आज प्रातः 14 फरवरी 2026 को धमतरी (रायपुर से लगभग 50 किमी पहले) में एक मार्ग दुर्घटना में 201 CoBRA के हमारे 3 जांबाज जवानों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और 1 जवान घायल हो गया।
वैकुण्ठ लोक को प्रस्थान करने वाले जवानों का विवरण:
मुकेश कुमार (HC/GD)
राजकुमार गोंड (CT/GD)
उमेद सिंह (SI/M)
श्री @gpsinghips, महानिदेशक और #CRPF के सभी रैंक अपने बहादुर साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
#NationFirst
#Vandematram150
@cobrasectorhqr@201_cobra
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि!
13 दिसंबर 2001 को, दिल्ली में संसद पर हुए, आतंकी हमले के दौरान, 88 बटालियन, #CRPF की कॉन्स्टेबल कमलेश कुमारी ने, अदम्य साहस एवं अप्रतिम शौर्य का परिचय देते हुए, भारी फायरिंग के बीच, आतंकियों का पीछा किया और उनके गतिविधियों की जानकारी, साथी कार्मिकों को देती रहीं। उनके इस साहस भरे कदम से सभी पाँच आतंकियों को मार गिराया गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और कर्त्तव्य की बलिवेदी पर उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें, अदम्य साहस एवं असाधारण वीरता के लिए, मरणोपरांत, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वीर बलिदानी को #CRPF का शत्-शत् नमन।
🇮🇳 #भारत_के_वीर 🇮🇳
तस्वीर बहुत ही ख़ास है
सुकमा जिले के पूवर्ती गांव की एक बेटी की शादी थी। कैम्प में तैनात सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवान ड्यूटी पर थे और बेटी की विदाई हुई तो गांव के लोग विदा हो रही बेटी को कैम्प के अधिकारियों और जवानों से मिलाने जंगल पहुँच गए।
फिर क्या, सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने भी भाई होने का फ़र्ज़ निभाते हुए दुल्हन को नेग दिया और नाचते गाते ग्रामीणों के साथ विवाह की ख़ुशियाँ बांटी।
यह तस्वीर नक्सलियों के सबसे ख़ूँख़ार माने जाने वाले कमांडर हिड़मा के गाँव पूवर्ती की है
बिहार के साथियों,
आपके बुढ़ापे की लाठी को वापस लाने का शानदार मौका है इसलिए जाती, धर्म, संप्रदाय छोड़कर, इधर-उधर की बात को भूल करके जनवादी सवाल पर, अपने #OPS को मतदान करें।
#VoteforOPS#बिहारचुनाव2025
बेरोज़गारी के मारे उप्र के युवा बेचारे इतने हल्के हो गये हैं कि पुलिस उन्हें गोदी में उठाकर ले जा रही है लेकिन भाजपा याद रखे युवाओं का आक्रोश बहुत भारी पड़ेगा।
जितने बार बने
उतनी ही बार पैंशन पाएं
विधायक की पैंशन
गवर्नर की पैंशन
उपराष्ट्रपति पैंशन
यानी विधायक सांसद
मालामाल
दुसरी ओर कर्मचारी एवं
पैरामिलिट्री पहरेदार
हाल फटेहाल
#OPSFORCAPF#OPS_लागू_करो
जब दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्धसैनिक बल के जवानों को "भारत संघ का सशस्त्र बल" मानते हुए अर्धसैनिक बल के जवानों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने का JUDGMENT दे दिया था फिर GOVT. सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ क्यों गई?
क्या यही राष्ट्रवाद है?
पूछता है भारत !
जब भी देश में कहीं अशान्ति होती है और गृह मंत्री होने के नाते मुझे मालूम पड़ता है कि #CRPF का जवान वहाँ मौजूद है तो मैं निश्चिंत होकर अपना बाकी काम करता हूँ। क्योंकि मुझे भरोसा है कि @crpfindia है तो विजय, सीआरपीएफ के जवान की सुनिश्चित है।#CRPFDay