!!!!The vastu sutras !!!!
#thread
मकान की पूर्व-पश्चिम रेखा ठीक हो तो उस मकान में रहनेवालों को खुशहाली प्राप्त होगी। मकान में विषुववृत्त प्राकृतिक नियमानुसार होने पर वह मकान भाग्यशाली साबित होगा। अर्थात पूर्व दिशा में प्रवेशद्वार होना अपरिहार्य है। संध्या करते समय 'ईशान्य दिशे ईश्वराय नमः' बोलते हैं। मकान में ईशान्य दिशा में सूर्य की किरणें आती हों तो उसमें रहनेवालों पर भगवान की कृपा ही समझनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के महान एवं श्रेष्ठ ग्रंथ जातक पारिजात में आठ दिशाओं का उल्लेख है। अमरकोष में दिशाओं का उल्लेख निम्न प्रकार से किया गया है
सूर्यः शुक्रो महोसुनः राचर्भानुभोनुजो विधः।
बुधो बृहश्चतिश्चेति दिशा चैव ग्रहाः।
इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है..
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-
1. दूध ना पचे तो - सोंफ
2. दही ना पचे तो - सोंठ
3. छाछ ना पचे तो - जीरा व काली मिर्च
4. अरबी व मूली ना पचे तो - अजवायन
5. कड़ी ना पचे तो - कड़ी पत्ता
6. तेल, घी, ना पचे तो - कलौंजी
7. पनीर ना पचे तो - भुना जीरा
8. भोजन ना पचे तो - गर्म जल
9. केला ना पचे तो - इलायची
10. ख़रबूज़ा ना पचे तो - मिश्री का उपयोग करें
◾योग,भोग और रोग ये तीन अवस्थाएं है।
◆ लकवा - सोडियम की कमी के कारण होता है।
◆ हाई बी पी में - स्नान व सोने से पूर्व एक गिलास जल का सेवन करें तथा स्नान करते समय थोड़ा सा नमक पानी मे डालकर स्नान करें।
◆ लो बी पी - सेंधा नमक डालकर पानी पीयें।
◆ कूबड़ निकलना - फास्फोरस की कमी।
◆ कफ - फास्फोरस की कमी से कफ बिगड़ता है , फास्फोरस की पूर्ति हेतु आर्सेनिक की उपस्थिति जरुरी है। गुड व शहद खाएं।
◆ दमा, अस्थमा - सल्फर की कमी।
◆ सिजेरियन आपरेशन - आयरन , कैल्शियम की कमी।
◆ सभी क्षारीय वस्तुएं दिन डूबने के बाद खायें।
◆ अम्लीय वस्तुएं व फल दिन डूबने से पहले खायें।
◆ जम्भाई - शरीर में आक्सीजन की कमी।
◆ जुकाम - जो प्रातः काल जूस पीते हैं वो उस में काला नमक व अदरक डालकर पियें।
◆ ताम्बे का पानी - प्रातः खड़े होकर नंगे पाँव पानी ना पियें।
◆ किडनी - भूलकर भी खड़े होकर गिलास का पानी ना पिये। गिलास एक रेखीय होता है तथा इसका सर्फेसटेन्स अधिक होता है । गिलास अंग्रेजो ( पुर्तगाल) की सभ्यता से आयी है अतः लोटे का पानी पियें, लोटे का कम सर्फेसटेन्स होता है।
◆ अस्थमा , मधुमेह , कैंसर से गहरे रंग की वनस्पतियाँ बचाती हैं।
◆ वास्तु के अनुसार जिस घर में जितना खुला स्थान होगा उस घर के लोगों का दिमाग व हृदय भी उतना ही खुला होगा।
◆ परम्परायें वहीँ विकसित होगीं जहाँ जलवायु के अनुसार व्यवस्थायें विकसित होगीं।
◆ पथरी - अर्जुन की छाल से पथरी की समस्यायें ना के बराबर है।
◆ RO का पानी कभी ना पियें यह गुणवत्ता को स्थिर नहीं रखता । पानी की सफाई के लिए सहिजन की फली सबसे बेहतर है।
◆ सोकर उठते समय हमेशा दायीं करवट से उठें या जिधर का स्वर चल रहा हो उधर करवट लेकर उठें।
◆ पेट के बल सोने से हर्निया, प्रोस्टेट, एपेंडिक्स की समस्या आती है।
◆ भोजन के लिए पूर्व दिशा , पढाई के लिए उत्तर दिशा बेहतर है।
◆ HDL बढ़ने से मोटापा कम होगा LDL व VLDL कम होगा।
◆ गैस की समस्या होने पर भोजन में अजवाइन मिलाना शुरू कर दें।
◆ चीनी के अन्दर सल्फर होता जो कि पटाखों में प्रयोग होता है , यह शरीर में जाने के बाद बाहर नहीं निकलता है। चीनी खाने से पित्त बढ़ता है।
◆ शुक्रोज हजम नहीं होता है फ्रेक्टोज हजम होता है और भगवान् की हर मीठी चीज में फ्रेक्टोज है।
◆ वात के असर में नींद कम आती है।
◆ कफ के प्रभाव में व्यक्ति प्रेम अधिक करता है।
◆ कफ के असर में पढाई कम होती है।
◆ पित्त के असर में पढाई अधिक होती है।
◆ आँखों के रोग - कैट्रेक्टस, मोतियाविन्द, ग्लूकोमा , आँखों का लाल होना आदि ज्यादातर रोग कफ के कारण होता है।
◆ शाम को वात-नाशक चीजें खानी चाहिए।
◆ प्रातः 4 बजे जाग जाना चाहिए।
◆ सोते समय रक्त दवाव सामान्य या सामान्य से कम होता है।
◆ व्यायाम - वात रोगियों के लिए मालिश के बाद व्यायाम , पित्त वालों को व्यायाम के बाद मालिश करनी चाहिए । कफ के लोगों को स्नान के बाद मालिश करनी चाहिए।
◆ भारत की जलवायु वात प्रकृति की है , दौड़ की बजाय सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
◆ जो माताएं घरेलू कार्य करती हैं उनके लिए व्यायाम जरुरी नहीं।
◆ निद्रा से पित्त शांत होता है , मालिश से वायु शांति होती है , उल्टी से कफ शांत होता है तथा उपवास ( लंघन ) से बुखार शांत होता है।
◆ भारी वस्तुयें शरीर का रक्तदाब बढाती है , क्योंकि उनका गुरुत्व अधिक होता है।
◆ दुनियां के महान वैज्ञानिक का स्कूली शिक्षा का सफ़र अच्छा नहीं रहा, चाहे वह 8 वीं फेल न्यूटन हों या 9 वीं फेल आइस्टीन हों ,
◆ माँस खाने वालों के शरीर से अम्ल-स्राव करने वाली ग्रंथियाँ प्रभावित होती हैं।
◆ तेल हमेशा गाढ़ा खाना चाहिएं सिर्फ लकडी वाली घाणी का , दूध हमेशा पतला पीना चाहिए।
◆ छिलके वाली दाल-सब्जियों से कोलेस्ट्रोल हमेशा घटता है।
◆ कोलेस्ट्रोल की बढ़ी हुई स्थिति में इन्सुलिन खून में नहीं जा पाता है। ब्लड शुगर का सम्बन्ध ग्लूकोस के साथ नहीं अपितु कोलेस्ट्रोल के साथ है।
◆ मिर्गी दौरे में अमोनिया या चूने की गंध सूँघानी चाहिए।
◆ सिरदर्द में एक चुटकी नौसादर व अदरक का रस रोगी को सुंघायें।
Part 4 ( Bookmark if u can't read this now )
श्रीमद भगवदगीता
पहला अध्याय
(अर्जुन की अज्ञानता का निरूपण )
तब करुणा से अभिभूत होकर शोक करते हुए अर्जुन ने कहा - हे कृष्ण! युद्ध की इच्छा वाले इन सभी मित्रों तथा सम्बन्धियों को उपस्थित देखकर
मेरे शरीर के सभी अंग काँप रहे हैं और मुख सूखा जा रहा है, और मेरे शरीर के कम्पन से रोमांच उत्पन्न हो रहा है।
मेरे हाथ से गांडीव धनुष छूट रहा है और त्वचा भी जल रही है, मेरा मन भ्रमित-सा हो रहा है, इसलिए मैं खड़ा भी नही रह पा रहा हूँ।
हे केशव! मुझे तो केवल अशुभ लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं, युद्ध में स्वजनों को मारने में मुझे कोई कल्याण दिखाई नही देता है।
हे कृष्ण! मैं न तो विजय चाहता हूँ और न ही राज्य और सुखों की इच्छा करता हूँ, हे गोविंद! हमें ऐसे राज्य, सुख अथवा इस जीवन से भी क्या लाभ है।
जिनके साथ हमें राज्य आदि सुखों को भोगने की इच्छा हैं, जब वह ही अपने जीवन के सभी सुखों को त्याग करके इस युद्ध भूमि में खड़े हैं।
गुरुजन, परिवारीजन, पुत्रगण, पितामह, मामा, ससुर, पौत्रगण, साले और सभी सम्बन्धी भी मेरे सामने खडे़ है।
हे मधुसूदन! मैं इन सभी को मारना नहीं चाहता हूँ, भले ही यह सभी मुझे ही मार डालें, तीनों लोकों के राज्य के लिए भी मैं इन सभी को मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिए तो कहना ही क्या है?
हे जनार्दन! धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारकर हमें कौन सी प्रसन्नता मिलेगी? बल्कि इन आततायियों को मारकर तो हमें पाप ही लगेगा।
हे माधव! अत: मुझे धृतराष्ट्र के पुत्रों को उनके मित्रों और सम्बन्धियों सहित मारना उचित नही लगता है, क्योंकि अपने ही कुटुम्बियों को मार कर हम कैसे सुखी हो सकते हैं?
यधपि लोभ के कारण इन भ्रमित चित्त वालों को कुल के नाश से उत्पन्न होने वाले दोष दिखाई नही देते हैं, और मित्रों से विरोध करने में कोई पाप दिखाई नही देता है।
हे जनार्दन! हम लोग तो कुल के नाश से उत्पन्न दोष को समझने वाले हैं क्यों न हमें इस पाप से बचने के लिये विचार करना चाहिये।
कुल के नाश से सनातन कुल-धर्म नष्ट हो जाते हैं तथा धर्म का नाश हो जाने पर सम्पूर्ण कुल में अधर्म फैल जाता है।
हे कृष्ण! अधर्म अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं, स्त्रियों के दूषित हो जाने पर अवांछित सन्ताने उत्पन्न होती है।
अवांछित सन्तानों की वृद्धि से निश्चय ही कुल में नारकीय जीवन उत्पन्न होता है, ऎसे पतित कुलों के पितृ गिर जाते है क्योंकि पिण्ड और जल के दान की क्रियाऎं समाप्त हो जाती है।
इन अवांछित सन्तानो के दुष्कर्मों से सनातन कुल-धर्म और जाति-धर्म नष्ट हो जाते हैं।
हे जनार्दन! जिनका कुल-धर्म नष्ट हो गया है, ऐसे मनुष्यों का अनिश्चित काल तक नरक में रहना पडता है, ऐसा हम सुनते आए हैं।
ओह! कितने आश्चर्य की बात है कि हम लोग बुद्धिमान होकर भी महान पाप करने को तैयार हो गए हैं, जो राज्य और सुख के लोभ से अपने प्रियजनों को मारने के लिए आतुर हो गए हैं।
यदि मुझ शस्त्र-रहित विरोध न करने वाले को, धृतराष्ट्र के पुत्र हाथ में शस्त्र लेकर युद्ध में मार डालें तो भी इस प्रकार मरना मेरे लिए अधिक श्रेयस्कर होगा।
संजय ने कहा - इस प्रकार शोक से संतप्त हुआ मन वाला अर्जुन युद्ध-भूमि में यह कहकर बाणों सहित धनुष को त्याग कर रथ के पिछले भाग में बैठ गया।
इस प्रकार उपनिषद, ब्रह्मविद्या तथा योगशास्त्र रूप श्रीमद भगवदगीता के श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद में धर्मकर्मयुद्ध-योग नाम का पहला अध्याय संपूर्ण हुआ॥
॥ हरि: ॐ तत् सत् ॥
@bhagwat_geetakrishn
Story of Tulsidas meeting Prabhu Ram and Hanuman ji
Please bookmark if you couldn't read this now 🚨
यह घटना उस समय की है जब गोस्वामी तुलसीदास जी काशी में रहा करते थे और वहाँ मंदिर में राम-कथा सुनाते थे। कहते हैं कि जहाँ भी सच्चे मन से रामकथा बांची जाये तो हनुमान स्वयम् सुनने के लिये उपस्थित रहते हैं। तो यहाँ भी वे नित्य आने लगे। एक कोढ़ी का वेष धर कर। सबसे पीछे बैठा करते और सारी कथा समाप्त होने पर ही सबसे बाद में उठ कर जाते।
तुलसीदासजी को एक दिन एक पेड़ के नीचे एक प्रेत मिला, जिसने उन्हें हनुमानजी के इस रूप का रहस्य बताया। कथा का अंतिम दिन था। कथा समाप्त हुई तो तुलसी जी तुरंत हनुमानजी के पीछे भागे और अंतत: उनसे जा मिले। उनके चरण पकड़ कर प्रार्थना करी श्रीराम के दर्शन कराने की। तब हनुमानजी ने कहा उन्हें कहा कि चित्रकूट में रघुनाथजी दर्शन होंगें। इसके बाद तुलसीदासजी चित्रकूट की ओर चल पड़े।
उन्होंने रामघाट पर अपना आसन जमाया। एक दिन वे प्रदक्षिणा करने निकले ही थे कि उन्होंने देखा कि दो बड़े ही सुन्दर राजकुमार घोड़ों पर सवार होकर धनुष-बाण लिये जा रहे हैं। तुलसीदास उन्हें देखकर आकर्षित तो हुए, परन्तु उन्हें पहचान न सके कि वे ही श्रीराम और लक्ष्मण हैं।इसके बाद जब हनुमानजी ने आकर बताया तो तुलसीदास को पश्चाताप हुआ। तब हनुमानजी ने उन्हें सांत्वना दी और कहा आप प्रात:काल फिर श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।
अगले दिन सुबह-सुबह पुन: श्रीराम प्रकट हुए। इस बार वे एक बालक रूप में तुलसीदास के समक्ष आए थे। श्रीराम ने बालक रूप में तुलसीदास से कहा कि उन्हें चंदन चाहिए। यह सब हनुमानजी देख रहे थे और उन्होंने सोचा कि तुलसीदास इस बार भी श्रीराम को पहचान नहीं पा रहे हैं। तब बजरंगबली ने तोते का रूप धर कर तुलसी जी के किन में एक दोहा कहा कि
चित्रकूट के घाट पर, भइ सन्तन की भीर। तुलसीदास चन्दन घिसें, तिलक देत रघुबीर॥
दोहा सुनकर तुलसीदास ने श्रीरामजी के अद्भुत दर्शन किए। श्रीराम के दर्शन की वजह से तुलसीदासजी सुध-बुध खो बैठे थे। तब भगवान राम ने स्वयं अपने हाथ से चन्दन लेकर स्वयं के मस्तक पर तथा तुलसीदासजी के मस्तक पर लगाया और अन्तर्ध्यान हो गए।
Radhey ji's kripa 🙌
Please bookmark if you couldn't read it now 🚨
राधा रानी की कृपा
एक मारबाड़ी सेठ बरसाने गया ,उसको कुछ दिन बरसाना रुकना था।
उसका एक नियम था।
भोजन करने से पहले किसी संत को भोजन करता था फिर खुद करता था।
एक दिन भोजन का समय था , सेठ ने नौकर भेजे जाओ संत बुला कर लाओ।
उस दिन श्री जी ऐसी इच्छा हुई कही बहुत बड़ा भंडारा था सारे संत भंडारे में चले गये।
बरसाने में कोई संत नहीं मिला।
श्री जी मंदिर कि सीढ़ी पर एक पागल सा बीड़ी फुक रहा था।
नौकरो ने सोचा ना संत मिलेगा ना सेठ भोजन करेगा ना हमको करने देगा।
एक दो लाल पीले कपडे बाजार से लिए और एक उसे पागल के गले में डाल दिया एक उसके सर पे डाल दिया, और उसका तिलक कर दिया और उसको कहा के तू संत है।
हमारे सेठजी अच्छी दक्षिणा देते है। सेठजी के सामने कुछ मत बोलना हम कह देंगे के मोनी बाबा है।
उसको सेठजी के पास ले गए।
सेठ जी ने उसको बैठाया चरण धोये, थाल सजाया.
अभी गरम हलुआ परोसा ही था , वो बेचारा था मांगने वाला भिखारी ने जैसे ही हलुआ देखा, उठा के खाने लगा सेठ ने कहा तू खड़ा हो जा तू नकली है तू संत नहीं है।
संत जब भोजन करते है पहले प्रार्थना करते है उसके बाद भोजन पाते है।
उसको भगा दिया वो भूखा रोता रहा। सेठजी ने प्रार्थना की श्रीजी मैंने अपनी पूरी कोशिश कर ली.
उसके बाद सेठजी ने भोजन कर लिया।
भिखारी भूखा रोता रहा।
रात को सेठ के सपने में किशोरी जू आयी , किशोरी जू ने कहा , '' उसको भूखा उठा दिया बहुत बड़ा दानवीर बनता है.
सेठ ने कहा ,'' महारानी वो संत नहीं था वो पाखंडी था.
किशोरी जु ने कहा ,'' सेठ एक दिन खिलाना पड़ गया तो संत का संत तत्व देख रहा है।
में उस पाखंडी को चालीस साल से खिला रही हूँ ,, वो आज तक भूखा नहीं सोया मैंने तो आज तक पूछा नहीं के वो संत है या पाखंडी है !