14 दिन में छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने का वादा करनेवालों को जब ये बयान सुनाया जाएगा, तो कहीं चुनाव से पहले ही इनका सफाया न हो जाए। ये अपनी बात का नहीं तो अपनों से बड़ों की बात का तो सम्मान करें। याद रहे दिल्ली की पर्ची सिर्फ़ किसी को बनाने के लिए ही नहीं आती है, वहाँ की पर्ची पर तो पूरी कैबिनेट बदल जाती है।
जब सारी गलती जनता की थी तो फिर समस्या समाधान का जुमला क्यों फेंका था।
’सुनिए भाजपाई महापाप लोकगाथा’
भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण आज देश का ये दुर्भाग्य है कि जहाँ भगवान का ‘स्तुति-गान’ गाँव-गाँव में गूँजता था; आज वहीं भगवान को धोखा देनेवालों की ‘निंदा गाथा’ गाई जा रही है।
भास्कर ने तो सूरज ही डूबो दिया।
भाजपा तो अपनी सहयोगी पार्टियों का ही काला चिट्ठा खुलवा रही है क्योंकि भाजपा को इन दलों के नेताओं से नहीं, उनसे जुड़े जो भी दो-चार हज़ार वोट हैं, बस उनसे मतलब है। जब ये तीनों बदनाम हो जाएंगे तो भाजपा, इनसे जुड़े समाजों से कहेगी कि देखो तुम्हारे नेता कितने भ्रष्ट हैं, ये तुम्हारा ख़्याल नहीं रखेंगे, इसलिए तुम इन्हें नहीं, सीधे हमें वोट दो। सच तो ये है कि भाजपा भी ग़लतफ़हमी में है क्योंकि अब ‘पीडीए समाज’ एकमुश्त रूप से पीडीए की जीत के लिए हमें ही वोट देगा।
भाजपा ने आज फिर साबित कर दिया है कि वो किसी की सगी नहीं है।
जो करते हैं अपने कबीले से दगा
उनका भला और कौन होगा सगा
तीनों की राजनीति ख़त्म, भविष्य भस्म!
भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उप्र में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है वो घोर निंदनीय है। सपा के सांसद श्री राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करनेवालों के चेहरों की एआई पहचान-पड़ताल करवाकर तुरंत उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़ हो। ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जो प्रदेश में ‘आमंत्रित अपराधी’ की तरह बेख़ौफ़ घूम रहे हैं।
ये विपक्ष से अधिक उप्र के मुख्यमंत्री जी के लिए चुनौती है कि यूपी ‘इंटर-स्टेट’ माफ़ियाओं के लिए सराय-आरामगाह बन गया है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मान लिया जाएगा ये सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है और ‘भाजपाई ही माफ़ियाई हैं’।
तुरतं कार्रवाई हो!
गिरती टंकी समाचार : जून 2026 संस्करण
सुनने में आया है कि भाजपा राज में जहाँ-जहाँ पानी की टंकी बन रही है उसके चारों तरफ़ रहनेवाले लोगों का बीमा करने से इंश्योरेंस कंपनियों ने मना कर दिया है। दरअसल टंकी के रूप में ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ का पेट फट रहा है। डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे। एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए कि ठेकेदार गत्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाए। अगली बार जब उप्र में किसी टंकी में पहली बार पानी भरा जाए तो उसके नीचे माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्री जी, विभागीय उच्चाधिकारी को उसके नीचे खड़ा रखा जाए।
आज के भाषण में बयान कम, धमकी अधिक क्यों थी?
आज का कार्यक्रम अचानक बना था या जिस दिन SIT बनी थी, उस दिन?
सूत्र ये क्यों कह रहे हैं कि स्थानीय भाजपाई विधायकों और पदाधिकारियों के कहने पर ये कार्यक्रम अचानक तय किया गया, जिससे कि भाजपा की राजनीति ज़मीन बचाई जा सके नहीं तो अयोध्या मंडल ही नहीं, पूरे उप्र में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना तय है।
भौतिक रूप से भ्रमण कर, उस SIT के काम को प्रभावित करने की कोशिश न की जाए, जो पहले से ही विवादास्पद सदस्यों और कलंकित छवि के कारण शंकाओं के घेरे में है।
आज वहाँ चेहरा उतरा हुआ क्यों था?
आवाज़ को तो जानबूझकर ऊँची करने का प्रयास पूरा था लेकिन आत्मविश्वास शून्य क्यों था?
इस बार अपने ख़ास लोगों से मिले क्यों नहीं?
जनता कह रही है ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ नहीं ‘सोने का सोना, चाँदी की चाँदी’ करें। चढ़ाए गये पैसों, अनमोल शिलाओं के अलावा बहुमूल्य धातुओं और जेवरों का भी हिसाब देना ही पड़ेगा।
देशप्रेम, मानवता एवं सत्य के
हमसफ़र हम ‘एक लक्ष्य’ के!
श्री राहुल गांधी जी को सार्थक-सक्रिय जीवन की सद्-कामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@RahulGandhi@IndiaAllliance