कोलायत में मंच पर सियासी तकरार।
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक अंशुमान सिंह भाटी के समर्थकों ने पोस्टर/बैनर पर विधायक की तस्वीर नहीं होने को लेकर हंगामा कर दिया।
कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया, लेकिन मंत्री गोदारा ने मंच से ही कहा, "गलती परिवार में हो जाती है, अगली बार पूरा ध्यान रखा जाएगा।" साथ ही भाटी परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि इस इलाके में पार्टी को मजबूत बनाए रखने में उनका बड़ा योगदान रहा।
Kerala ke Palakkad mein, ek jungle ke andar, ek waterfall hai jiska naam hai -Dhoni.
Koi seedha nahi pahunch sakta. Rasta mushkil hai https://t.co/PVGs0kr6GI chahiye. Teen ghante chalke jaao tab dikhta hai.
Aur jab dikhta hai?
Upar se bilkul shant. Andar se aag. Surface smooth, lekin kareeb jao toh pata chalta hai kitna powerful hai.
Kerala Forest Department ne iske saath ek rule banaya hai -
“Paani dikhta calm hai. Hai nahi.”
Mujhe nahi pata yeh rule waterfall ke liye tha ya No. 7 ke liye.
Aur yeh jagah ,yeh Dhoni Kerala mein tab se hai jab Mahendra Singh Dhoni paida bhi nahi hua tha.
Jaise nature ko pehle se pata tha. Koi aayega. Aisa hi hoga. Aise hi milega , mushkil raaste ke baad, bilkul unexpected jagah pe.
Aur ek baar jo mil gaya toh bhoolna mushkil hai.
Happy Birthday @msdhoni . Stay blessed forever
वरिष्ठ नेता, परम आदरणीय श्री देवी सिंह जी भाटी (कोलायत) को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परमपिता परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@DeviSinghBhati_
बाड़मेर के शिव क्षेत्र स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में मजदूरों के हक की लड़ाई पिछले 38 दिनों से जारी है, लेकिन राजस्थान सरकार पूरी तरह मौन है। मजदूरों के समर्थन में 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी की आवाज को भी प्रशासन ने लगातार अनसुना किया। इसी प्रशासनिक तानाशाही और अनदेखी के चलते अंततः एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आत्मदाह के प्रयास जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
यह घटना प्रदेश सरकार की घोर विफलता है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी और मजदूरों की मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या माना जाएगा। लोकतंत्र में जनता और उनके प्रतिनिधियों की आवाज को इस तरह तानाशाही से दबाया नहीं जा सकता। सरकार तुरंत होश में आए और मजदूरों को उनका हक दे।
@RavindraBhati__@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@BJP4India
बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी मजदूरों के हक के लिए पिछले २ हफ़्ते से धरने पर बैठे है,लेकिन भाजपा की पर्ची सरकार ने विधायक से न कोई वार्ता की न कोई संज्ञान लिया ।
विधायक रविंद्र जी व मजदूरों का इतना अपमान किया भाजपा सरकार ने की कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल डालने पर मजबूर हो गए ।
भाजपा सरकार को अविलंब विधायक व मजदूरों से बात करनी चाहिए, विधायक पद की गरिमा सरकार को ध्यान रखनी चाहिए ।
अगर विधायक या मजदूरों के साथ कुछ भी ग़लत हुआ तो भाजपा सरकार गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।।
@RavindraBhati__
बाड़मेर की गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी जी को भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण कलेक्ट्रेट कूच करना पड़ा और वहां अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने जैसे कठोर कदम के लिए मजबूर होना पड़ा, यह लोकतंत्र पर कलंक है।
भाजपा शासन में जब एक विधायक की ही यह दुर्दशा है, तो आम जनता की स्थिति कितनी दयनीय होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि तत्काल इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों और विधायक से तुरंत वार्ता करें और उनकी मांगों का ठोस एवं सकारात्मक समाधान निकाला जाए l
@RavindraBhati__
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए।
भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।
बाड़मेर में कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा हंगामा, विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, मचा हड़कंप
बाड़मेर के गिरल गांव में चल रहे खनन विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा बवाल हुआ. शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. ग्रामीण रोजगार और जमीन विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है.
पूरी ख़बर- https://t.co/44wmVijRrn
#Barmer #Rajasthan #RavindraSinghBhati #MiningDispute #CollectorateMarch #Protest #ATCard #AajtakSocial
वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।