सीज़ फ़ायर की घोषणा का स्वागत उन सभी को करना चाहिए जो दसवीं में पढ़ते हैं और संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर ग्लोबल लीडर बनना चाहते हैं। उन्हें भी करना चाहिए जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं । वोटर लिस्ट से नाम कट तो क्या हुआ, विश्व गुरु बनने का चांस अब भी है। सीज़ फ़ायर का स्वागत उसे भी करना चाहिए जो वोटर लिस्ट के फ़्रॉड से चुनाव जीतना चाहता है। सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो 39 दिनों से विदेश यात्रा पर नहीं जा सके। सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो दलाल नहीं हैं। उन्हें भी करना चाहिए जो दलाल भी हैं। यही नहीं सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो वीडियो डिलिट कराने और पेज ब्लॉक करा कर सुपर पावर बनने में लगे है। ट्रंप के भाषणों का अनुवाद हर भाषा में होना चाहिए। कोर्स में होना चाहिए।
इस उच्च स्तरीय ट्वीट पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया।
@IRCTCofficial@RailMinIndia@BBCWorld@PTI_News worst service ever got.. paid free cancellation chrgs as the weather is not suitble for travel also there is one hour for train departure still got no refund for booking as the mssage shows that chart prepare. Wasted money to govt.