पूरे भारत के छात्र ये सोचते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, मंत्री इस बात से अवगत नहीं है कि पेपर लीक हो रहें हैं और कौन कर रहा है यह भी वे सब जानते हैं लेकिन इसमें उनका भी हित जुड़ा है क्योंकि विपक्ष देश में है ही नहीं सभी सत्ता की ओर होते हैं इसलिए इनसे बात करना ठीक नही है
@madanmohansoni भाई भारतीय पुलिस निर्दोषों को उनके घर से बिना कारण उठाती है फिर सत्ता पक्ष अपनी मन चाही करते रहते हैं दोषी को बचाती है क्योंकि या तो वो सता पक्ष के नेता होंगे या उनके गुर्गे
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप भविष्य में भी इसी जज़्बे और लगन से तिरंगे का मान निरंतर ऊँचा करते रहें, यही मेरी मंगलकामना है।
#CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेवल कमेटी (SLC) की महत्वपूर्ण बैठक में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत एवं कुरुक्षेत्र के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में इन चारों शहरों के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि प्रदेश के शहर विकास और नागरिक सुविधाओं के नए मानक स्थापित कर सकें।
@AjitSinghRathi अराजकता इस कदर फैली है कि एक पार्टी विशेष के नेता और कार्यकर्ता को कुछ भी करने की छूट है जबकि दूसरों को संविधान के दायरे में जीने का भी अधिकार नहीं है
शिक्षिका की क्रूरता..4 साल के मासूम की पिटाई की..आंख में पैंसिल घोपकर आंख फोड़ी..!
शिकायत लेकर थाने पहुंची मासूम की मां को नहीं मिला न्याय..चौकी थाने के चक्कर लगवाए जाने का आरोप -
यूपी के फिरोजाबाद में एक निजी स्कूल की शिक्षिका काजल पर 4 साल के छात्र अनमोल की आंख में पेंसिल घोपकर आंख फोड़ने का आरोप लगा है -
मां का कहना है -
शिकायत करने चौकी गई थी
चौकी वाले कहते है थाने जाओ..थाने वाले कहते ही चौकी जाओ..?
31 जुलाई केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, ये भारत के स्वाभिमान का शंखनाद है!
गुरुओं की पावन धरा पंजाब के सनौर में शहीद सरदार ऊधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणा की ढाई करोड़ जनता की ओर से इस पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं।
यह दिन हमें उस महान क्रांतिकारी की याद दिलाता है, जिसने 21 वर्षों तक जलियांवाला बाग की वेदना को अपने सीने में जीवित रखा। 31 जुलाई 1940 को उनका शरीर भले ही फांसी पर गया, लेकिन उनका विचार सदैव अमर हो गया। राम मोहम्मद सिंह आजाद के रूप में उन्होंने पूरे भारत की एकता और आत्मा का संदेश दिया। सरदार ऊधम सिंह जी केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि अत्यंत रणनीतिक स्वतंत्रता सेनानी थे।
उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब भारत का युवा नशे के सामने नहीं झुकेगा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएगा।
अलवर के राजकीय बालिका विद्यालय, गोविंदगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक के लिए RO का पानी मंगवाने हेतु मासूम छात्राओं से पानी का कैंपर उठवाया जाता है। जबकि स्कूल में पानी की टंकी मौजूद है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि उसका उपयोग केवल छात्राओं के लिए होता है।