कल दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 01:30 बजे जैतारण में जाट समाज 7 खेड़ा द्वारा सात खेड़ा जाट छात्रावास परिसर में आयोजित भगवान महादेव जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं लोक देवता श्री वीर तेजाजी की मूर्ति के अनावरण समारोह में भाग लूंगा , रूट चार्ट निम्नानुसार रहेगा -
1- मेड़ता सिटी बाईपास चौराहा, प्रिंस रिसॉर्ट के पास - सुबह 11:00 बजे
2- कात्यासनी - सुबह 11:20
3- धनेरिया लील - सुबह 11:30
4- समदौलाव - सुबह 11:45 बजे
5-जसनगर - दोपहर 12:05 बजे (विवाह कार्यक्रम)
6- लांबिया - दोपहर 12:30 बजे
7- संजाडा की प्याऊ - दोपहर 12:45 बजे
8- बस्सी चौराहा आनंदपुर कालू - दोपहर 01:00 बजे
9- तेजपुरा फांटा बलुंदा - दोपहर 01:10 बजे
10- बाजाकुडी बस स्टेशन - दोपहर 01:20 बजे
इसके पश्चात ठाकरवास चौराहा, भगतसिह स्कुल, इंदिरा गांधी शांति पार्क, डिगमपुरी जी की प्याऊ, महादेव अस्पताल जैतारण, महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी, चौधरी ईवी मोटरसाइकिल एजेंसी ,बिजली घर चौराहा , राम चौक चौराहा ,गीता भवन रोड पर स्वागत कार्यक्रमो में सम्मिलित होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाऊंगा |
उक्त कार्यक्रम के बाद जैतारण में RLP नेता श्री दिलीप जी चौधरी के निवास स्थान पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने का कार्यक्रम रहेगा |
𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗! 💯
Ranchi Rises to a King Kohli special! 👑
8⃣3⃣rd international CENTURY for Virat Kohli 🫡
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo
#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
कल दिनांक 08 नवंबर 2025 (शनिवार) को अंता विधानसभा क्षेत्र से उप-चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री नरेश मीणा के समर्थन में हेलिकॉप्टर से मांगरोल जाने का कार्यक्रम रहेगा जहां कृषि उपज मंडी,प्रांगण में दोपहर 12:15 बजे जन -सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रहेगा |
नरेश मीणा की कल होने वाली आम सभा में हनुमान बेनीवाल के अलावा कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इसको लेकर नरेश मीणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है।
आज नागौर में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की आम सभा में सर्वसम्मति से नागौर सांसद श्री हनुमान जी बेनीवाल को एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही श्री माधाराम जी भाकल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मनीष जी चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव और नेमसिंह जी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर चुना गया |
पार्टी परिवार के सदस्यों की तरफ से सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं |
@hanumanbeniwal
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता श्री रामेश्वर जी डूडी का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है | हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह स्नेह रखने वाले रामेश्वर जी डूडी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है | श्री रामेश्वर जी डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे ,तब मैं उनके साथ विधायक रहा,उन्होंने सदन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दायित्व को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया |
मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
कल बड़े भाई साहब @hanumanbeniwal जी से नागौर आवास पर भेंट कर मुझे अत्यंत खुशी, गर्व और आत्मीयता का अनुभव हुआ। राजनीति के क्षेत्र में आपके संघर्ष, पारदर्शिता, ईमानदारी और जनता की सेवा के लिए आपका समर्पण हम सभी युवाओं के लिए एक सच्ची प्रेरणा है।
आपके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने हमेशा मुझे नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया है। छात्र राजनीति में कदम रखते हुए मुझे यह भलीभांति ज्ञात है कि संघर्ष का मार्ग आसान नहीं होता, परंतु आपके आदर्शों से प्रेरणा लेकर मैं निरंतर हर क्षेत्र , विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहूँगी।
मैं, उमांशी लाम्बा, यह संकल्प लेती हूँ कि आपके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों पर चलते हुए न्याय, शिक्षा और समान अवसरों की लड़ाई को आगे बढ़ाऊँगी। आपके साथ बिताए हुए पल, आपकी सीख और आपका आशीर्वाद मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेंगे।
आदरणीय बड़े भाई साहब, आपके जैसा मार्गदर्शक और संरक्षक मिलना मेरे जीवन का सौभाग्य है। आपकी प्रेरणा से मैं आने वाले समय में और अधिक निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ छात्रों व समाज के हित में कार्य करती रहूँगी।
आज का दिन मेरे लिए अत्यंत पवित्र और अविस्मरणीय बन गया जब मैंने वीर तेजाजी महाराज के जन्मस्थान खरनाल में उनके दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी वीरता और बलिदान की कहानियों ने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैं उनके चरणों में नतमस्तक होकर उनका धन्यवाद करती हूँ कि उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।
वीर तेजाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से मैं अपने जीवन के लक्ष्यों की ओर और भी मजबूती से बढ़ने के लिए प्रेरित हूँ।
जैसलमेर जिले के रातड़ीया (भणीयाणा) निवासी,RLP परिवार के सदस्य दूदाराम सारण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद खबर है | जैसलमेर,बाड़मेर व बालोतरा जिले के पार्टी परिवार के सदस्य सुबह भणीयाणा पहुंचकर दिवंगत दूदाराम के परिजनों से मुलाकात करें व पूरे मामले की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को संबल दे |
ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर दूरभाष पर वार्ता की है |
@PoliceRajasthan@JaisalmerPolice
रामदेवरा पैदल जा रहे नागौर जिले की मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांगावास निवासी युवक सचिन वाल्मीकि,गणेश वाल्मीकि व संपत वाल्मीकि की भोपालगढ़ क्षेत्र के गादेरी गांव में स्थित तालाब में नहाते समय डूब जाने के कारण मृत्यु हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद है |
ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवगंत जनों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
मेरे लिए यह अत्यंत दुखद है कि बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं बायतु के पूर्व विधायक, मेरे राजनीति में आने से बहुत पहले से लेकर आज तक स्नेह और मार्गदर्शन देने वाले आदरणीय श्री कर्नल सोनाराम चौधरी जी के निधन का समाचार पूरे थारवासियों के लिए अत्यंत दुखद है।
कर्नल साहब ने सदैव मुझे अपने बेटे जैसा स्नेह दिया। उनका व्यक्तित्व संघर्ष, जज़्बा और जनसेवा की अमिट मिसाल रहा है। किसान परिवारों, बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए वे जीवनभर समर्पित रहे। विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहते हुए उन्होंने सदैव जनता की चिंता को प्राथमिकता दी और हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना कर नई ऊँचाइयों को छुआ।
उनकी कमी हमेशा खलेगी, पर उनका आदर्श और जीवन मूल्य हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
किसानों व मजदूरों की प्रखर आवाज तथा कई राज्यों के राज्यपाल रहे चौधरी सत्यपाल जी मलिक के निधन हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है |
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें |