दिनांक-12/08/26 को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल द्वारा “सरस्वती शिशु विद्या मंदिर”, रक्सौल में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं वाहिनी के बलकार्मिकों द्वारा राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” का सम्पूर्ण छंद का सामूहिक गायन तथा पौधारोपण का आयोजन किया गया l
दिनांक- 10.08.26 को आगामी “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल में बलकार्मिकों के बच्चों हेतु "मेरा भारत महान" विषय पर चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
🇮🇳 वंदे मातरम् अभियान 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पटना द्वारा आयोजित “वंदे मातरम्” अभियान के तहत आज 09 अगस्त 2026 को गांधी मैदान, पटना में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
🎺 SSB बैंड टीम की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 🇮🇳🎶
कार्यक्रम में देशभक्ति की धुनों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया।
आइए, “वंदे मातरम्” के इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं।
वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिंद 🇮🇳
#VandeMataram #SSB #Patna #GandhiMaidan #IndependenceDay2026 #JaiHind #VandeMataramCampaign
दिनांक-09/08/26 को आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उदेश्य से 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा “साइकिल रैली” का आयोजन किया गया l
दिनांक 04/08/26 को 47 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के ई एवं एफ समवाय आई.सी. पी. द्वारा आई. सी. पी. परिसर, रक्सौल में सामूहिक पौधरोपण का आयोजन किया गया l
दिनांक- 03/08/26 को 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के “जी” समवाय, पंटोका के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-पंटोका (वाइब्रेंट विल्लेज) में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) कार्यक्रम के तहत निः शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
#MCA
दिनांक-30/06/26 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-पंटोका में “मानव चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों को उपचार कर उन्हें नि: शुल्क दवाइयाँ तथा सम्बंधित बीमारी हेतु उचित सलाह दी गई l #MedicalCivicActionProgramme
दिनांक-30/07/26 को “विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस” (World Day Against Trafficking in Persons) के अवसर पर 47वीं वाहिनी,एस.एस.बी., रक्सौल के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ; जिसका मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा l
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय पटना की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🇮🇳
कारगिल के अमर वीरों का साहस, पराक्रम और त्याग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#KargilVijayDiwas #KargilVijayDiwas2026 #VeerJawan #SSBIndia #FrontierHQPatna #JaiHind
आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को शहीद सहायक कमांडेंट किशोर कुणाल की पुण्यतिथि पर सशस्त्र सीमा बल (#SSB), सीमांत मुख्यालय पटना एवं 40वीं वाहिनी द्वारा किशोर कुणाल मेमोरियल पार्क, पटना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना ने शहीद किशोर कुणाल के राष्ट्र एवं बल के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। महोदय ने शहीद के माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर उनके परिवार के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक महोदय एवं शहीद के माता-पिता द्वारा पौधारोपण भी किया गया। #ShaheedKishorKunal #kankanbag # Bihar Police #bihar
#TributeToMartyrs #patna
#RememberingOurHeroes
#SSBIndia
#FrontierHQPatna
#SaluteToHeroes
#VeerShaheed
#MartyrsOfIndia
#DutyHonorSacrifice
#JaiHind 🇮🇳
दिनांक-27/07/26 को 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल के कार्यक्षेत्र में ग्राम - सेनुवारिया (वाइब्रेंट विलेज) में निः शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्थानीय नागरिकों के पशुओं का उपचार किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ दी गई l
दिनांक- 24/07/26 को 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल द्वारा “माहेर ममता निवास”, कनना गाँव , रक्सौल के परिसर में सामूहिक पौधारोपण का आयोजन किया गया ; तत्पश्चात मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित एवं बेसहारा महिलाओं से मिलकर उन्हें जलपान कराया गया l
#plantation
दिनांक- 23/07/26 को 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-पंटोका (वाइब्रेंट विलेज) के 15 महिलाओं/युवतिओं हेतु नागरिक कल्याण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 20 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l
#Beauticiantraining
#IGVisit#Ssb_Ftr_Patna#ftrpatna
श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से. (#IPS), महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल (#SSB), सीमांत मुख्यालय, पटना ने दिनांक 16 एवं 17 जुलाई 2026 को 52वीं वाहिनी, अररिया का दो दिवसीय दौरा किया ।
Sashastra Seema Bal – SSB_INDIA
Ssb Frontier Ranikhet
Frontier Siliguri
Ssb Ftr Tezpur
Ssb Frontier Lucknow
Jaynagar Live
Ssb Frontier Guwahati
News18 Bihar
Bihar Tak
Dainik jagran
Press Information Bureau #PIB #SSB
दिनांक- 19/07/26 को 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी., रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में सामूहिक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया l
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उक्त पौधारोपण अभियान में औषधीय एवं आयुर्वेदिक प्रजाति जैसे- नीम एवं पीपल के पौधे रोपित किये गए l
दिनांक- 18/07/26 को 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-भरतमहि (वाइब्रेन्ट विलेज ) में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) कार्यक्रम के तहत निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
#MCA
दिनांक- 17/07/26 को 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में बलकार्मिकों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन एवं उपयोग में दक्षता बढ़ाने के उदेश्य से “दंगा नियंत्रण अभ्यास” का आयोजन किया गया l