आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर्व के उपलक्ष्य में 35 वाहिनी मंडला में उप सेनानी श्री वल्लभ सैय्याम, सहायक सेनानी श्री बलवीर सिंह चावंड, श्रीमती रुचिता चतुर्वेदी एवं निरीक्षक श्री देवेन्द्र टेकाम के नेतृत्व में मैराथन दौड़ तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
35वीं वाहिनी विसबल मण्डला में "एक पेड़ मां के नाम "पौधारोपण अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों /कर्मचारियों एवं परिवारजनों के द्वारा 1000 वृक्ष लगाए गए।
@CMMadhyaPradesh@DGP_MP@MPPoliceDeptt#mppolice
एक पेड मां के नाम पौधारोपण अभियान के तहत 35वीं वाहिनी मण्डला में सेनानी श्री रजत सकलेचा, श्री इन्द्र सिंह परस्ते, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री महेन्द्र राय, श्री रविन्द्र बघेल, श्री सतीश गर्ग, श्री बखत सिंह, श्री दिलीप नागेश एवं कर्मचारी/ परिवारजनों द्वारा 1000 पौधे लगाये गये।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 18/01/2024 को वाहिनी परिसर, आवासीय परिसर, कंपनी/आउटपोस्ट, कार्यालय, मालखाना, स्टोर, रिकॉर्ड, यूनिट चिकित्सालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इकाई के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने अपनी सहभागिता निभाई।
स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस 12 जनवरी को सम्पूर्ण राष्ट्र में "राष्ट्रीय युवा दिवस" के रूप में मनाया जाता है। उक्त दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में 07 जनवरी 2024 को सेनानी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में 35वीं वाहिनी मंडला में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*आज दिनांक को 35वी वाहिनी मंडला में सुशासन दिवस की शपथ ली गई।*
प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से सुशासन दिवस मनाया जाता है।
पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा दि. 24-11-23 को ‘‘धृति’’ योजना के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार दि. 07-12-23 को सेनानी श्री संतोष कोरी 35वी वाहिनी मंडला के मार्गदर्शन पर वाहिनी में संचालित लनिग सेन्टर में सेमीनार का आयोजन किया गया।#MPPoliceDeptt#PHQ_Editorial
पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा दि. 24-11-23 को ‘‘धृति’’ योजना के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार दि. 07-12-23 को सेनानी श्री संतोष कोरी 35वी वाहिनी मंडला के मार्गदर्शन पर वाहिनी में संचालित लनिग सेन्टर में सेमीनार का आयोजन किया गया।#MPPoliceDeptt#PHQ_Editorial
*सेनानी महोदय द्वारा किया गया परेड का दिनांक 24.11.2023 को सेनानी श्री संतोष कोरी द्वारा मुख्य समवाय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले एवम् बेहतर परेड प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया गया।
वाहिनी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी को विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 हेतु मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल द्वारा प्रशिक्षण रिफ्रेशर के सम्बन्ध में तैयार फिल्म *तुम सजग रहो* दिखाई गई।
#mppolice#MPPoliceDeptt#DGP_MP#PHQ_Editorial#PROmandla