सर्वोच्च न्यायालय का इस पर निर्णय आ गया। उनके आदेश के अनुसार एक न्यास बनाया गया। उस न्यास को मंदिर निर्माण के लिए भूमि प्राप्त हो गई। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन भी समाप्त हो गया। लेकिन भगवान श्रीराम का विषय कभी समाप्त नहीं होगा। #राममंदिर_से_रामराज्य
अपने हृदय में केवल राम को ही समाहित कर लें, राम से ही जोड़ लें, यानि रामजी के उस आदर्श को, उस आचरण को, उन मूल्यों को अपने हृदय में धारण कर लें। #राममंदिर_से_रामराज्य
‘तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई’ ऐसा जीवन बनाना, यह मुख्य काम है। उसके लिए मंदिर बनाने का आग्रह है। देश में इस संदर्भ में जागरूकता आनी चाहिए। इस भावना को सम्मान दिया जाना चाहिए। #राममंदिर_से_रामराज्य
धर्माचार्यों को कैसा काम करना चाहिए? किस तरह से योगदान देना चाहिए? यह उपदेश मैं नहीं दे सकता। परंतु समाज का आचरण शुद्ध होना चाहिए। इसके लिए जो व्यवस्था है उसमें ही धर्म की भी व्यवस्था है। #राममंदिर_से_रामराज्य
धर्म की व्यवस्था तय करती है ‘आचार धर्म’। जैसे सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह, शौच, स्वाध्याय, संतोष, तप, यह शाश्वत धर्म है। सदा सर्वदा, कहीं भी- कभी भी। परंतु इसका आचरण करना देश काल परिस्थिति पर निर्भर करता है। व्यक्ति विशेष पर भी यह निर्भर करता है।
हमारे यहां पुरातन स्मृतियाँ हैं और वह भी एक नहीं है, वह भी बदलती रही हैं। कहते हैं आखिरी स्मृति देवल स्मृति होगी। जिसमें महिलाओं को शिक्षा एवं अन्य प्रावधान हैं। जो जबरदस्ती भगाए गए हैं उनको वापस लाने का भी प्रावधान है। #राममंदिर_से_रामराज्य
उग्रवादी रज़ाकारों जिनके समर्थन से निज़ाम स्वतंत्र इस्लामिक राज्य स्थापित करना चाहता था, उनके द्वारा हिंसा, लूट और बलात्कार की गतिविधियों से राज्य के बहुसंख्यक हिंदुओं का जीवन नरक बन गया। #HyderabadMuktiSangram
सरदार पटेल ने हैदराबाद रियासत द्वारा समझौते का उल्लंघन करने का एक ज्ञापन दिया। निज़ाम की तरफ से भारत सरकार की आपत्तियों का उचित उत्तर और समाधान देने के बजाय एक सिरे से खारिज कर दिया गया। #HyderabadMuktiSangram
सरदार पटेल ने हैदराबाद के निज़ाम के कदमों को गंभीरता से लेते हुए सेना को सितंबर 1948 मे हैदराबाद राज्य के विलय के लिए कार्रवाई का आदेश दिया। #HyderabadMuktiSangram
स्कूली पाठ्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा, मानवीय मूल्यों पर सामग्री, जैसे सभी व्यक्तियों के लिए सम्मान, सहानुभूति, सहिष्णुता, मानव अधिकार, लैंगिक समानता, अहिंसा, वैश्विक नागरिकता, समावेश और समता शामिल होंगे। #MyNEP
यह नीति भारत के परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार को बरकरार रखते हुए, 21वीं सदी की शिक्षा शिक्षा व्यवस्था, उनके नियमन और गवर्नेस सहित, सभी पक्षों के सुधार और पुनर्गठन का प्रस्ताव रखती है। #MyNEP
भाषा, साहित्य, संगीत, दर्शन, कला, नृत्य, रंगमंच, शिक्षा, गणित, सांख्यिकी, शुद्ध और अनुप्रयुक्त विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, खेल, अनुवाद और व्याख्या आदि विभागों को सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित और मजबूत किया जाएगा