#जनसंपर्क की मेरी इस जीवंत यात्रा में कई बार मेरे प्रयासों को सराहा गया, पहचाना गया। आज एक बार फिर मेरे कार्यों को पहचान मिली। मैं शुक्रगुजार हूं, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया का, जिन्होंने आज मुझे प्रेरणादायी 'लोक संपर्क सम्मान' से नवाजा और मेरा हौसला बढ़ाया।
#PRSI
मध्यप्रदेश 'नदियों का मायका' है। इसलिए हम सभी के लिए जल संरक्षण जिम्मेदारी भी है और संस्कार भी।
बीते दो वर्षों में हम सभी ने मिलकर 'जल गंगा संवर्धन अभियान' को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त जन-आंदोलन बना दिया है।
इस वर्ष भी उसी संकल्प और ऊर्जा के साथ अभियान को आगे बढ़ाना है।
वसुंधरा को बचाए रखने के लिए जल की हर बूंद बचाएं।
आज इंदौर से प्रदेशव्यापी 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रहा हूं।
इसके अंतर्गत सूखी नदियों व तालाबों के पुनर्जीवन, कुएं और बावड़ियों की मरम्मत, नहरों के निर्माण सहित जल संरक्षण के अन्य कार्य किए जाएंगे।
मेरा अनुरोध है, समाज भी इस अभियान में सहभागी बने।
The dairy sector remains fully protected with no market opening, ensuring farmers’ interests are safeguarded.
Covered products include milk, cheese, cream, butter, ghee, yoghurt, paneer, buttermilk, whey products, and other dairy items.
#IndiaUSTradeDeal#IndiaUSPartnership
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 02/02/2026 को विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं असत्य पोस्ट/ट्वीट के सम्बंध में वस्तुस्थिति..
कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को, UGC विनियम-2026 से जोड़कर भ्रामक, तथ्यहीन एवं असत्य खबर प्रसारित की जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है, क्योंकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) विनियम-2026 पर स्थगन दिया गया है।
वास्तविकता यह है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 02/02/2026 को, भारत के राजपत्र में 11 अप्रैल 2023 को अधिसूचित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) विनियम-2023 के अनुपालन में, विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण के संबंध में विश्वविद्यालयों में गठित छात्र शिकायत निवारण समिति और लोकपाल (ओम्बड्समैन) व्यवस्था के प्रति जागरूकता/प्रचार-प्रसार को दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि हमारे विद्यार्थी इस शिकायत निवारण व्यवस्था का सरलता और सुलभता से लाभ लें सके।
अतः सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उक्त पोस्ट/ट्वीट पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं तथ्यहीन है।
प्राकृतिक खेती एक ऐसा पारंपरिक प्रयोग है, जिसे हम समय के साथ भूलते चले गए। एक ही देशी गाय से 21 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती की जा सकती है। किसान की मेहनत से जो अनाज उत्पन्न होता है, वही पूरी दुनिया का पेट भरता है।
आज अनेक प्रकार की बीमारियों की जड़ रासायनिक उर्वरक हैं। प्राकृतिक खेती एक ऐसा प्रयोग है, जो न केवल किसान की आय को कम नहीं होने देता, बल्कि उसकी उपज को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाता है। इससे आय बढ़ती है, पानी की बचत होती है और लोगों को अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
https://t.co/hQvBX4S98j
मैं आज बसावन मामा गोवंश प्रोजेक्ट को देख कर आया। यह एक बहुत ही अच्छा प्रयोग है, जो अनेक किसानों और गोपालकों को आगे बढ़ने की दिशा में मार्गदर्शन कर सकता है। यहाँ गौशाला भी है और गाय के गोबर से निर्मित प्राकृतिक खेती की पूरी श्रृंखला भी विकसित की गई है।
एक एकड़ भूमि में सवा लाख रुपये तक की आय देने वाला यह प्रयोग निश्चित रूप से छोटे किसानों के लिए एक बड़ा आशीर्वाद सिद्ध होगा : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
https://t.co/hQvBX4S98j
SIR Phase-II kicks off! ✨
Follow us for daily updates on the ongoing Enumeration Form distribution across all 12 States and UTs
📍 28th November 2025
#EnumerationForm#ECI#SIR
1/3
मध्य प्रदेश में #SIR: अमरपाटन विधानसभा के 2 बीएलओ ने समय से पहले पूर्ण किया कार्य ✨
इस उपलब्धि के लिए उन्हें व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर का सपरिवार भ्रमण कराया जायेगा।
📍 मध्य प्रदेश
SIR Phase-II kicks off! ✨
Follow us for daily updates on the ongoing Enumeration Form distribution across all 12 States and UTs.
📍16th November 2025
#EnumerationForm#ECI#SIR
🎓 राष्ट्र के कर्णधारों का दीक्षांत उत्सव🎓
आज इंदौर स्थित 'सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेस' के 7वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता कर, विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ गौतम टेटवाल जी, कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) एस. बी. मुजुमदार, कुलप्रमुख डॉ. स्वाति मुजुमदार, कुलगुरु प्रो. (डॉ.) विनीत कुमार नायर सहित विश्वविद्यालय परिवार के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी और उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी मेधावी विद्यार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामनाएं!
आप अपने ज्ञान का उपयोग न केवल अपने व्यक्तिगत बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी करेंगे और मां भारती के परम वैभव की पुनर्प्राप्ति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, ऐसी आशा करता हूं।
आज एम्स भोपाल के ट्रांजिट हॉस्टल में ओडिशा निवासी श्री वीरेन दास जी से मुलाकात की। श्री दास कैंसर जागरूकता के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार कर रहे हैं, जिसे हिंदी भाषी राज्यों के सभी एम्स अस्पतालों में लागू किया जाएगा। मुलाकात के दौरान मित्र श्री मिथलेश दाहिया जी भी उपस्थित रहे।