UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अवसर दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb@myogiadityanath@dgpup
UP SI 4543 भर्ती की हाई कट ऑफ को लेकर उत्पन्न कुछ शंकाएं-
1- पहली बार ऐसा हो रहा है कि फिजिकल की कट ऑफ 90% प्लस चली गई है
2- नॉर्मलाइजेशन में कुछ बच्चों को नंबर मिले हैं ,कुछ बच्चों के नंबर घटे हैं, जिससे कुछ भी आईडिया नहीं मिल पा रहा की भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है ।
3- पेपर चार शिफ्ट में हुआ है तो चारों शिफ्ट के बच्चों को बराबर मौका मिलना चाहिए था क्योंकि किसी को भी नहीं पता होता किसकी शिफ्ट हल्की है या कठिन है।
4- लाखों ट्वीट तथा सैकड़ों ज्ञापन के बाद भी भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं किया है, जिससे ना तो यह पता चल पा रहा है कि उनका स्कोर क्या है, कितने मार्क्स से उनका हुआ ,कितने मार्क्स से नहीं हुआ है ,जिनका हुआ है उनको भी पता नहीं चल पा रहा कि वह सेफ है या नहीं है।
5- परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का अपना स्कोर जानना एक संवैधानिक और कानूनी अधिकार है जिससे भर्ती बोर्ड न जाने क्यों छुपा रहा है।
6- फाइनल आंसर key आने के बाद भी अभी भी ऐसे कई क्वेश्चन हैं जिनके उत्तर गलत है और भर्ती बोर्ड कह रहा है कि फाइनल आंसर key को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।
7- यदि भर्ती बोर्ड के अनुसार पूरी भर्ती पारदर्शी और शुचिता पूर्ण हुई है तो भर्ती बोर्ड को अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है, यह डाटा तत्काल जारी करने में कतई भी संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की सालों साल की मेहनत और उनके जीवन का सवाल है।
8- जिन शिफ्ट के क्वेशचन डिलीट हुए है उनका प्रति क्वेश्चन वेटेज ज्यादा है,इससे दूसरी शिफ्ट वाले को नुकसान है,इसका कोई समाधान किया है या नहीं कुछ नहीं पता।
9- अतः हम लोग भर्ती बोर्ड @upprpb से निवेदन करते हैं कि वह तत्काल इन मांगों पर संज्ञान लें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath से अनुरोध करते हैं की भर्ती बोर्ड के कार्य प्रणाली को एक बार अपने संज्ञान में लें 🙏
लाखों युवा अभ्यर्थी सदैव आपके ऋणी रहेंगे 🙏
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP@myogioffice@ChiefSecyUP@UPGovt 🙏
दुनिया का आठवां अजूबा नहीं देखा तो अब देख लीजिए...
कहीं आपने देखा है कि एग्जाम का रिजल्ट आए और किसके कितने नम्बर आएं ये न बताया जाए।
UPSI 4543 भर्ती में ठीक ऐसा ही हुआ है। न अभ्यर्थियों के नंबर दिखाए जा रहें हैं और न ही ये बताया जा रहा है कि नॉर्मलाइजेशन किस तरह से किया है।
2017 की भर्ती में भी संपूर्ण डाटा जारी किया गया था,2021 में भी
इस बार ही पता नहीं किस कारण से भर्ती बोर्ड चुप है।
अतः एक बार फिर से UPSI भर्ती के सभी अभ्यर्थी सरकार तथा भर्ती बोर्ड से मांग करते हैं कि कृपया अविलंब स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन डाटा सार्वजनिक करने की कृपा करे।
जिससे कि भर्ती की शुचिता या पारदर्शिता पर कोई संदेह न रहे।
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
#upsi_bharti_4543
@upprpb@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@ChiefSecyUP 🙏
UPSSSC भर्तियों में बैकडोर से अपने लोगों को शामिल करने के लिए छात्रों के मार्क्स जारी नहीं करता है
आपसे आग्रह है भर्ती बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ व UPSI के 2000 पदों को बढ़ाने के लिए ट्वीट और शेयर करें
#UPSI_SHOW_MARKS#UPSI_INCREASE_2000_POST@upprpb@ANINewsUP@bstvlive
माननीय पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश पीएसी में वैकेंसी नहीं आई है इसलिए जो छात्रों को 3 से 5 वर्ष का उम्र सीमा में छूट देकर एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाए..!!
@myogiadityanath@CMOfficeUP@dgpup#UPP_Age_Relaxation
सामान्य के साथ ये भेदभाव क्यों?
यूपी में 32 हज़ार पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन आया है
उम्र सीमा OBC/SC 18 से 27 वर्ष है
और सामान्य/EWS वर्ग का 18 से 22 वर्ष है
सामान्य वर्ग के छात्रों को इस भर्ती में 3 साल का उम्र छूट दिया जाए। छात्रों के इस मांग का हम समर्थन करते है।