माननीय विधायक गढ़वा द्वारा अभियंताओं के विरुद्ध असंसदीय, अमर्यादित एवं गैरकानूनी भा���ा का झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ अफ़सोस के साथ ही निंदा भी करता है। संघ उम्मीद करता है कि विधानसभा के सदस्य होने के नाते उचित माध्यम से इन बातों को सही पटल पर रखें जिस से विधायिका और कार्यपालिका का आपसी समन्वय बना रहे । वही ऐसे अपशब्द का उपयोग विधानपटल की गरिमा एव राज्य की छवि को धूमिल करता है । आए दिन अभियंताओं के विरुद्ध अप्रिय घटना सामने आती रहती है ऐसे में कार्यस्थल को भयमुक्त एवं कार्यानुकूल वातावरण सुनिश्चित करना राज्य क�� निर्माण की गति हेतु काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस संबंध में संघ उनके द्वारा दिए गए बयान पर माननीय राज्यपाल महोदय @jhar_governor माननीय अध्यक्ष विधानसभा @Rabindranathji एवं माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM से उचित करवाई एवं भयमुक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराने हेतु दिशानिर्देश/करवाई हेतु अनुरोध करना चाहँगे। @JharkhandCMO @JMMKalpanaSoren @yourBabulal @YogendraGomia @The_FollowUp @fourthpillartfp @hafizulhasan001 @DipikaPS @kumarsudivya @sntiwarimla
@HemantSorenJMM माननीय मुख्यमंत्री महोदय किसी भी राज्य के निर्माण में अभियंताओं की भूमिका आदिकाल से लेकर वर्तमान तक अहम रही है। विगत 9 वर्षों से अभियंत्रण नियुक्ति नियमावली के प्रक्रियाधीन होने के कारण पिछले 6 वर्षों से सहायक अभियंता की नियुक्ति अधर में है और राज्य के मेधावी और ��ुवा अभियंता का महत्वपूर्ण समय व्यतीत हो रहा है। विनम्र अनुरोध है कि माननीय उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के आलोक 19 दिसम्बर के तय सीमा तक झारखंड अभियंत्रण नियुक्ति नियमावली को कैबिनेट से पारित किया जाना है। राज्य के अभियंत्रण संवर्ग के युवा द्वारा @The_FollowUp के कार्यक्रम में भी माननीय मंत्री के संज्ञान में झारखंड अभियंत्रण नियुक्ति नियमावली का विषय केद्र में लाने की कोशिश कर रहे हैं जिस से निय���क्ति के नए मार्ग खुलेंगे ।उम्मीद है आप विशिष्ट रूप से इसका संज्ञान लेंगे जिस से युवा अभियंताओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे ।
@JMMKalpanaSoren @YogendraGomia @hafizulhasan001 @DipikaPS @kumarsudivya @ShilpiNehaTirki @IrfanAnsariMLA @sunny_sharad @prabhatkhabar @DainikBhaskar @JagranNews @Live_Hindustan @htTweets @22scopenews @news11bharat
झारखंड अभियंत्रण नियुक्ति नियमावली 2016, विगत 9 वर्षों से माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लगाए गए रोक एवं संशोधन की प्रत्याशा में लंबित पड़ी हुई। कारणवश सहायक अभियंता की नई नियुक्ति का सृजन एवं उच्चतर पदों पर प्रोन्नति में बाधाएँ बनी हुई है। @HemantSorenJMM माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि राज्य के रजत जयंती वर्ष पर राज्य के सभी अभियंताओं को निर्विवादित झारखंड अभियंत्रण नियुक्ति नियमावली देने का कष्ट करे जिस से नियुक्ति एवं प्रोन्नति के माध्यम प्रशस्त हो एवं राज्य के विकाश में उत्प्रेरक का काम करे। @JMMKalpanaSoren@_YogendraYadav@kumarsudivya@ShilpiNehaTirki@hafizulhasan001@DipikaPS@deepakbiruajmm@roysaryu@yourBabulal