|| Thought of the Day ||
जो दुनियादारों की निंदा-स्तुति से प्रभावित नहीं होता और दुनिया के सुख-दुःख से प्रभावित नहीं होता वो दुनिया को हिलाने में और प्रभु को पाने में सफल होता है ।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti
जिनको गुरु का ज्ञान पक्का हो गया कि मैं आत्मा हूँ, चाहे सारी दुनिया के लोग उल्टा बात करें। अरे ब्रह्मा जी भी बोल दें कि तू जीव है, तो भी उनको संदेह नहीं होता। ऐसा पक्का ज्ञान जिनको हो गया, उनको बोलते हैं ब्रह्मज्ञानी। वो पहले नंबर का सत्संग करते हैं।
#RishiDarshan#AsharamjiBapu
श्राद्ध करने से फायदा ये है कि जब मरने वाले मां-बाप का श्राद्ध करते हैं , तो जीते जी मां-बाप का आदर करने की भी प्रेरणा मिलती है। ऐसा नहीं कि जीते जी दंगम दंगा और मर जाए तो पहुंचाओ गंगा। औरंगजेब के बाप ने बहुत बढ़िया बात कही शाहजहां ने। औरंगजेब अपने बाप को जेल में डालकर गद्दी पर बैठ गया था। और शाहजहां को पीने तक के पानी की मटकी भी ठीक से नहीं दी। “अरे बूढ़ा पीता रहेगा उसमें टूटी फूटी मटकी में”। कई बार उसने संदेशा भेजा कि और नहीं तो केवल एक मटकी तो भिजवा दे मेरा बेटा है तू, ठंडा पानी तो पी सकूँ, लेकिन नौकरों ने कहा कि जहांपनाह का हुकुम नहीं है आपको मटकी मिले। तब शाहजहां ने चिट्ठी लिखी कि धन भागी हैं वे हिंदू कि जीते जी बाप की तो सेवा करते हैं, मरने के बाद भी अपने बापों को, दादाओं को खीर खिलाते हैं और तू जिंदे बाप को पानी की मटकी भी नहीं भेजता है कमबख्त ! जय राम जी बोलना पड़ेगा। हिंदू धर्म हित की प्रधानता से चलता है। आने वाले पुत्र और पुत्रियों का भी हित हो और जाने वाले पिता, माता, दादा, परदादा का भी हित हो और अमावस्या के दिन भूले भटके जो प्राणी हैं जिनका कोई श्राद्ध नहीं करता है उनके लिए भी थोड़े तर्पण या दो कण अनाज के डाल दिए जाते हैं तो उनको भी तृप्ति मिले ऐसी भावना होती है।
#AsharamjiBapu
Sant Shri Asharamji Bapu का हृदय पीड़ित हुआ ये जानकार कि बच्चे को जन्म देने हेतु डॉ प्रसूताओं का अनावश्यक सीजेरियन कर रहे हैं। बहनों के साथ ये अत्याचार बंद हो, वे सामान्य प्रसूति अपनाएं, इस हेतु बापूजी की प्रेरणा से महिला उत्थान मंडल ने सुप्रसव अभियान शुरू किया।
#मातृत्व_जागरूकता
उद्देश्य अगर वाहवाही पाना बनता है तो जलाता है, उद्देश्य अगर भोगप्राप्ति बनता है तो सताता है और उद्देश्य अगर भगवत्प्राप्ति बन जाता है तो युद्ध करना भी तार लेता है, रसोई बनाना भी तार लेता है । #AsharamjiBapuQuotes
गर्भपात को पाप ही नहीं, महापाप माना गया है। जो 84 लाख योनियों में भटक के आपके जैसे पवित्र कुलों में आया उसीको आप पैसे देकर मरवा दोगे?
गर्भपात के महापाप से बचो और दूसरों को भी ज्ञान दो,बचाओ ।
नवम्बर 2015,अंक 275,पेज 26
#RishiPrasad#AsharamBapu#SantShriAsharamjiBapu#ProtectLife
|| Thought of the Day ||
जो भी काम करो पूरा मन, पूरी योग्यता व पूरी ताकत लगा के करो । 'होगा कि नहीं' यह संदेह मत करो । यह सफलता की कुंजी है।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti
बड़ी - बड़ी आपदाएं आ जाएं, उस समय अबदल (परमात्मा) का सुमिरन करके मन में टं टं टं जप करें। विपदाएं भेजने वाले दंग रह जायेंगे कि इतनी विपदाएं जाती हैं और ये विपदा में क्यों नहीं आ रहे।
#AsharamjiBapuQuotes
भगवान स्वयं तो कभी-कभी प्रकट होते हैं और किसी किसी का, अहिल्या का, शबरी का, किसी किसी का उद्धार करते हैं लेकिन भगवन्नाम तो सदा गुरुओं के द्वारा प्रकट होता रहता है और कईयों का असंख्य लोगों का भला करता रहता है। तो भगवन्नाम भगवान से भी बड़ा माना गया है। 'राम न सकहिं नाम गुन गाई', भगवान भी भगवन्नाम की महिमा नहीं गा सकते, भगवन्नाम की महिमा इतनी सारी भगवान ने भर रखी है!
#AsharamjiBapu
|| Thought of the Day ||
हजार-हजार विघ्न बाधाएँ आ जाने पर भी जो संयम,सदाचार, ध्यान, भगवान की भक्ति एवं सेवा का रास्ता नहीं छोड़ता वो संसार में बाजी मार लेता है । वो धनभागी है ।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti