@Dgpacup@Uppolice गोष्ठी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07.08.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में सेनानायक श्री अमित कुमार द्वारा प्रशासनिक भवन में में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के सफल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
@Dgpacup जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को आकस्मिक बीमारी अथवा चिकित्सा संबंधी परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा मिल सके एवं उपचार के दौरान होने वाले वित्तीय भार को कम किया जा सके। हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
35वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेनानायक श्री अमित कुमार के द्वारा सभी(100%) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड वितरित किए गए ।
@Dgpacup साथ ही संग्रहालय के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं संरक्षण की सराहना करते हुए इसे पीएसी की समृद्ध विरासत एवं प्रेरणादायी इतिहास का सशक्त प्रतीक भी बताया।
आज दिनांक 07.08.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी स्थित संग्रहालय का पुलिस महानिदेशक, पीएसी उत्तर प्रदेश श्री आलोक सिंह द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संग्रहालय में प्रदर्शित पीएसी के गौरवशाली इतिहास, वीरता, परंपराओं तथा ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया गया
आर्मररों को टूल बॉक्स वितरण
आज दिनांक 07.08.26 को 35वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक श्री अमित कुमार द्वारा वाहिनी की आर्मरर वर्कशॉप में कार्यरत आर्मररों को उनके कार्य को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टूल बॉक्स प्रदान किया गया
🇮🇳 शुक्रवार परेड 🇮🇳
आज दिनांक 07/08/2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी में श्री अमित कुमार सेनानायक की उपस्थिति में शुक्रवार की परेड कराई गई। परेड में दौड़ चाल, तेज चाल, शस्त्र अभ्यास, मंच से गुजरना, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया, बाद समाप्त परेड वाहिनी का भ्रमण किया गया।
@Dgpacup मीटिंग में उपस्थित आवासीय परिसर की महिलाओं को अचार, जैम और जेली के प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं लाभ के बारे में बताया गया।
आज दिनांक 05.08.26 को सेनानायक श्री अमित कुमार के निर्देशन में एवं श्रीमती कंचन बाला निरीक्षक गोपनीय की अध्यक्षता में एवं SI (M) श्रीमती निर्मला, ASI(M) श्रीमती अंजलि की उपस्थिति में 35वीं वाहिनी पी.ए.सी. लखनऊ में "अचार एवं फल संरक्षण" विषय पर मीटिंग का आयोजन किया गया।
@Dgpacup निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित रखरखाव का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित बिंदुओं का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किएl
आज दिनांक 04.08.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग, लखनऊ, श्री किरीट राठोड द्वारा वाहिनी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
🌿 वामा वेलनेस कैम्प का सफल आयोजन 🌿
आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ के प्रेक्षागृह में वामा सारथी, उ.प्र. पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया।
🇮🇳 शुक्रवार परेड 🇮🇳
आज दिनांक 31/07/2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी में श्री सुबोध कुमार जायसवाल उपसेनानायक की उपस्थिति में शुक्रवार की परेड कराई गई। परेड में दौड़ चाल, तेज चाल, शस्त्र अभ्यास, मंच से गुजरना, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया l
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह | 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
आज दिनांक 31.07.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया।
@Dgpacup इसके उपरांत, दिनांक 31.07.2026 को सेवानिवृत हो रहे सैन्य सहायक श्री रणजीत यादव का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर भावभीने वातावरण में विदाई समारोह आयोजित किया गया एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
आज दिनांक 28.07.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में सेनानायक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान जवानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।