#DNAमित्रों जानिए DNA में आज किन खबरों का होगा विश्लेषण
👉अमेरिका को भारत की फटकार का विश्लेषण
👉ट्रंप आज रात ईरान पर बड़ा हमला करेंगे?
👉करप्शन के नए 'टॉपर' का DNA टेस्ट
👉ब्रिटेन में हिंदुओं की 'मंदिर विजय' का विश्लेषण
DNA रात 8:50 बजे सिर्फ ZEE News पर Rahul Sinha के साथ
#DNAमित्रों #DNA #DNAWithRahulSinha
@RahulSinhaTV
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की चारु पांडेय ने 23 साल की उम्र में केंद्र और राज्य सरकार की 19 प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए चारु को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान तिल्दा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। चारु प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की पुत्री हैं।
चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर और CG NHM समेत कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। चारु पांडेय ने मई 2025 से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यभार संभाला है
#CharuPandey #Chhatisgarh #GovtExams #President #GoldMedal | #ZeeNews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों से हालिया सबसे प्रमुख मुलाकात नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 'गवर्निंग काउंसिल' की 11वीं बैठक के दौरान हुई. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस उच्च स्तरीय नीतिगत चर्चा में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया
#PMModi #ChiefMinisters #Delhi #NITIAyog | #ZeeNews #FifaOnZEE5
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि देश को 15 जुलाई से पहले आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट मिल जाएगी. उन्होंने एक कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ऑन द स्पॉट रेलवे अधिकारी से बात की. वीडियो में उन्हें अधिकारी से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या 1 महीने में नई वेबसाइट बना ली जाएगी.
#RailMinister #AshwiniVaishnaw #IRCTCWebsite | #ZeeNews