इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री अनूप सिंह बैस, प्राचार्य डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. राजेश श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल के टीटी नगर में कैंडल मार्च निकाला गया।
इस मार्च में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी के साथ सम्मिलित होकर कायराना हमले में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हम हमारी सेना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, निर्दोषों का नरसंहार करने वालों को भारत सरकार कड़ा सबक सिखाए, ताकि उनकी पुश्तें फिर ऐसी हिमाकत न कर सकें।
#Pahalgam #PahalgamAttack #PahalgamTerroristAttack