जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतानों का शत-प्रतिशत निस्तारण।
🔹 गर्भवती महिलाओं की समयबद्ध जांच एवं आवश्यक उपचार।
🔹 ई-कवच व मंत्र ऐप पर डेटा फीडिंग में तेजी।
🔹 संचारी रोग नियंत्रण एवं टीबी उन्मूलन अभियान की प्रभावी निगरानी।
🔹 निजी अस्पतालों में अनावश्यक रेफरल पर जांच एवं कार्रवाई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@sppatel69
#Hathras #स्वास्थ्य_सेवा #जिला_प्रशासन_हाथरस #dmhathras #हाथरस
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान की गोपनीयता, निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा तथा पोलिंग पार्टियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय, निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
🗳️ मतदान दिनांक 23 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP@Deo_Hathras@sppatel69
#eci #ecisveep #Hathras #जिला_प्रशासन_हाथरस #निर्वाचन
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विकास खण्ड मुरसान के ग्राम दयालपुर में किसान भगवान सिंह के खेत पर धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10×10 मीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग कराई गई, जिसमें कुल 14.780 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने तथा उपज के आंकड़ों का सटीक संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय उपज आकलन से फसल उत्पादन के वास्तविक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित संबंधित सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@sppatel69
#Hathras #जिला_प्रशासन_हाथरस #CropCutting #PMFBY
आमजन की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी @sppatel69
ने कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#जनता_दर्शन #जिला_प्रशासन_हाथरस #आपकी_सेवा_में_सदैव_तत्पर #hathras
पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित भूमि का नियमानुसार सत्यापन कर भूमि आवंटन से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं आख्या तैयार की जाए, ताकि अग्रिम कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।
जिलाधिकारी ने भूमि आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@sppatel69
#Hathras #हाथरस #जिलाप्रशासन #dmhathras
विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
▪️ प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई दुरुस्त रखने
▪️ प्रवेश एवं निकासी के समुचित प्रबंध
▪️ मतदाताओं एवं मतदान कार्मिकों हेतु आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने
▪️ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP@Deo_Hathras
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras
विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के क्रीड़ा स्थल पर रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर दशहरा मेले की सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बाहरी वाहनों को बाईपास से निकालने, आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद करने तथा पुलिस, मजिस्ट्रेट, एंबुलेंस एवं अग्निशमन सेवाओं की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदवासियों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@sppatel69
#Hathras #Vijayadashami #Dussehra #हाथरस #dmhathras
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में एफएलसी के दौरान खराब पाई गईं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें ईसीआईएल, हैदराबाद भेजी जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सील खुलवाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजिका पर हस्ताक्षर किए। पूरी कार्यवाही पारदर्शिता एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।
इस दौरान भाजपा के सुनील वर्मा एडवोकेट, सपा के अजय सिकरवार एवं आप के राकेश कुमार गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP@Deo_Hathras
#ECI #Hathras #निर्वाचन2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों की समयबद्ध रवानगी, वाहनों की उपलब्धता, कार्मिकों की समय से उपस्थिति एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP@Deo_Hathras@sppatel69
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras
🏹 इस दशहरे, जनगणना से जुड़ी अफ़वाहों पर सत्य की विजय का संकल्प लें! 🇮🇳
जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अधर्म पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार आइए, हम सब मिलकर जनगणना 2027 से जुड़ी भ्रांतियों और अफ़वाहों को दूर करें तथा सही जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ।
📌 जनगणना में भागीदारी देश के विकास में भागीदारी है।
🗓️ स्व-गणना (Self-Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026
🌐 पोर्टल: https://t.co/4OSrU3EyuI
इस दशहरे पर संकल्प लें — अफ़वाहों को हराएँ, सही जानकारी अपनाएँ और जनगणना में अपनी भागीदारी निभाएँ।
✨ हमारी जनगणना, हमारा विकास!
@CensusIndia2027@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@sppatel69
#जनगणना2027 #Census2027 #स्वगणना #SelfEnumeration #दशहरा #अफ़वाहोंसेसावधान #हमारीजनगणना_हमाराविकास