दिनांक 22.09.26 को श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट 12वीं वाहिनी स.सी.बल, किशनगंज द्वारा मुख्य आरक्षी/सामान्य वाई. विश्वनाथ सिंह को स.उप नि./सामान्य के पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट महोदय द्वारा पदोन्नत कार्मिक को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
आज 17.09.2026 को श्री पवन कुमार, कार्यवाहक कमाण्डेंट, 12वीं वाहिनी SSB किशनगंज के कुशल नेतृत्व में वाहिनी परिसर में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। अधिकारीगण, जवानों एवं परिवारजनों ने सहभागिता कर वाहिनी की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं सफल संचालन हेतु प्रार्थना की। 🙏
दिनांक 16.09.26 को 12वीं वाहिनी SSB, किशनगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जीवंत गांव तुलसिया स्थित +2 उच्च विद्यालय में 95 खिलाड़ियों/युवाओं को खेल सामग्री का वितरण कर खेलों में नियमित भागीदारी, प्रतिभा निखारने एवं स्वस्थ जीवनशैली हेतु प्रेरित किया गया।
दिनांक 10.07.26 को श्री पवन कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 12वीं वाहिनी SSB किशनगंज के निर्देशन में जीवंत ग्राम कंचनबारी में 15 दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण शुरू। 30 ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया जाएगा। #SSB#MushroomFarming
आज सीमान्त मुख्यालय लखनऊ में श्री अमर जीत को उप निरीक्षक से निरीक्षक (सामान्य) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर महानिरीक्षक श्रीमती मीनू चौधरी, IPS, द्वारा उन्हें नवीन रैंक प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
@SSB_INDIA#Promotion#FTRSSBLucknow
सुरक्षा भी, सेवा भी, हर कदम पर साथ भी — #SSB 🇮🇳
@SSB_INDIA के जवानों ने सीतामढ़ी, #बिहार में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति
को तत्काल सहायता प्रदान कर सरकारी वाहन से बैरगनिया अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचित कर, उपचार उपरांत उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व — SSB 🇮🇳
#SashastraSeemaBal
#SavingLives #HumanityFirst #SevaSurakshaBandhutva
#SSBIndia #SSBGoodWork
#NationFirst
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIBHindi@mygovindia@ANI@PTI_News
दिनांक 09 सितंबर 2026 को श्री राज पाल, उप कमांडेंट क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया की निगरानी में जवान मेस मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग के दौरान मेस से संबंधित विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिक सुधार लाने तथा जवानों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07/09/2026 को श्री सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट, 5वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया ।
@SSB_INDIA@SSBFTRRANIKHET
#DGSSB & all ranks of #SSB extend heartiest congratulations to the DGP, all ranks & families of @Goa_Police on being conferred the prestigious President’s Colour by Hon’ble Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri @AmitShah Ji.
We salute the unwavering commitment, courage & selfless devotion to duty of the Goa Police.
SSB wishes the entire Goa Police fraternity continued excellence & success in the service of the #Nation. 🇮🇳
#GoaPolice
#PresidentsColour
#NationFirst
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@DGP_Goa@ANI@PTI_News
कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। उनका पराक्रम और राष्ट्रभक्ति देशवासियों एवं सुरक्षा बलों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
जय हिन्द! 🇮🇳
#CaptainVikramBatra #ParamVirChakra
#SSBIndia #IndianArmy
#NationFirst
@adgpi
दिनांक 08/09/2026 को जसबीर सिंह,कार्यवाहक कमांडेंट, 57 वाहिनी, स.सी.बल,सितारगंज के निर्देशन में समवाय धनुषपूल के अंतर्गत आने वाले गाँव चकरपुर में आयोजित निःशुल्क MCA में डॉ. सचिन खैची द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
आज 07.09.26 को श्री पवन कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 12वीं वाहिनी SSB, किशनगंज के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जीवंत गाँव पांचगाछी में 50 युवतियों हेतु 21 दिवसीय ब्यूटीशियन एवं बैजनाथ पलसा में 50 युवाओं हेतु 21 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
दिनांक 31.08.26 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल किशनगंज में कार्यवाहक कमांडेंट श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में अगस्त माह का सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा साथ ही बड़ा खाना का आयोजन किया गया l
दिनांक 30.08.26 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल किशनगंज में कार्यवाहक कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल मैच एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
28.08.26 को 12वीं वाहिनी स.सी.ब. किशनगंज में कार्यवाहक कमांडेंट श्री पवन कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों एवं वीर शिवाजी सेना समिति (NGO) की बहनों ने अधिकारियों एवं जवान भाइयों को राखी बांधकर भाईचारे की भावना को मजबूत किया।
आज दिनांक 23.08.26 को श्री स्वर्ण जीत शर्मा,कमांडेंट के निर्देशन में जीवंत गाँव बेरिया में नागरिक-कल्याण कार्यक्रम के तहत 65 किसानों को स्प्रे मशीन वितरित किया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया गया l🌱🇮🇳
दिनांक 22.08.26 को श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट के निर्देशन में जीवंत गाँव फूलबारी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 80 किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों के श्रम एवं समय की बचत करते हुए कृषि कार्यों को सरल एवं सुगम बनाना है।
दिनांक 21 अगस्त 2026 को सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में महानिदेशक, श्री संजय सिंघल के मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं ई-शिलान्यास संपन्न हुआ। @SSB_INDIA
🌿✨ हरियाली तीज समारोह ✨🌿
18.08.26 को 12वी वाहिनी स.सी.बल. किशनगंज में श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट के निर्देशन में हरियाली तीज समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संदीक्षा अध्यक्षा के संचालन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 🌿💚✨