दिल्ली में आयोजित भारत की पत्रकारिता का सबसे बड़ा "पत्रकारिता अवार्ड 40अंडर40" इसमें मेरा चयन होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. अवार्ड समारोह आज रात में होगा अभी देश और दुनिया की बड़ी नामीगिरामी पत्रकारों के साथ संवाद का हिस्सा बना हूँ. आप सभी का प्यार आशीर्वाद बना रहे. 🙏🥰
महराजगंज
➡️महराजगंज का चर्चित महाव नाला टूटा
➡️नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश से उफान
➡️पहाड़ों पर बारिश से महाव नाला उफान पर
➡️बढ़ते दबाव से टूट गया नाला, लोग परेशान
➡️महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र का मामला
#Maharajganj#UttarPradesh#Rain@DmMaharajganj
@News18India@KishoreAjwani आपने इस app का प्रचार कर दिया, जो छोटे जिले के लोग हैं वो भी बेचारे परेशान होंगे. शायद तबतक जबतक इसकी काट न निकाल ली जाए.
समझिए गुरु - देश मे अब भी ऐसे लोग हैं जिन्हें एंड्रॉयड फोन चलाना नहीं आता. जैसे आपको नई टेक्नोलॉजी के बारे में कम जानकारी है अपने कनिष्ठ से सीखते हैं.
@brajeshlive जहां यह घटना हुई वहां पर हर दूसरी बिल्डिंग मानक के विपरीत है कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं , इस घटना के बाद LDA 2, 4 दिन अभियान चलाएगा और फिर सब दूसरी घटना के इंतजार में बैठ जाएंगे, जिनकी आज मौत हुई है अगर उन बच्चों में अफसर अपने बच्चों का ही चेहरा देख लें तो दर्द से कराह उठेंगे
इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। लोग मर रहे हैं, मरने दो। कौन जिम्मेदार ? नीचे वालों को नाप दो। जांच बिठा दो। रिपोर्ट आएगी। रात गई, बात गई। सरकार और मीडिया दोनों के पास हजार काम हैं। ये घटना भी भुला दी जाएगी। दरअसल हमने किसी के दर्द को महसूस करना ही बंद कर दिया है। किसी की पीड़ा से हम दुखी नहीं होते। करुणा का भाव नहीं रहा। तकलीफ में बस वो हैं जिनका बेटा भाई बहन इस कांड में घुट घुटकर मरे। तो क्या कुछ बदलेगा ? नहीं। बस कुछ करवाई, SIT की जांच, निचले स्तर के कर्मियों का निलंबन। अरेस्टिंग। लेकिन ऐसी घटनाएं आगे न हो इस पर कोई सबक लिया ? नहीं। तो तैयार रहिए दूसरी वारदातों को कवर करने के लिए और सरकार अपने काम में लग जाएगी। ये न तब बदला था, न अब बदला है, और न आगे। मातम मनाइए उनके लिए जिनके घर के चिराग़ बुझ गए। हम आप ये तो कर ही सकते हैं।
https://t.co/U4ujryJuVf
महराजगंज: किशोरी की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
➡पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी का आरोप
➡पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को पकड़ा
➡हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग
➡24 घण्टे बाद बमुश्किल हुआ दाह संस्कार
➡गांव में पीएसी और पुलिस बल रही तैनात
➡भिटौली क्षेत्र के सेमरा राजा टोला करमहिया का मामला
#Maharajganj #TeenDeath #Blackmailing @maharajganjpol@Uppolice
@Akhilesh_tiwa@dgpup@Uppolice ऐसी गलती एकबार मुझसे भी हुई थी मैंने 15हजार रुपए भेज दिया था लेकिन सामने वाला बन्दा नेक था कुछ घण्टे मैं परेशान रहा. वो पहले अपना स्टेटमेंट जांचा फिर मुझे मेरे पैसे वापस कर दिया था. अब उससे मेरी दोस्ती भी गई लेकिन मुलाकात नहीं. झारखंड के रहने वाले थे वो . आपका भी आ जाए 💐
पिछली सरकारों में गुंडाराज था। पिछली सरकारों में फिरौती राज और माफिया राज था। मोदी सरकार में बड़ा बदलाव आया है। आज कोई किसी को धमकी नहीं दे सकता।
महराजगंज : BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान
#Maharajganj#BJP#UPNews@mppchaudhary
@myogiadityanath जी से निवेदन है कि इस परिवार को सहायता प्रदान करें.
भारत समाचार के एडिटर इन चीफ आदरणीय श्री @brajeshlive सर ने इस परिवार को 51000/- का आर्थिक मदद करके इन्हें संबल दिया है. यह सहायता समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है. 🙏 🙏
महराजगंज : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
➡प्रशासन ने अवैध खनन करते 71 वाहन किए सीज
➡45 ट्रैक्टर ट्रॉली,12 लोडर,4 जेसीबी सीज
➡7 डंपर आदि वाहन भी किए सीज
➡नदी के तट, खनन प्रभावित इलाकों में की कार्रवाई
#Maharajganj#IllegalMining#Action@DmMaharajganj@maharajganjpol
महराजगंज
➡BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे महराजगंज
➡भाजपा कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र
➡डीजल,पेट्रोल और बिजली कटौती पर भी बोले
➡‘डीजल पेट्रोल की देशभर में कहीं कमी नहीं है’
➡विपक्ष पैनिक फैला रही है- पंकज चौधरी
➡‘पूरी दुनिया में 30 से 40 फीसदी महंगाई बढ़ी है’
➡भारत में महज 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई- पंकज
➡वैश्विक संकट है भारत भी अछूता नहीं रहेगा-पंकज
#Maharajganj #PankajChaudhary #BJP @mppchaudhary
@ranvijaylive अभिजीत जी बचकाना हरकत करके अपनी और देश के युवाओं की भड्ड मत पिटवाओ . रणविजय भैया के कहने का गलत इंटेंस लेकर तुमने माँ- बाप की बखान कर दी, ये बिल्कुल गलत है. मिली हुई जनसमर्थन का सम्मान करो. लड़ना है तो ढंग से लड़ो वरना मैदान छोड़ दो, झूठी फरेब ख्वाब बेचकर अपना दाम मत बढ़ाओ.
महराजगंज के पत्रकारों को सलाम।
जिस जज़्बे, साहस और ईमानदारी के साथ उन्होंने अस्पतालों के नाम पर चल रहे लुटखानों की पोल खोली है, वह आज महराजगंज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।
900 रुपये के इंजेक्शन को 5000 रुपये में बेचना,
सरकारी अस्पतालों के बाहर दलाल बैठाकर मरीजों को फँसाना,
और 1 घंटे के इलाज को 3 दिन तक भर्ती रखकर बिल बढ़ाना,
ये सब आजकल इन अस्पतालों की कमाई का जरिया बन चुका है।
ऐसे समय में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने इस लूट के खिलाफ आवाज़ उठाकर एक बहुत सराहनीय पहल की है।
सच दिखाने और जनता की आवाज़ बनने वाले सभी पत्रकार साथियों को सलाम।
जय हिन्द!
पत्रकारिता ज़िंदाबाद!
@brajeshpathakup@JPNadda
मेरा मानना है- नवनिर्माण जैसे रेलवे कार्य, बड़ी बिल्डिंग आदि का कार्य फिलहाल कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए. लाखो लीटर डीजल पेट्रोल उसमें खर्च हो रहा और ऐसा नहीं है कि कल ही वो तैयार हो जाएगा और लोग उससे लाभान्वित होंगे. ईंधन बचेगा तो किसानों के जरूरी कार्य में सुलभ हो सकता है.
@bstvlive@maharajganjpol@DmMaharajganj मेरा मानना है- नवनिर्माण जैसे रेलवे कार्य, बड़ी बिल्डिंग आदि का कार्य फिलहाल कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए. लाखो लीटर डीजल पेट्रोल उसमें खर्च हो रहा और ऐसा नहीं है कि कल ही वो तैयार हो जाएगा और लोग उससे लाभान्वित होंगे. ईंधन बचेगा तो किसानों के जरूरी कार्य में सुलभ हो सकता है.
महराजगंज : अस्पताल के गुर्गों ने तीमारदारों को पीटा
➡लापरवाही पर बोलने पर पिटाई का आरोप
➡कवरेज करने गए पत्रकारों से भी अभद्रता
➡डॉक्टर निशांत ने किया जमकर विवाद
➡पुलिस के सामने ही कटता रहा बवाल
➡सदर थाना के निजी अस्पताल का मामला
#Maharajganj#CrimeNews#UttarPradesh@maharajganjpol@DmMaharajganj