"अगर उमर खालिद ने वास्तव में आतंकवाद को भड़काया है, तो सरकार इसे अदालत में साबित क्यों नहीं करती?"
◆ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा
@ShashiTharoor | Shashi Tharoor | #ShashiTharoor | Umar Khalid | #UmarKhalid
राहुल गांधी ने जब से कहा हैं डरो मत ✊
ये बेरिकेट्स के ऊपर जो चढ़े हुए हैं, बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग हैं और लगातार Wildfire बने हुए हैं । 🔥
ये विरोध की लपटे दिल्ली तक जानी चाहिए।
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
◆ पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन को गुमराह करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ फौरन विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू की जाए
@rajnathsingh | #RajnathSingh | Rajnath Singh
पश्चिम बंगाल में सांसद महुआ मोइत्रा को BJP के गुंडों ने घेर लिया है.
वो ऑफिस के अंदर हैं और बाहर से BJP के गुंडे पत्थर फेंक रहे हैं.
पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन वो तमाशबीन बनी हुई है.
मोदी सरकार और उसके मंत्री पहले 2027 की बात करते थे, अब कभी 2047 तो कभी 2057 की बात करते हैं।
ज़ाहिर है उस समय सरकार के मंत्रियों सहित हममें से ज़्यादातर लोग होंगे ही नहीं। जाने कौन सी सरकार होगी और पता नहीं किसी को याद होगा या नहीं।
अर्थशास्त्र में कहते हैं- In long run, We are all dead.
“RSS से जब भी तार्किक सवाल पूछो या Registration का मुद्दा उठाओ तो वो Legal Notice से डराने, चुप कराने की कोशिश करता है
अगर उन्हें लगता है कि हम चुप हो जाएँगे और सवाल पूछना बंद कर देंगे तो ये RSS की गलतफ़हमी है
हमारे साथ संविधान है और हम किसी से नहीं डरते”
@PriyankKharge जी 🔥🔥🔥
RSS की ईमानदारी का भांडा फूट गया है
__
बचपन से RSS को लेकर जो इमेज बनती देखी है वह यह कि इसके कार्यकर्ता बड़े ईमानदार लोग होते हैं। धोती-कुर्ता या सादे पैंट-शर्ट में साइकल या स्कूटर से चलने वाले लोग जो हिन्दू धर्म के लिए काम करते हैं।
जो लोग संघ को उसकी विचारधारा के लिए नहीं भी पसंद करते थे, वे भी इस इमेज को स्वीकार करते थे और भाजपा की सफलता के पीछे यह एक बड़ा कारक रहा है।
वैसे तो तहलका स्टिंग ऑपरेशन के समय ही इस इमेज पर पर्याप्त छींटे पड़े थे, लेकिन उसका प्रभाव बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी ने इस इमेज को तार-तार कर दिया है।
मंदिर ट्रस्ट में चंपतराय हों, अनिल मिश्रा हों, गोविंद गिरी हों या दूसरे महत्त्वपूर्ण लोग, सब संघ से जुड़े हुए हैं। असल में राम मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण का पूरा प्रोजेक्ट संघ का ही है। इसीलिए कथित पत्रकार का 'आस्था' वाला दर्द उभर रहा है। इन्हें भगवान राम की आस्था की चिंता नहीं, असल में संघ के प्रति दरकती आस्था की चिंता है। इसी चिंता के चलते बड़ों को बचाया जा रहा है- भाजपा राज में संघ नेता जेल में- की हेडिंग्स बहुत नुक़सानदायक होंगी।
चुनाव कौन जीतेगा, कौन हारेगा, यह एक अलग बात है लेकिन संघ के लोगों की यह छवि टूट रही है तो उसका असर दीर्घकालिक होगा। चढ़ावा अगर दस प्रतिशत रह गया है तो लोगों की आस्था कम नहीं हुई है, लोग उसी संख्या में जा रहे हैं, कम हुआ है मंदिर के संचालकों पर भरोसा, बल्कि फ़िलहाल तो टूट गया है।
ऐसे लोग जो संघ के समर्थक हैं, भाजपा के वोटर हैं, सपा-कांग्रेस को नापसंद करते हैं, वे भी दुखी हैं, बल्कि शॉक्ड हैं। वे भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं देते, लेकिन मंदिर में भ्रष्टाचार उन्हें दुखी करता है।
सिवाय उनके जो इस गोरखधंधे के किसी तरह के लाभार्थी हैं या ऐसे पे रोल पर हैं कि समर्थन के अलावा कोई चारा नहीं, सब सवाल पूछ रहे हैं।
यही संघ-भाजपा के लिए चिंता का विषय है- संघ की ईमानदारी का भांडा फूट गया है।
करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के ग्राम भोपर में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से करंट लगने के कारण तीन लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला है। राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग है कि इस घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आदरणीय श्री खरगे जी ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@kharge
पाकिस्तान। जी हां, वही पड़ोसी मुल्क, जहां का ज़िक्र तक करने पर योगी का बुलडोज़र चल जाता है। पाखंडियों की भावनाएं आहत होती हैं।
उसी पाकिस्तान से आरएसएस का राम माधव, पूर्व जनरल नरवणे और बाकी लोग छिपकर मिलते हैं।
आज भारत की मोदी सत्ता ने इस मुलाकात को निजी बताकर दबा दिया है। लेकिन, मुद्दा इतनी आसानी से दबेगा नहीं।
खबर है कि इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान की ओर से बढ़िया गोश्त की दावत दी गई। सबने छककर खाया।
ये वही पाकिस्तान है, जिसके खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर गोदी कुकुर छाती पीटते हैं।
तो भाई, ये चोरी–छिपे मुलाकात क्यों? आओ, खुलकर मिलो।
अब तो आरएसएस को भी गुलाम देश के नए अमेरिकी वायसरॉय सर्जियो गोर का हुकुम मानना पड़ेगा, वरना पिछवाड़े पर लात पड़ेगी।
फिर भी, इतनी पर्दादारी अवाम की आंखों में धूल झोंकने और ख़ुद को हिंदू साबित करने की है।
बिल्कुल, उस लॉक प्रोफाइल वाले हिंदू या फ़र्ज़ी मुसलमान की तरह, जो मेरी वॉल पर शेर बनता है। फिर कंबल ओढ़कर अपनी वॉल पर घी पीता है।
यह दोगलापन छोड़ो। खुलकर सामने आओ। अगर दम हो तो।
चीनी अतिक्रमण पर ताज़ा ख़बर
अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी के आदिवासियों ने वहाँ के डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन में बेहद चिंताजनक बातें बताई हैं.
उन्होंने बताया है कि चीन 6 साल से अपर सुबनसिरी जिले के बॉर्डर के गांवों में जमीनें हड़प रहा है.
चीन ने जानवर चराने, शिकार और खेती करने वाली पुश्तैनी जमीन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है.
चीन ने भारत की सीमा के अंदर घुस कर सड़कें और मिलिट्री कैंप भी बनाये हैं.
मोदी सरकार की चीनी अतिक्रमण पर चुप्पी चीन को यह सब करने का हौसला दे रही है
यह चुप्पी नहीं, देशद्रोह है
इस तस्वीर में PM के साथ रामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी हैं।
कोष की सारी जिम्मेदारी इनकी है फिर चढ़ावा चोरी के पूरे मामले से इनका नाम क्यों गायब है?
राजस्थान में एक और Exam Scam
जयपुर में पैरा मेडिकल की बैंक परीक्षा होनी थी !
45 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नकल करवाने की तैयारी थी
पुलिस ने छापा मारा तो कलई खुल गयी
कॉलेज संचालक सहित 4 आरोपी पकड़े गए
परीक्षा रद्द करनी पड़ी
भविष्य अँधकार में देखकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा - खूब तोड़फोड़ हुई
HDFC बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. HDFC बैंक के पास ग्राहकों का कुल जमा डिपॉजिट लगभग 31 लाख करोड़ रुपए है.
HDFC बैंक के चैयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था.
अब HDFC का नया चेयरमैन पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को बनाया गया है. किसी रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट को इतने बड़ा बैंक का चेयरमैन नही बनाया जाना चाहिए था.
राजीव कुमार जब चुनाव आयुक्त थे तब विपक्षी दल इनके काम को निष्पक्ष नही मानते थे.
यह लड़का लगातार 5 दिन से देश की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए बिना खाए पिए धरने पर बैठा है अपनी बात लिख करके व्यक्त करता है बोलता भी नहीं है,
सभी लोग समर्थन करिए।