अगर इन्हीं पोस्टर के जवाब में अभी कोई समाजवादी धुंए धर की फोटो लगाकर लगा देगा तो पूरा प्रशासन हरकत में आजाएगा..
अभी आज भी लखनऊ में 103 किलो गांजा बीजेपी नेता के द्वारा पकड़ा गया है।
फ्रांस की नागरिक ने कहा:
"मैं अपने देश वापस जाना चाहती हूँ।"
इंडिगो, बीजेपी और गोबर-भक्त ग़ोदी मीडिया मिलकर हमारे देश का नाम बदनाम कर रहे हैं।
बोलो जय विश्वगुरु।
“मैं अपने देश जाना चाहती हूँ “
फ्रांस की नागरिक का गुस्सा।
इंडिगो ने ब्रांड भारत और गवर्नेंस की बदनामी ��ी है। सरकार इंडिगो जैसी कंपनी के सामने कितनी बेबस लाचार हो जाती है वह भी ��िखा।यह बहुत ख़तरनाक संकेत है कि कोई कंपनी कैसे सिस्टम को बंधक बना सकती है
रायपुर में जब पटाखों से हमारा स्वागत हुआ तो हमारे मन में आया कि कह दें कि लगता है दिवाली अभी चल रही है… और चलनी भी चाहिए क्योंकि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुक��� है। वहाँ इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी। बिहार का गाँव-गाँव चमकेगा-चहकेगा।
इससे पहले वो मामला निपटाइए जिसमें आपके द्वारा विशेष काम के लिए, विशेष रूप से नियुक्त अधिकारी ने निवेश के लिए 5% प्रतिशत के रूप में एडवांस लेकर अरबों का गोरखधंधा किया था।
कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है, कुछ तो है जिसमें हिस्सेदारी है।
दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जाँच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किये जाएं।
मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।
बिहार के हर एक मतदाता से अपील है कि वो अपने सुरक्षित वर्तमान और सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने ज़रूर जाए।
लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए!
कुछ चैनलों ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। ऐसे चैनलों पर ���िश्वास करना स्वयं को धोखा देने जैसा हो गया है।आज झूठ के प्रचार-प्रसार के माहौल में समाचार की दुनिया का रँग जाना बेहद चिंतनीय और निंदनीय है।
DECLARATION
उद्घोषणा
विज़न इंडिया: प्लान, डेवलप एंड एसेंट
आज भारत एक ऐसा देश बन गया है जहां लोगों को हर कदम पर मुश्किलों और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए, हमने एक रास्ता सोचा है - 'विज़न इंडिया' - जो हमें एक सकारात्मक, यथार्थवादी, प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जाएगा।
'विज़न इंडिया: प्लान, डेवलप और एसेंट' एक ऐसी मुहिम है जो इनोवेशन, कोलैबोरेशन और प्रोग्रेस का प्रतीक है। ‘विज़न इंडिया’ के तहत देशभर में आयोजित होने वाले सम्मेलनों और सेमिनारों के माध्यम से, हमारा लक्ष्य है:
प्लान: भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को Plan करना, महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवसरों और संभावनाओं की पहचान करना।
डेवलप: संवाद, साझेदारी और समाधान-आधारित तरीकों ��ो बढ़ावा देना, जिससे हम Develop होकर जल्द ही विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकें।
एसेंट: इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते हुए Ascent करना और अपने देश को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाना।
हम आप सभी को अपने 'विज़न इंडिया: प्लान, डेवलप और एसेंट' मिशन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिस��ें देश के अलग-अलग शहरों में भारत की विविध क्षेत्रों की प्रतिभाएं एक साथ आएंगी। जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।
हमारा उद्देश्य है सामाजिक-मानसिक सशक्तीकरण, संतुलित संवृद्धि और वास्तविक समावेशी विकास को बढ़ावा देना।
हम 'सामाजिक न्याय के राज' को स्थापित करने के लिए वचनबद्ध हैं, जिसमें समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखा जाएगा।
हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे और गरिमा जैसे मूल्यों को सुरक्षित करना चाहते हैं, जिससे सभी को समान अवसर मिलें और वे आगे बढ़ सकें।
‘विज़न इंडिया’ के चीफ़ कॉर्डिनेटर का उत्तरदायित्व श्री राजीव राय, सपा सांसद व कोर कन्वेनर का उत्तरदायित्व श्री अभिषेक मिश्र, भूतपूर्व मंत्री उ.प्र. को सौंपा गया है।
‘विज़न इंडिया’ : स्टार्टअप समिट
रविवार 16 नवंबर, 2025
ताज बंगलोर, बेंगलुरु, कर्नाटक
अखिलेश यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, उ.प्र.