उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
@ceojharkhand@ECISVEEP@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता का चतरा आगमन पर अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
@ceojharkhand@ECISVEEP
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता ने राजनीतिक दलों एवं माननीय सांसद/माननीय विधायक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर SIR-2026 की प्रगति की समीक्षा की।
@ceojharkhand@ECISVEEP
प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता ने कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचुमा पंचायत स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR-2026 के तहत चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
@ceojharkhand@ECISVEEP
प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता ने कान्हाचट्टी एवं सिमरिया प्रखंड कार्यालय में संचालित दावा-आपत्ति शिविरों का निरीक्षण कर कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।
#SIR2026@ceojharkhand@ECISVEEP
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त व्यक्तिगत वन पट्टा दावों की समीक्षा करते हुए पात्र दावों पर स्वीकृति एवं अन्य दावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया गया। @JharkhandCMO@prdjharkhand
08 एवं 09 अगस्त को आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुँचें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन एवं मतदान केंद्र परिवर्तन हेतु विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
#SIR2026@ceojharkhand@ECISVEEP
उपायुक्त ने जिला पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था,साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @JharkhandCMO
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में 10 निजी विद्यालयों के मान्यता आवेदनों की समीक्षा की गई। (1/2) @JharkhandCMO@prdjharkhand
चतरा इको पार्क में पर्यटकों की सुविधा सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी के बीच दो ई-कार्ट उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल जिले में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने में सहायक होगी।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @JharkhandCMO@prdjharkhand
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने समीक्षा बैठक की। मुख्य समारोह सहित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालय अनुश्रवण,छात्र उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।कार्यों में शिथिलता पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @JharkhandCMO@prdjharkhand
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के क्रम में आज समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने चतरा जिले के 17 चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। (1/2) @JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। @JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मयूरहंड का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया एवं शैक्षणिक व आवासीय सुविधाओं की समीक्षा की। विषयों को समझकर अध्ययन करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग की 'उन्नति की पहिया' योजना के तहत 97 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। @JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने मयूरहंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी एवं अभिलेखों की समीक्षा की। पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @JharkhandCMO@prdjharkhand