शिक्षक : आप इतना डरते क्यों है?
पुलिस : आप पहन लो वर्दी, फिर पता चल जाएगा।
शिक्षक : मैंने पहनकर 2017 में उतार दी।
पुलिस : मर्द होते तो पहनते। उतारते नहीं? (वर्दी से जुड़ी बात)
सवाल; किससे डर रही है पुलिस?
#SSC_System_Sudharo
सीरीज हार की वजह बन सकता है ये बैटर.... क्यों खिलाया जाता है ऐसों को क्यों ? तीसरा टेस्ट भी भारत का था मगर इस जैसों के कारण हम खो बैठे । #engvsindia#IndianCricket#TestCricket
आज लोकसभा में नियम-377 के अंतर्गत राजस्थान में नकली खाद-बीज, उर्वरक और पेस्टिसाइड का मुद्दा उठाया।
मैंने सदन को बताया कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र में काम आने वाले नकली उत्पादों यथा खाद-बीज, पेस्टिसाइड और उर्वरक बनाने वाला संगठित गिरोह काम कर रहा है और नकल के बढ़ते व्यापार ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
कुछ दिनों पहले छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर नकली खाद-बीज, पेस्टिसाइड और उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी गईं हैं, जो देश की नामी कम्पनियों के लेबल लगाकर अपने नकली उत्पाद बेच रही हैं। इन फैक्ट्रियों से लाखों कट्टे नकली यूरिया/डीएपी एवं बीज मिला है।
संगठित गिरोह के माध्यम से इस प्रकार का नकली व्यापार केवल किसान के साथ धोखा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अपराध है, क्योंकि ये लोग किसानों की मेहनत पर पानी फेरने के साथ-साथ, भूमि की उर्वरता और देश की खाद्य सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश में किसान के हालात पहले से विकट हैं और ऊपर से नकल के इस व्यापार ने चिन्ताजनक परिस्थिति उत्पन्न कर दी है। नकली उत्पादों के प्रयोग से फसल में नुकसान होने से आर्थिक रूप से किसान की कमर टूट रही है, जिससे वो कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।
अत: भारत सरकार सभी राजस्थान सहित देश की सभी राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर सघन जांच अभियान चलाये और नकली खाद-बीज, पेस्टिसाइड और उर्वरक बनाने वाली इकाईयों की पहचान कर इन्हें तत्काल बंद करने के साथ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करे। साथ ही इस प्रकार के नकली व्यापार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के कानूनी प्रावधान और कठोर किए जाएं।
कृषि से जुड़े नकली उत्पाद बनाने वाले पूरे नेटवर्क की जांच CBI और ED से स्वतंत्र रूप से करवाई जाए और जिन प्रतिष्ठित कम्पनियों के नाम पर उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनकी भी जवाबदेही तय की जाए कि वो आपूर्ति श्रृंखला पर अपना नियंत्रण किस प्रकार से रख रही हैं।
किसान इस देश की रीढ़ हैं और उनके साथ धोखा अक्षम्य राष्ट्रीय अपराध है। भारत सरकार इस विषय को प्राथमिकता से लेकर किसानों के खिलाफ हो रही संगठित लूट को तत्काल रोकने की कार्यवाही करे।
#MeraChuruLoksabhaParivar
#LokSabha @PMOIndia
(File Pic.)
जसप्रीत बुमराह अगर वर्कलोड के नाम पर 5वां टेस्ट नहीं खेलते हैं
तो Bumrah को टेस्ट टीम से हमेशा के लिए बाहर कर देना चाहिए
- पंत टूटे पैर से खेला
- कोच गंभीर को क्यूरेटर से लड़ना पड़ रहा है
- जडेजा हर मैच में जान झोंक रहा है
- हमेशा असफल रहा गिल हार नहीं मान रहा
- सिराज हर मैच में जान लड़ा रहा है
- सुंदर को मौका मिला तो मैदान में खूंटा गाड़ दिया
लेकिन IPL से आराम न लेने वाले बुमराह इतनी महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में वर्कलोड के नाम पर आराम चाहिए
जब टीम की इज्जत दांव पर लगी है तो बुमराह को टेस्ट खेलना छोड़ देना चाहिए
#ENGvIND #ENGvsIND
Udaipur की Lakshya Classes की संपत्ति कुर्क करने के आदेश , ट्रेड मार्क के दुरुपयोग का भुगता खामियाजा || Lakshya Classes || Farjiwada || Education Nagari
#EducationNagari