बिहार: दुखद रेल हादसा! कसबा थाना क्षेत्र के यवनपुर रेलवे फाटक के पास आज सुबह 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 3 किशोरों की मौत। 2 अन्य घायल, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती। दशहरा मेला से लौट रहे थे। #पूर्णिया_रेल_हादसा#VandeBharat#BiharNews
🎉 बड़ी खबर! सीतामढ़ी के गौरव अविनाश कुमार, 1993 बैच के IAS अधिकारी, अब झारखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त हुए हैं। वे CM हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव का प्रभार भी संभालेंगे। ऊर्जा और विकास में उनके अनुभव से राज्य को नई दिशा मिलेगी! 🌟 #सीतामढ़ी#झारखंड#मुख्यसचिव#अविनाशकुमार
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों की संख्या हुई फाईनल ... जानिये इस बार दरभंगा , समस्तीपुर और मधुबनी में क्यों बढ़ी मतदान केन्द्रों की संख्या
पूरी खबर नीचे दिए गए लिंक पर
https://t.co/GR5fkmyluj
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे राहुल- प्रियंका गांधी. कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत. सुपौल से होगी तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत. शाम को दरभंगा में प्रवेश करेगी यात्रा #RahulGandhi#PriyankaGandhi#VoterAdhikarYatra
पूरी खबर पढ़ें दिए गये निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके
अली अशरफ फातमी बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, लालू यादव और तेजस्वी यादव का जताया आभार https://t.co/9uzK3p3E8s
आरा के रमना मैदान वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को बदलाव यात्रा के क्रम में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रशांत किशोर गंभीर रूप चोटिल हो गए। बिना सभा को संबोधित किए ही उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। #JanSuraaj
बड़ी खबर : सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कंसी के पास कार और बुलेट की आमने सामने की टक्कर मे बाईक सवार की मौत . मृतक की पहचान मोरो थाना के रतनपुरा निवासी रौनक इस्लाम के पुत्र पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है . #Accidents#Accident#RoadAccident#darbhanga
दरभंगा के जाले विधानसभा के चर्चित विधायक जीवेश कुमार को नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जाने के बाद बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग जैसे विभाग का मंत्री बनाया गया है.आपको बता दें कि इससे पहले नगर विकास विभाग नितिन नवीन के पास था
दरभंगा नगर से लगातर पांच बार के विधायक को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ ही उन्हें आज बड़े और महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. नीतीश सरकार में उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाया गया है
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के महिसोट पंचायत में उप मुखिया राम कुमार सहित 11 वार्ड सदस्यों ने पंचायत मुखिया के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. इन सभी ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर मुखिया पर बिना कार्यकारिणी बैठक के मनमाने ढ़ंग से योजना संचालन करने का आरोप लगाया है
जब कोरोना अपना कहर बरपा रहा था. तब दरभंगा डीएमसीएच में कुल 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था, सर्विसिंग के अभाव में बीते दो वर्षों से यहां तीन ऑक्सीजन प्लांट बेकार पड़े हुए हैं. मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर डीएमसीएच खरीद रही है #dmch#darbhanga
अब राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर की तरह सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से सूबे के अन्य शहरों में भी होगी. इसमें उत्तर बिहार का दरभंगा भी शामिल है. सरकार की तरफ से प्रथम फेज में 487 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. #darbhanga