मेडिकल सामान की कीमतों में लागत और MRP के बीच भारी अंतर का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र FDA के आयुक्त एवं IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे ने इस विषय को उठाते हुए आम आदमी और गरीब मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में ₹6.75 की सिरिंज की MRP ₹57.20 और ₹11.05 के IV सेट की MRP ₹325 दर्ज की गई। कीमतों में इतना बड़ा अंतर कई गंभीर सवाल खड़े करता है कि आखिर मेडिकल उपकरणों की कीमतें किस आधार पर तय होती हैं और मरीजों से वसूली जाने वाली कीमतों में कितनी पारदर्शिता है?
इलाज पहले ही आम परिवारों के लिए महंगा है। ऐसे में मेडिकल सामान की कीमतों में पारदर्शिता, उचित मूल्य निर्धारण और प्रभावी निगरानी जरूरी है, ताकि किसी मरीज की बीमारी उसके परिवार के लिए अनावश्यक आर्थिक संकट न बन जाए।
मध्य प्रदेश में प्रोबेशन में भी फुल सैलरी!
तो फिर राजस्थान में कटौती क्यों?
जब काम पूरा करवाते है तो प्रोबेशन में सैलरी भी पूरी मिलनी चाहिए…
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और LDC को बहुत कम सैलरी मिलती है इस महंगाई में उनका गुजारा होना मुश्किल है, तो पूरी सैलरी मिलनी ही चाहिए…
@4thgraderaj @RajGovOfficial@RajCMO
#चतुर्थ_श्रेणी_कर्मचारी #ldc
“मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा!”
वाह जिल्लेइलाही, बधाई हो! जलवा तो ये आपका ही है।
अपराधी का अपराध करना जितना चिंताजनक है, उससे कहीं ज़्यादा ख़तरनाक उसका ये बेख़ौफ़ ऐलान है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सवाल सिर्फ़ ये नहीं कि अपराधी में इतनी हिम्मत कहाँ से आई। सवाल ये है कि उसे कानून, पुलिस और व्यवस्था से बेख़ौफ़ होने का इतना आत्मविश्वास आखिर दिया किसने?
आपने कैसा भारत बना दिया, जहाँ अपराधी डरता नहीं, बल्कि खुलेआम व्यवस्था को चुनौती देता है!
शर्मनाक!