चौपालों में झूठी तालियाँ बटोरना आसान है, जनता का विश्वास जीतना नहीं
चौपालों में अपनी वाहवाही के ढोल खूब पिटवाए,
तालियों के शोर में खुद को जनता का चहेता बतलाए।
जब जनता ने वोटों से असली हिसाब सुनाया,
तो डबल इंजन के खोखले दावों का गुब्बारा फूट गया l
2023 में जब बीजेपी की सरकार बनी तो विपक्ष ने पर्ची सीएम कभी पंडित सीएम तो कभी क्या कुछ नहीं कहा...कई बार तो कहा कि बस एक साल में बदल जाएगी कुर्सी फिर होगी दूसरे की एंट्री.. लेकिन 3 साल बाद आज वही सीएम विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन गया...पंचायत चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने हार के लिए भजनलाल को जिम्मेदारी ठहराया और तो सीएम ने भी इसको लेकर कुछ नहीं कहा यानि एक बात तो समझ में आ गई कि चुनाव में हार को स्वीकार किया गया और मंथन करने की बात कही..
लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जिसे पर्ची सीएम कहा जाता था..जो सरकार नहीं चला सकता.. जिसको जनता नहीं जानती आज वह कांग्रेस के लिए बड़ा नेता बन गया और उसको हराने का दावा किया जाने लगा..भजनलाल को कमजोर मानने की गलतीफहमी दूर हो गई है और अब विपक्ष भी मान गया है कि बिना मेहनत किए चुनाव नहीं जीता जा सकता..अगर उनकी नजर में इतना कमजोर सीएम ही उनके लिए इतनी बड़ी आफत बन गया तो सोचा गहलोत जी जिस पूर्व सीएम राजे के तारीफों के कसदे पढ़ रहे है वह मेदान में होती तो शायद विपक्ष जीत की खुशी नहीं मना रहा होता..
लेकिन वह भुल जाता है कि नेता रातों रात बढ़ा नहीं होता समय के साथ वह सब कुछ सीखता है जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी हो.. हार से भी सीख मिलती है और जीत से भी.. लेकिन विपक्ष को इस बार समझ में आ गया कि उसने भजनलाल को हरा दिया है जिसको वह पर्ची सीएम मानकर हल्के में ले रहे थे...भजनलाल चुनावी मैदान में अकेले थे और सामने वह धुरंधर थे जिनका राजनीति अभुनव कई दशकों का है या फिर वह सीएम के दावेदार है..
राजस्थान है ओ प्रधान.. इतनी भोली जनता कौनी
2023 के चुनाव में इन योजनाओं की हवा निकली..
उपचुनाव में हवा निकली..
निकाय चुनाव में हवा निकली..
पंचायत चुनाव में डोटासरा ने लाज बचाई..
फिर भी बने हमे चौथी बार सीएम..
बेनीवाल को चाहिए बीजेपी ओर कांग्रेस का साथ
पंचायत समिति चुनाव में RLP को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेन पंचायत समितियों में अब प्रधान बनने या बनाने के लिए बेनीवाल को कांग्रेस या बीजेपी से गठबंधन करना होगा.. लेकिन उनको 2028 का चुनाव भी याद रखना होगा..
बहुमत से सिर्फ 1 सीट पीछे
1. मूंडवा – नागौर
2. मेड़ता रोड–गोटन – नागौर
1. लीलसर – बाड़मेर
2. पायला कलां – बालोतरा
5. अमरसर – जयपुर
बहुमत से 2 सीट कम
1. आसोप – जोधपुर (6/15)
2. भोपालगढ़ – जोधपुर (6/15)
3. नागौर – नागौर (6/15)
बहुमत से 3 सीट कम —
1. भैरूंदा – नागौर (7/19)
2. जायल – नागौर (7/19)
3. मेड़ता सिटी – नागौर (6/17)
4. रियांबड़ी – नागौर (5/15)
5. नावां – डीडवाना-कुचामन (8/21)
6. परबतसर – डीडवाना-कुचामन (6/17)
7. पीलवा – डीडवाना-कुचामन (6/17)
8. मौजमाबाद – जयपुर (6/17)
9. आडेल – बाड़मेर (5/15)
10. कल्याणपुर – बालोतरा (5/15)
नोट: 30 पंचायत समिति ऐसी है जहां RLP के समर्थन लेने या देने से प्रधान बनेगा।
रजास्थान में पंचायत चुनाव नतीजों के बाद वह बात सही साबित होगी जिसमें लिखा होगा राजस्थान नहीं जाटस्थान बना
ज्यादा प्रधान जाट उम्मीदवार बनेंगे चाहे वह कांग्रेस से हो गया आरएलपी से
जिला प्रमुख जाट उम्मीदवार होंगे क्योंकि इनकी संख्या ज्यादा है
इतना अच्छा वोट बैंक होने के बाद भी कांग्रेस जाट नेता को सीएम बनाने से डरती है
भाई साहब मेरी राय
बीजेपी के बड़े नेताओं को पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया ओर स्थानिय चुनावों में ज्यादा तवज्जों नहीं दी गई..
टिकट बंटवारे में बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई जीते ही विधायक और मंत्रियों ने मनमर्जी से टिकट बांटे
सीएम को छोड़कर किसी भी मंत्री या विधायक ने ज्यादा मेहनत नहीं की सब निकाय चुनाव जीत के भरोसे बैठे रहे
बीजेपी का कौर वोट बैंक भी साथ नहीं रहा और जाट भी बेनीवाल के पक्ष में चले गए और एससटी और एससी समाज ने तो भाव ही नहीं दिया
लंबे समय से युवाओं के लिए बड़ी भर्ती नहीं और कई भर्तियां अटकी पड़ी है..
सड़कों का काम लंबे समय से ठप्प पड़ा है और बजट घोषणाएं पूरी तरह से घरातल पर नहीं उतर पाई..
किसानों को समय पर खाद नहीं मिलना
कांग्रेस के सभी नेताओं ने स्थानिय स्तर पर जमकर मेहनत की
पंचायत समिति और ज़िला परिषद चुनावों के बाद
कांग्रेस की शानदार जीत….....
कांग्रेस के सामने खड़ी हुई कई मुसीबत.
हमने जिताया है…. हमें प्रधान बनाओ…......
हमने जिताया है… हमें प्रमुख बनाओ…........
मैंने सबको जिताया है.. मुझे सीएम बनाओं….....??
वोट ज्यादा मिले लेकिन सीट कम मिली अगर एक सीट का चुनाव होता तो परिणाम बीजेपी के पक्ष में होता...
सांगानेर जीतने वाले वोट में पिछड गए लेकिन सीट जीत गए..
कांग्रेस ना सीट जीत सकी ना ही वोट ज्यादा ले पाई..
सांगानेर जीतने से हौसला बढ़ा है विधानसभा तक लड़ने की हिम्मत मिल गई..
सांगानेर पंचायत समिति जीतने का जश्न मनाने वाले एक बार इस पर नजर डाले...
बीजेपी को 20941 वोट...
कांग्रेस को 18872 वोट...
RLP को 18320 वोट मिले!
15 सीट
आरएलपी को 8
बीजेपी को 3
कांग्रेस को 3
मैं तैयार हूं
पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस के नेता जीत और एकता का जश्न मनाने में लगे रह गए उधर पूर्व सीएम साहब 2 कदम आगे बढ़ते हुए चौथी बार मुख्यमंत्री का दावा ठोक दिया..
आलाकमान को समझ नहीं आ रहा है जीत का जश्न मनाए या सीएम साहब को आगे किया जाए.. पहले दो खेमे थे अबकी बार चार-पांच आराम से बन जाएंगे और सब कुछ हाथ से निकल जाएगा..
मौके पर चौका मारना साहब से अच्छा कोई नहीं जानता.. फिल्डिंग सेट हो गई और अब बस दो तीन नेताओं के विकेट उड़ाने है जो उनके लिए बड़ी बात नहीं..
इसके भाव भी बहुत ज्यादा हो गए है..
बैंक में मिलती नहीं और दलालों के पास कमी नहीं..
रिजर्व बैक को इस बात के बारे में पता ही नहीं..
बैंक वाले मोटा कमिशन छाप रहे है..
नौकरी ठेके पर देने वालों को युवाओं ने दिखा दिया ठेंगा
पंचायत चुनाव में बीजेपी का हार कारण युवा भी रहा है जिसको 3 साल में एक भी बड़ी भर्ती का तौहफा नहीं मिला..जहां भी जाए उसको नौकरी की जगह ठेके पर रखा जाए तो फिर युवाओं ने भी सरकार को चुनाव में ठेंगा दिखा दिया..
राजस्थान में मौजूदा हालात की बात करें तो सबसे ज्यादा बेरोजगार की फौज खड़ी हो गई है.. एक पद के लिए 1 हजार लोगों की लाईन लग जाती है सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया और उसने इसे पूरा करने का भी प्रयास किया लेकिन मौजूदा समय में बेरोजगारों की फौज तो 20 लाख के पार पहुंच गई है..
संविदा कर्मचारियों के नाम पर तो ऐसा धंधा चल रहा है जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है.. पहले गहलोत सरकार ने संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का झांसा दिया जब पूरा नहीं किया तो जनता ने सबक सिखा दिया.. बीजेपी से इनको उम्मीद थी लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं होता दिखा तो पंचायत चुनाव में इसका जवाब दिया..
सरकार को अब आंकड़ों से नहीं धरातल पर नौकरी देकर ही वोट लेना होगा..क्योंकि जनता बहुत समझदार है वह बीना किसी शोर शराबे के वोट देकर सरकार को आईना दिखा देती है.. युवाओं को बीजेपी की सरकार से उम्मीद थी और वह खरी भी उतरी पेपर लीक को रोका लेकिन बड़ी भर्ती का अभी भी उसको इंतजार है..
बीजेपी का हार का मुख्य कारण सब अपने हिसाब से बता रहे हैं तो बस हम भी उसी रेस में शामिल हो गए.. पंचायत चुनाव स्थानिय नेताओं के चेहरे पर लड़ा जाता हे और जब उन्ही स्थानिय नेताओं को तवज्जों नहीं दी जाए तो कार्यकर्ता भी नाराज होते है उस समाज के लोग भी..सरकार को लगता है उसने जबरदस्त काम किया तो जनता काम के नाम पर वोट देगी.. लेकिन वह भूल जाती है कि यो प्रधान है राजस्थान यहां जब बात अपनों पर आती है तो फिर काम नहीं नाम देखकर तिलक किया जाता है..
पिछले 3 साल में बीजेपी सरकार ने एक से बड़ी एक घोषणा की जिसका फायदा भी हुआ लेकिन वह 3 साल में उन बड़े नेताओ को एक दम किनारे पर छोड़ दिया जिनका राजस्थान में अच्छा प्रभाव था..अगर पंचायत चुनाव में इन नेताओं को आगे किया जाता तो शायद चुनाव का परिणाम इतना खराब नहीं होता..
जब कांग्रेस ने दिल्ली चलो का नारा दिया तो उसके नेता दिल्ली जाने से ज्यादा अपने क्षेत्र में प्रचार करते नजर आए और इसी का परिणाम है सभी नेताओं ने अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की.. वहीं बात करें बीजेपी की तो जिनके पास पद था वह भी चुनाव नहीं जीतवा पाए..
बीजेपी के पास स्थानिय नेतृत्व वाले नेताओं की कमी नजर आई और इसकी कमी आगे भी खलती हुई नजर आएगी...चुनाव हारना या जीतना तो अलग बात है लेकिन जनता नब्ज जानना सबसे जरूरी है.. बीजेपी में नेताओं की गुटबाजी अंदर खाने होती है और वह दिल्ली के डर के चलते खुलकर सामने नहीं आती और कांग्रेस मेें गुटबाजी खुलकर सामने आती है..
बीजेपी ने अपने कौर वोट बैंक को एकदम हल्के में लिया और उसकी अनंदेखी भारी पड़ी जबकि कांग्रेस ने अपने परंपरागत वोट को एकजुट करने में सफल हुई..आज बीजेपी को कांग्रेस से सीखने की जरूरत है कि अपने मुल वोट बैंक को कैसे खुश करके अपने पाले में लाना है