16वीं वाहिनी SSB, जमुई द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में फिट इंडिया के तहत “Sunday on Cycle” रैली का आयोजन किया गया। अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
दिनांक 15.08.2026 को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जमुई एवं सभी समवायों में कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
दिनांक 14.08.2026 को 16वीं वाहिनी SSB, जमुई में कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ किया।
दिनांक 14.08.2026 को 16वीं वाहिनीं SSB जमुई एवं सभी समवायों में द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जवानों, स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया।
दिनांक 13.08.2026 को 16वीं वाहिनी SSB, जमुई एवं सभी समवायों में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में किया गया।
दिनांक 12.08.2026 को 16वीं वाहिनी SSB, जमुई एवं सभी समवायों में कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में देशभक्ति रन का आयोजन किया गया। अधिकारियों, जवानों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनांक 10.08.2026 को 16वीं वाहिनी, SSB, जमुई की ‘ए’ समवाय परासी एवं प्रशासनिक मुख्यालय येल्की द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशानुसार 565 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में 12 ग्रामीणजन, 06 शिक्षक, 45 स्कूली बच्चे एवं 22 SSB कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
🇮🇳 वंदे मातरम् अभियान 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पटना द्वारा आयोजित “वंदे मातरम्” अभियान के तहत आज 09 अगस्त 2026 को गांधी मैदान, पटना में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
🎺 SSB बैंड टीम की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 🇮🇳🎶
कार्यक्रम में देशभक्ति की धुनों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया।
आइए, “वंदे मातरम्” के इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं।
वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिंद 🇮🇳
#VandeMataram #SSB #Patna #GandhiMaidan #IndependenceDay2026 #JaiHind #VandeMataramCampaign
26वीं वाहिनी #SSB एवं संयुक्त बलों की बड़ी सफलता
26वीं वाहिनी SSB, झारखंड जगुआर, कोबरा एवं झारखंड पुलिस द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल एवं कांद्रा थाना क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त अभियान में भाकपा (माओवादी) के 03 शीर्ष नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर कुल ₹22 लाख का इनाम घोषित था और जो कई नक्सली घटनाओं में वांछित थे।
अभियान के दौरान 01 AK-47 राइफल, 01 INSAS राइफल, 01 पिस्टल एवं 7.62 मिमी कारतूस बरामद किए गए।
संयुक्त बलों के समन्वित प्रयास से यह अभियान सफल रहा।
#SSBIndia #SashastraSeemaBal #CoBRA #NaxalMuktBharat #JointOperation #SecurityForces
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIB_India@crpfindia@JharkhandPolice@26BnSSB_INDIA@ani_digital@PTI_News
वीर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (#DGSSB) एवं समस्त रैंक, 16वीं वाहिनी के वीर बलिदानी लांस नायक (सामान्य) राणा शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
4 अगस्त, 2008 को #असम के चिरांग जिले में उल्फा उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका अतुलनीय साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा का जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) परिवार वीर बलिदानी लांस नायक (सामान्य) राणा शर्मा की वीरगाथा को शत-शत नमन करता है तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों-युगों तक श्रद्धापूर्वक स्मरण करता रहेगा।
#BharatKeVeer #NationFirst #SupremeSacrifice #LestWeForget
#SashastraSeemaBal
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@BKV_MHA@16BNSSB
दिनांक 04.08.2026 को 16वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जमुई द्वारा आज शहीद स्व. लांस नायक (सामान्य) राणा शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यवाहक कमांडेंट श्री बाँके बिहारी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
वीर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (#DGSSB) एवं समस्त रैंक, 15वीं वाहिनी, बोंगाईगांव (#असम) के वीर बलिदानियों—श्री किशोर कुनाल, सहायक कमांडेंट (सामान्य), उप निरीक्षक (सामान्य) श्री प्रताप सिंह, आरक्षी (सामान्य) श्री अमित कुमार तिवारी एवं आरक्षी (चालक) श्री ग्यालजु शेरपा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
आज ही के दिन 16 वर्ष पूर्व, असम के कुहीघाट वन बीट हाउस क्षेत्र में विद्रोहियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के दौरान इन वीरों ने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनकी असाधारण वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करते हुए, वर्ष 2021 में उन्हें मरणोपरांत पराक्रम पदक से सम्मानित किया गया।
उनका अतुलनीय साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा का जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) परिवार इन अमर बलिदानियों की वीरगाथा को नमन करता है और उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों-युगों तक स्मरण करता रहेगा।
#Bravehearts #BharatKeVeer
#NationFirst #SupremeSacrifice
#LestWeForget
#SewaSurakshaBandhutwa
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@BKV_MHA@ani_digital
दिनांक 28.07.2026 को 16वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जमुई की ‘डी’ समवाय, कजरा द्वारा ग्राम वसुदेवपुर में वृक्षारोपणअभियान2026 के तहत 200 पौधे लगाए गए। अभियान में 17 ग्रामीणों एवं SSB के 15 कार्मिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
दिनांक 23.07.2026 को 16वीं SSB, जमुई की 'A' समवाय, परासी द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में गोली गाँव में 385 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में 15 ग्रामीण, 09 एसएसबी कार्मिक एवं 02 वन विभाग के कार्मिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
16वीं वाहिनी, स.सी .ब. ,जमुई की 'सी' समवाय, चरखापत्थर द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में नशामुक्तभारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जवानों ने तंबाकू व नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया
दिनांक 18.07.2026 को 16वीं वाहिनी,SSB, जमुई की 'ई' एवं 'एफ' समवाय द्वारा कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#DGSSBOnTour
Shri Sanjay Singhal, #DGSSB, along with the DIG, Sector Srinagar, visited the Nunwan Base Camp, #Pahalgam, to review the security arrangements for the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra and the facilities for pilgrims.
During the visit, he inspected key security locations and interacted with pilgrims, deployed security personnel, healthcare workers, and women personnel, appreciating their dedicated service. He emphasized the importance of vigilance, coordination and collective efforts to ensure a safe, secure and comfortable pilgrimage for all.
#SANJY2026 #ShriAmarnathJiYatra
#AmarnathYatra
#SashastraSeemaBal
#NationFirst
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIB_India@JmuKmrPolice@ANI@PTI_News@ians_india@uniindianews