स्वच्छता ही सेवा–2026 के अंतर्गत 24 सितंबर को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत द्वारा कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकियों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्मिकों ने नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन हेतु जागरूकता फैलाई।
आज दिनांक 23/09/2026 को 17.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित "स्वच्छता ही सेवा"-2026 अभियान के अंतर्गत 49 वी वाहिनी स.सी.ब पीलीभीत द्वारा सीमाचौकियों में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत में ���मांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में पदोन्नति समारोह आयोजित हुआ। कार्मिक रतीष एम को सहायक उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई। श्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं अधिकारियों ने रैंक लगाकर बधाई दी।
आज 22.09.2026 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत के कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में वाइब्रेंट ग्राम गोविन्द नगर में 49 MHA Fund अंतर्गत 22 ग्रामीण लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित किया गया।
🇮🇳 स्वच्छता ही सेवा–2026 के अंतर्गत 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत की सीमावर्ती समवायों द्वारा स्वच्छता रैली एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जवानों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ समाज का संदेश दिया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत! 🇮🇳
दिनांक 21-22 सितंबर 2026 को श्री अमित कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय रानीखेत एवं श्री अनिल कुमार शर्मा, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत ने 49वीं वाहिनी के BP No.17 एवं नागोरिया कट का दौरा किया। जवानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर दिशा-निर्देश दिए। @SSB_INDIA
आज दिनांक 21/09/26 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत में श्री दुर्गा प्रसाद यादव, उप-कमांडेंट के नेतृत्व में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ। 21 सितंबर से 04 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं हिंदी कार्यशाला द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
आज दिनांक 20/09/2026 को 49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत ��ी की समवाय बसई की BOP आजाद नगर मे आपातकालीन स्थितियों में शून्य नुकसान और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कार्मिकों को:
👉 आग लगने पर तुरंत रिस्पॉन्ड करना
18 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल में 49वीं वाहिनी SSB, पीलीभीत ने सक्रिय सहभागिता की। भूकंप, रासायनिक दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा पर त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव, समन्वय एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों का प्रदर्शन किया।
आज दिनांक18.09.26 को49वीं वाहिनी,स.सी.बल, पीलीभीत के परिसर में अग्निशमन अभ्यास एवं CPR प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कार्मिकों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई,अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं सही उपयोग तथा आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत में श्री दुर्गा प्रसाद यादव, उप-कमांडेंट की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा की वि��िवत पूजा-अर्चना एवं पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
16 सितंबर 2026 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में पदोन्नति समारोह आयोजित हुआ। कार्मिक सुनील कुमार को आरक्षी (नाई) से मुख्य आरक्षी (नाई) पद पर पदोन्नत कर रैंक लगाकर शुभकाम��ाएं दी गईं।
@SSB_INDIA @SSBFTRRANIKHET @ssbshqpilibhit
आज दिनांक 16.09.26 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत के दिशा-निर्देशन में ‘सी’ एवं ‘डी’ समवाय द्वारा जल शक्ति, नशा मुक���ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं CAPF भर्ती हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
@SSB_INDIA @SSBFTRRANIKHET
आज दिनांक 15.09.26 को 49वीं वाहिनी स.सी.बल पीलीभीत के कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा निर्देशन में डी समवाय,राघवपुरी की बाह्य सीमा चौकी टिला नंबर-4 द्वारा विद्यालय परिसर में बालिका शिक्षा,सुरक्षा एवं सम्मान तथा नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🇮🇳 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ | स्वच्छ भारत अभियान 🇮🇳
आज दिनांक 14.09.26 को 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत द्वारा नगोरिया कट ��े रामनगर एवं टाटरगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली तथा स्वच्छ भारत अभियान आयोजित किया गया। बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।
आज दिनांक 12.09.26 को कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में ई समवाय,नागोरिया कट द्वारा अग्निशमन एवं बचाव अभ्यास आयोजित किया गया।अभ्यास में त्वरित प्रतिक्रिया,सुरक्षित निकासी, स्ट्रेचर परिवहन,प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन बचाव ��ार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया I
आज दिनांक11.09.26 को49वीं वाहिनी,स. सी.बल,पीलीभीत की डी समवाय,राघवपुरी द्वारा कार्यक्षेत्र के डी.एम.कॉलोनी गाँव में स्वच्छ भारत मिशन एवं “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ”अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। @SSB_INDIA@SSBFTRRANIKHET
🎖️ पदोन्नति समारोह | 49वीं वाहिनी SSB, पीलीभीत 🇮🇳
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में राजेश कुमार को आरक्षी (धोबी) से मुख्य आरक्षी (धोबी) पद पर पदोन्नति मिली। अधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 🎖️🇮🇳
@SSB_INDIA
दिनांक08.09.26को49वीं वाहिनी स.सी बल पीलीभीत के कमांडेंट श्री शेर सिंह चौधरी के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय टाटरगंज में योगाभ्यास आयोजित किया गया,जिसमें कार्मिको एवं 33 विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एव डी समवाय, राघवपुरी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 07/09/26 को 49वीं वाहिनी स.सी.बल पीलीभीत में कार्मिकों की पदोन्नति। अमृता सिंह को निरीक्षक (सामान्य) एवं महमाद ईसा को सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) पद पर पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🇮🇳
@SSB_INDIA@SSBFTRRANIKHET@ssbshqpilibhit