🇮🇳 कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, शहीद परिवारों के सम्मान के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
हाथरस म��ं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के साथ पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर वीर शहीदों के परिजनों को शॉल, पुष्पमाला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। धर्मगुरुओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा—
“गवर्नेंस आधुनिक हो सकती है, लेकिन राष्ट्र का निर्माण मूल्यों से होता है।”
उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा जैसे मूल्य ही राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विशाल तिरंगे को उन्होंने जनपद की प्रगति एवं उपलब्धियों का प्रतीक बत���ते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
आइए, शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। 🇮🇳
@CMOfficeUP
@UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP
@ChiefSecyUP @dm_hathras
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay2026 #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #हाथरस #जिला_प्रशासन_हाथरस #शहीद_परिवार #तिरंगा #देशभक्ति #AzadiKaAmritMahotsav
🇮🇳 शहीद स्मारक स्थल पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा हाथरस।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत मा0 राज्य मंत्री, राजस्व विभाग, उ0प्र0 श्री सुरेन्दर दिलेर ने मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को स्वतंत्र��ा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद परिवारों को शॉल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
🇮🇳 शहीद स्मारक स्थल से निकली भव्य तिरंगा रैली में बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में जनपदवासियों न�� हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
मा0 राज्य मंत्री जी ��े कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण करने का दिन है। प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।
कार्यक्रम में मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिक��री पी0एन0 दीक्षित सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं जनपदवासी उपस्थित रहे।
🇮🇳 शहीदों के त्याग को नमन, तिरंगे के सम्मान में एकजुट हाथरस।🇮🇳
@CMOfficeUP
@UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP
@ChiefSecyUP @dm_hathras
#IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #हर_घर_तिरंगा #Hathras #हाथरस #तिरंगा_रैली #शहीदों_को_नमन #भारत_माता_की_जय #वंदे_मातरम्
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करन�� के निर्देश दिए।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद अथवा अन्य प्रकरणों में सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras
#Hathras #SamadhanDiwas #SampoornaSamadhanDiwas #Jansunwai #GoodGovernance
नई प्रणाली, बढ़ा लाभांश—कोटेदारों के चेहरे पर उल्लास!
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ से प्रदेश के 78 हजार उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने तथा सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में कार���यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मा. सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा. विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा. जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उचित दर विक्रेताओं को लाभांश वृद्धि का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras
#Hathras #EPOS #RationDistribution #DistrictAdministrationHathras
नई प्रणाली, बढ़ा लाभांश—कोटेदारों के चेहरे पर उल्लास!
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ से प्रदेश के 78 हजार उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ��ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने तथा सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मा. सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा. विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा. जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उचित दर विक्रेताओं को लाभांश व��द्धि का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras
#Hathras #EPOS #RationDistribution #DistrictAdministrationHathras
#SPHts के निर्देशन मे जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु महिला थाना पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। #UPPolice
श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस ने कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कांवड़ पंडालों की व्यवस्थाएं देखीं तथा ब्रीथ एनलाइजर से की गई व���हन चालकों की चेकिंग ।
#UPPolice
श्रावण मास एव��� कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिर���जीव नाथ सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ संघों के पदाधिकारियों एवं शिविर संचालकों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुझावों पर विचार-विमर्श किया।
@CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras @hathraspolice
#श्रावण_मास #कांवड़_यात्रा #हाथरस #जनसेवा #SafeKanwar #UPGovt
श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भ्रमण क��� दौरान जिलाधिकारी ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली सहित प्रमुख स्थलों, प्रस्तावित शिविर स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
@myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @Uppolice @dgpup @dm_hathras @hathraspolice
#श्रावण_मास #कांवड़_यात्रा #KanwarYatra #Hathras #UPGovt #RoadSafety #TrafficManagement #जनसेवा #SafeJourney
कस्तूरबा गांधी बा��िका विद्यालय, हाथरस में गत 11 जुलाई 2026 को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के उपरांत छात्राओं को अस्थायी रूप से अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया था। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के पश्चात छात्राओं को पुनः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छात्राओं से आत्मीय संवाद ��्थापित कर उन्हें आपदा से बचाव एवं सु��क्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
@CMOfficeUP @myogiadityanath
@UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
@dm_hathras
#Hathras #DMHathras #UPGovt #InfoDeptUP #KGBV #KasturbaGandhiBalikaVidyalaya #SchoolSafety #DisasterPreparedness