दी।