नेपाल से एक हृदयविदारक दृश्य, जहां विनाशकारी बाढ़ घरों और समुदायों को बहा ले जा रही है। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थनाएं।
#khabarBiharofficial#floodinNepal#Nepal
संविधान में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण केवल अवसर का प्रावधान नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध सामाजिक न्याय का सुरक्षा कवच है।
ऐसे में SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ या उप-वर्गीकरण (Sub-classification) की मांग सामाजिक न्याय के मूल उद्देश्य को कमजोर करने वाली है। जो लोग इसका समर्थन करते हैं, उन्हें पहले स्वयं आरक्षण का लाभ छोड़कर एक नैतिक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
जब तक समाज में भेदभाव और असमानता कायम है, तब तक वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की हमारी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी : @iChiragPaswan
@khbarbiharofficial
@1302Vikash
बिहार दौरे पर आए परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के माननीय सांसदगण पटना में विश्वस्तरीय 'बिहार म्यूजियम' का भ्रमण कर इसकी भव्यता की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से तत्कालीन मुख्यमंत्री @NitishKumar जी द्वारा परिकल्पित इस संग्रहालय को वर्ष 2015 में दर्शकों के लिए खोला गया था। इसकी सुव्यवस्थित दीर्घाओं में मौर्य, गुप्त एवं पाल कालीन इतिहास, दुर्लभ कलाकृतियां और लोक संस्कृति आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित हैं। यह संग्रहालय बिहार आने वाले पर्यटकों और शोधार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।
#khabarbiharofficial
#bihar
#breakingnews
नेपाल, हम तुम्हारा दर्द महसूस करते हैं।
भारत और खासकर लद्दाख जलवायु परिवर्तन (#ClimateChange) के अग्रिम मोर्चे पर होने की पीड़ा को समझता है।
हमने यह 2010 में लेह में झेला है। दुर्भाग्य से, अगर हम अपने तरीके नहीं बदलते तो भविष्य में और कई जगहें इसका सामना करेंगी।
पहाड़ों के लोग बिना अपनी कोई गलती के कष्ट सह रहे हैं, जबकि बड़े शहरों के लोग ऐसे जी रहे हैं जैसे कल आने वाला ही नहीं है।
#khabarbiharofficial
#Sonamwangchuk
#News
#Nepal
#Flood
नेपाल में बाढ़।
आपदा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे ग्लेशियर का तिब्बत की तरफ से पतन हुआ और वह नेपाल में बहने वाली नदी में गिर गया।
दावा किया जा रहा है कि इसी ग्लेशियर के टूटने से नेपाल में इस समय बाढ़ आई हुई है।
#KhabarBiharofficial#Flood#news#Nepal#BigNews#Tabahi
नेपाल त्रासदी: सच छुपाने की कोशिश क्यों?
नेपाल में त्रिशुली नदी के किनारे हुई भयावह त्रासदी को क्या सिर्फ़ “बाढ़” कहकर समझा जा सकता है? रसुवा जिले में ग्लेशियर से बर्फ और चट्टानों का विशाल हिस्सा टूटकर नदी में गिरा, जिससे नदी का प्रवाह रुका और अचानक आए तेज़ बहाव ने गांवों, पुलों, सड़कों और जल विद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुँचाया।
आचार्य जी बताते हैं कि यह केवल नेपाल की त्रासदी नहीं है। हिमालय का जल भारत की नदियों, खेती और करोड़ों लोगों के जीवन से जुड़ा है।इसलिए हिमालय में हो रहे बदलाव का असर सीमाओं से कहीं आगे तक जाता है।
#Khabarbiharofficial
#Flood
#Bihar
#News
#nepal
नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की सबसे दर्दनाक तस्वीर। अब तक 392 लोगों की मौत हो चुकी है, 1400 से ज्यादा अभी भी लापता हैं। प्रकृति के इस कहर में सैकड़ों परिवार टूटे हैं। ईश्वर सभी पीड़ित आत्माओं को शांति दे और लापता लोगों को सुरक्षित घर लौटाए।
#khabarbiharofficial
#Flood
#Nepal
#Bihar
नेपाल में भीषण आपदा का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से जलविद्युत सुरंगें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे सैकड़ों लोग फंस सकते हैं। बुनियादी ढांचे को नुकसान और आगे और बाढ़ आने की आशंका के बीच अधिकारी सुरंगों से बचाव के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय मदद मांग रहे हैं।
#khabarbiharofficial
#flood
#floodinbihar
#bihar
#nepal
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गंडक नदी से शनिवार (29 अगस्त, 2026) को तीन शव बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, ये शव नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान पड़ोसी देश से बहकर भारतीय सीमा में आ गए थे।
#Khabarbiharofficial#flood#upnews#bihar
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है।
इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है।
#khabarbiharofficial
#aarakshan
#inc
#Dalit
#RahulGandhi
Disasters waiting to happen. There are over 24,000 glacial lakes in the Himalayas, formed as glaciers melt. This study found that 345 were in high danger of bursting out and causing flooding downstream, with 207 posing very high danger.
#Khabarbiharofficial#floodinBihar#Nepal
#Breakingnews
#NepalFlood