समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी समाजवादी पार्टी के 33वे स्थापना दिवस पर सभी समाजवादी साथियों को हार्दिक शुभकामनाए !
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav Mla Gaurav Kumar Rawat
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः02.09.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज हाजी उसामा अंसारी अध्यक्ष बुनकर मोमिन अंसार एसोसिएशन जनपद बाराबंकी, शोएब सिद्दीकी, हारून राईन अध्यक्ष राईन समाज तथा मोहम्मद वसीम सिद्दीकी जिला सचिव समाजवादी पार्टी बाराबंकी ने भेंट कर उनको सम्मानित किया।
बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने श्री अखिलेश यादव के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिलता था। आज भाजपा सरकार ने बिजली महंगी कर दी है। वह भी नियमित और निर्बाध रूप से नहीं मिलती है। समाजवादी सरकार में बुनकरों के लिए बाजार बनाए थे। लखनऊ में अवध शिल्पग्राम तथा अवध बाजार बनाए गए थे ताकि उद्यमियों के उत्पाद का आसानी से विक्रय हो सके। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।
श्री अखिलेश यादव ने सभी बुनकर प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए कहा कि बुनकर और राईन समाज पीडीए का हिस्सा है। बुनकरों की समस्याओं से वे अवगत हैं। बुनकरों को न्यूनतम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलनी चाहिए। पावरलूम के लिए बिजली सस्ती और समय से मिलनी चाहिए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता