दिनांक 15.07.26 को श्री कुणाल, कमांडेंट, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया जी (बिहार) के मार्गदर्शन में वाहिनीं के ‘डी’ समवाय सलैया के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम-निमिया रैहर,जिला-गया जी (बिहार) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
दिनांक 14.07.2026 को 29 वाहिनी स.सी.बल, गया जी के बी समवाय कालापहाड़ (औरंगाबाद) द्वारा वृक्षारोपण अभियान–2026 के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिमरातरी, कोड़सी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 14.07.2026 को 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के परिसर में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 14.07.26 को 29 वाहिनी स.सी.बल, गया जी के ए समवाय भलुआही में नव-स्थानांतरित बलकार्मिकों के लिए आयोजित पूर्व तैनाती प्रशिक्षण (Pre-Induction Training - PIT) के अंतर्गत कार्मिकों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक अभ्यास एवं फिटनेस गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
29 वाहिनी स.सी.बल, गया जी में नव-स्थानांतरित बलकार्मिकों के लिए आयोजित पूर्व तैनाती प्रशिक्षण (Pre-Induction Training - PIT) के अंतर्गत कार्मिकों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक अभ्यास, सामरिक प्रशिक्षण एवं फिटनेस गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दिनांक 06.07.26 को विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर श्री कुणाल, कमांडेंट, 29 वाहिनी, स.सी.ब, गया जी के दिशानिर्देशन में SSB एवं जिला पुलिस - गया जी के साथ संयुक्त तलाशी अभियान एक व्यक्ति को 950 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तरल लेटेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 02.07.2026 को 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के परिसर में अन्तर्वाहिनी आर्म- रेसलिंग प्रतियोगिता- 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी के ‘सी’ समवाय, डुमरिया के परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बैरकों, कार्यालयों तथा संपूर्ण समवाय परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही, परिसर के आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई तथा ।
29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी के ‘ई’ समवाय, धनगई के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, पतलूका में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में युवतियों की भर्ती के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री अमरनाथ जी यात्रा ड्यूटी हेतु तैनात SSB 09वीं वाहिनी के जवानों को कंपनी कमांडर द्वारा आवश्यक ब्रीफिंग प्रदान कर सुरक्षा, सतर्कता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी तैनाती को अंतिम रूप दिया गया।
#SSB_INDIA#SSBFTRLUCKNOW#SSBSHQGKP#AmarnathYatra
श्री दीपक बरनवाल, भा.पु.से., उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर, द्वारा 09वीं वाहिनी के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मध्य सीमा सुरक्षा एवं प्रभावी समन्वय को सुदृढ़ बनाने हेतु समन्वय बैठक आयोजित की गई। @ssb
#WorldDrugDay2026 | नशे को ना कहें | नशा-मुक्त भारत 🇮🇳
'अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' पर आइए संकल्प लें— "नशे को नहीं, जीवन को चुनें।"
नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के भविष्य को प्रभावित करता है। जागरूक बनें, युवाओं को प्रेरित करें और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सतर्क, सजग एवं सदैव प्रतिबद्ध है।
"सुरक्षित सीमाएँ • नशा-मुक्त भारत • सशक्त राष्ट्र" 🇮🇳
#WorldDrugDay #NashaMuktBharat #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #SSB
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@narcoticsbureau
🇮🇳 सीमा की सुरक्षा, राष्ट्र की सेवा
42वीं वाहिनी स.सी.ब. एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त कर सुरक्षा, समन्वय एवं सतर्कता का परिचय दिया गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सीमाओं की सुरक्षा हेतु हमारे जवान सदैव तत्पर हैं
@SectorSsb@SSBFTRLUCKNOW