मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ-में-हाथ होता है
निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है!
बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।
फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है।
ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र-संविधान-आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली फिर से मुस्कुराए।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
संपूर्ण विश्व को अनंत चतुर्दशी की अनंत शुभकामनाएँ!!!
जैन समाज में प्रचलित ‘क्षमा वाणी पर्व’ के इस महान अवसर पर ये सीख लें कि जीवन में भूल और ��लती से किसी का मन दुखाना सामाजिक व्यवहार का हिस्सा है, जिसके कारण संबंधों में दूरी आ जाती है, जिन्हें आपसी समझ से पाटा भी जा सकता है।
इसीलिए ‘क्षमा वाणी’ के इस महान पर्व से क्षमा माँगने की व्यावहारिक सीख लें और जाने-अनजाने में हुई मन-वचन-करम की गलतियों के लिए आपस में क्षमा के सकारात्मक भाव से मानवीय संबंधों और संवेदनाओं को और भी दृढ़ करें। सबके मत को सहनशीलता के साथ सुनें और उनसे टकराव की जगह समायोजन करते हुए ‘जीओ और जीने दो’ की बात करें। ‘मत के भेद’ को सदैव विविधता को रूप मे देखा जाए और समय रहते उसे ‘मन का ��ेद’ बनने से रोका जाए तो जीवन सरल और मन शांत हो जाता है। सौहार्द और शांति ही जीवन की सबसे बड़ी और सच्ची उपलब्धि है।
क्षमा वीरस्य भूषणम्!
प्रिय समाजवदियों,
अब हमारे बीच वो महान समाजवादी प्रकाश-स्तंभ श्री राम गोविंद चौधरी जी नहीं रहे, जिन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी मार्गदर्शक जय प्रकाश नारायण जी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की अगुवाई में समाजवादी मूल्यों, सिद्धांतों और लक्ष्यों की मशाल सदैव प्रज्ज्वलित रखी।
बलिया की क्रांतिकारी धरती से उठकर छात्र राजनीति के कठिन मार्ग से होते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक उनकी आवाज़ और अकाट्य तर्कों का सदैव सम्मान हुआ। सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में वो जीवन भर संघर्षरत रहे। उन्होंने जनपक्ष को हमेशा सबसे पहले और ऊपर रखा। विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने तब भी अपनी आवाज़ बुलंद रखी जब सदन में हमारे 50 विधायक भी नहीं थे। जब वो बोलते थे तो सदन उन्हें बड़ी श���ंति और शिद्दत के साथ सुनता था और उनके खर-प्रखर वाचन और सत्यनिष्ठता से सीख-सबक भी लेता था। उनकी ज़मीनी पकड़ और जनता से गहरे जुड़ाव के कारण वो स्वयं में सौहार्दपूर्ण सकारात्मक सामाजिक राजनीति की एक सक्रिय पाठशाला की तरह रहे। उन्होंने सांविधानिक, लोकतांत्रिक, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा व स्वतंत्रता, समता और व्यक्ति की गरिमा व प्रति��्ठा के लिए हमेशा निर्भय होकर आंदोलित रहना सिखाया।
एक सशक्त समाजवादी नेतृत्व के रूप में सपा में उनकी भूमिका सदैव एक दिग्दर्शक के रूप में रही। नेताजी और उनका साथ समाजवादी संकल्पों की पूर्ति के संघर्षों में सदैव एकजुट रहा।
अब हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि अपने उन ‘बड़ों के लक्ष्यों’ की पूर्ति में संपूर्ण समर्पण और संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ें, जो अब हमारे बीच सैद्धांतिक प्रेरणा मात्र ही विद्यमान हैं।
पुनः पुन: भावभीनी श्रद्धांजलि!
आपका
अखिलेश
The Cockroach Janta Party has said that it will launch a nationwide protest from Mumbai on October 2 if Gyanesh Kumar does not step down as the Chief Election Commissioner.
Announcing the Gandhi Jayanti protest, CJP national convener Abhijeet Dipke posted on Twitter: “If Gyanesh Kumar does not resign by tomorrow, CJP will begin its nationwide protest from Mumbai on 2 October, and take it to cities across India.”
🔗 https://t.co/P9xDu1k5bz
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि !
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
सभी देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान विनायक से आप सभी के लिए सुख, समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।
भारत आए विदेशियों ने जब ये ख़बर पढ़ी होगी तो कहाँ होगा, स्पेस टेक्नोलॉजी से बनीं इन सड़कों से अच्छी तो ‘ब्रिक्स’ से बनी पुरानी सड़कें होती थीं।
भाजपा भ्रष्टाचार का सुपरहाईवे है।