रामदेव ने सरकार को दी थी चेतावनी
'व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन होगा'
बाबा रामदेव, जिन्हें लंबे समय तक मोदी सरकार और बीजेपी का खुलकर समर्थन करते देखा गया, लेकिन हाल के दिनों में उनके बयान कुछ अलग ही कहानी कहते नजर आ रहे हैं।
छात्र आंदोलन हो, देश में शिक्षा और रोजगार के सवाल हों या फिर युवाओं की नाराजगी, रामदेव ने साफ कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ सकता है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
बृजभूषण ने रामदेव पर बोला हमला
'आंदोलन करें, लेकिन सलवार न पहनें'
बृजभूषण ने रामदेव के आंदोलन वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार वे आंदोलन में सलवार पहनकर भाग गए थे। इस बार आंदोलन करें, लेकिन सलवार न पहनें, डरकर भागें नहीं।
यही नहीं, बृजभूषण ने रामदेव के स्वदेशी अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बाबा स्वदेशी लेकर चले थे और अब चड्ढी तक विदेशी बनाने लगे हैं। उनकी बात पर कौन विश्वास करता है?
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
प्रदर्शनकारियों ने PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटाना शुरू किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस एक्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी। वहीं, प्रदर्शनकारियों के बीच से सामने आए कुछ वीडियो ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ आंदोलन!
UGC इक्विटी नियमों का भी विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब एक और प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसे ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ नाम दिया गया है। इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए, जिनके हाथ में भगवा झंडे और नारे लिखी तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारी UGC के इक्विटी नियमों का भी विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि छात्रों को शिक्षा, कोचिंग और अन्य जरूरतों के लिए सरकारी सहायता आर्थिक स्थिति के आधार पर मिलनी चाहिए, न कि जाति के आधार पर।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट
आशुतोष रांका का BJP पर बड़ा आरोप
बता दें कि स्कूलों की बदहाली को लेकर निरीक्षण करने गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के बगरू में मारपीट की गई है।
आरोप है कि स्थानीय गांववालों ने CJP कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। हालांकि, CJP के आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बीजेपी के गुंडों ने मारपीट की है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
अभिजीत दीपके ने BJP को दिया अल्टीमेटम
'48 घंटे में ठीक हों स्कूल, आरोपी गिरफ्तार हों'
वहीं, अभिजीत दीपके ने कहा, ''राजस्थान पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जबकि सरकारी स्कूलों का दौरा करने गए CJP कार्यकर्ताओं पर गुंडे हमला कर रहे हैं। उन्हें भैंसों के बाड़े में चल रहे स्कूलों से कोई समस्या नहीं है, लेकिन किसी तरह CJP स्वयंसेवकों के उन स्कूलों में जाने से समस्या है। आखिर वे किस चीज की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं?''
वहीं, दीपके ने कहा कि 48 घंटे में अगर स्कूल ठीक नहीं होते और मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वह खुद स्कूल के बाहर जाकर धरने पर बैठेंगे।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
बढ़े चीनी के दामों पर बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान
डायबिटीज की वजह से लोग चीनी कम खा रहे हैं - श्रवण कुमार
बिहार सरकार में मंत्री और JDU नेता श्रवण कुमार से जब चीनी की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब था कि लोग वैसे भी चीनी कम खा रहे हैं। आजकल तो लोग डायबिटीज के शिकार हैं। मिठाई कौन खाता है? इसलिए चीनी महंगी होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
रक्षा बंधन से पहले बढ़े चीनी के दाम
65 से 70 रुपए किलो बिक रही चीनी!
चीनी की कीमत 20 दिनों में 20 रुपए से भी ज्यादा बढ़ गई है। यानी जो चीनी महज 45 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही थी, 20 दिनों में ही वो 65 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। चीनी की बढ़ी हुई कीमतों का असर निश्चित तौर पर चीनी से बनने वाली सारी चीजों और मिठाइयों पर भी पड़ेगा।
अभी तो रक्षाबंधन भी नजदीक है। ऐसे में चीनी का महंगा होना यानी मिठाइयों के रेट में भी जमकर बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
वंदे मातरम पर शाह ने कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस की मानसिकता पर खड़े किए सवाल!
कांग्रेस का कहना है कि उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे। कांग्रेस का तर्क है कि आजादी के दौर में 1937 में राष्ट्रीय नेताओं ने इस परंपरा को स्वीकार किया था और पार्टी उसी परंपरा का पालन कर रही है। लेकिन बीजेपी ने इस पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस रुख को देश को तोड़ने की साजिश तक बता दिया, तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
आजम खान मामले में ओपी राजभर का बड़ा बयान
अखिलेश-शिवपाल को बताया जिम्मेदार
योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर डाल दी। राजभर ने कहा कि, "पूरे मामले के जिम्मेदार सपा नेता अखिलेश यादव और शिवपाल यादव हैं।
सरकार रहते हुए इन लोगों ने उस विश्वविद्यालय का नक्शा पास नहीं किया, जो सरकारी जमीन पर बना। सरकारी जमीन को विश्वविद्यालय के नाम इन्होंने क्यों नहीं किया?"
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
आजम खान की रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा
यूनिवर्सिटी के बाहर भारी सुरक्षा तैनात
आजम खान की रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED ने छापा मारा। रामपुर के अलावा सहारनपुर और दिल्ली में भी जांच हुई। टीम ने दस्तावेज खंगाले और यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
जांच एजेंसी के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाए जाने की जांच की जा रही है। आरोप है कि इस रकम का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियों और दूसरे कामों में हुआ।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
SIT की रिपोर्ट पर भड़के संजय सिंह
चोरी के मुख्य आरोपी बरी कैसे हो सकते हैं - संजय सिंह
अब SIT की रिपोर्ट पर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। आप सांसद संजय सिंह ने X पर बयान जारी कर लिखा कि, "चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी, निर्माण कार्य में चोरी, जमीन खरीद में चोरी, हर चोरी के मुख्य आरोपी चंपत राय और अनिल मिश्रा SIT की जांच में बरी कैसे हो सकते हैं? मैंने जो जमीन घोटाले के कागजात SIT को सौंपे हैं, उसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के हस्ताक्षर हैं। आखिर वो बच कैसे सकते हैं?"
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
राम मंदिर दान चोरी मामले में बच गए चंपत राय!
अनिल मिश्रा-चंपत राय को क्लीन चिट
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट मिल गई है। चंपत राय के साथ ही अनिल मिश्रा को भी क्लीन चिट मिली है।
मामले की जांच कर रही SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT की जांच अभी चल रही है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कहा, 'मेरी मां की हत्या हुई'
पुलिस ने इसे सामान्य मौत की घटना करार दिया
अंबेडकरनगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने नहीं आने के बाद अंबेडकरनगर पुलिस ने इसे सामान्य मौत की घटना करार दिया था।
वहीं, IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने अंबेडकरनगर SP प्राची सिंह को कॉल कर कहा, "मैडम, मुझे लगता है कि मेरी मां की हत्या हुई है।"
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
IPS की मां की मौत पर भड़के चंद्रशेखर रावण
कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
IPS आशुतोष मिश्रा के बयान पर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने X पर IPS का बयान शेयर कर लिखा कि, "सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ही अपनी मां की मृत्यु के मामले में पुलिस के दावों पर सवाल उठाने को मजबूर है, तो उस आम आदमी की कौन सुनेगा, जिसके पास न पद, न पहुंच और न प्रभाव है?
बिना परिवार का पक्ष जाने और बिना ठोस प्रमाण के घटना को ही गलत बताने वाली मीडिया रिपोर्टिंग भी बेहद चिंताजनक है। यह सिर्फ एक परिवार का सवाल नहीं, बल्कि हर उस आम नागरिक का सवाल है जो न्याय के लिए व्यवस्था पर भरोसा करता है।"
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
कार्यकर्ता के पिता की मौत पर CJP ने कर दी बड़ी मांग!
मृतक के नाम पर वर्ल्ड-क्लास स्कूल बने - CJP
मांगें क्या हैं, वो भी आपको बता दें। इस अपराध में शामिल सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। पुलिस की मिलीभगत और गलत आचरण की कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को 24 घंटे राज्य की सुरक्षा दी जाए।
अब्दुल का परिवार मुआवजा नहीं चाहता, बल्कि उनकी मांग है कि उनके दिवंगत पिता शेख मोहम्मद माफिक के नाम पर एक वर्ल्ड-क्लास स्कूल बनाया जाए। तो कुछ बड़ी मांगें CJP की तरफ से की गई हैं।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत पर बवाल
आशुतोष रांका ने सरकार को दिया अल्टीमेटम!
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका बांकुड़ा पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात की। रांका ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद शेख अब्दुल हफीज के पिता की मौत हुई।
उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय दिया है और स्थानीय पुलिसकर्मियों के आचरण की जांच की मांग भी की है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist@Editor_SanjayS
राम मंदिर दान पर कांग्रेस के बयान का जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने किया समर्थन, BJP पर बोला हमला
अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में परमहंस आचार्य कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राम मंदिर दान से जुड़े बयान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा कि राम मंदिर के दान का 50 रुपये का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, उनका बयान सही है। मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं।”
इसके बाद उन्होंने BJP नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि BJP के नेता और मंत्री अपनी संपत्ति बनाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि “BJP में दो-चार को छोड़कर सारे नेता भ्रष्ट हैं।”
नोट: वायरल वीडियो की तारीख और संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन बयानों को जगद्गुरु परमहंस आचार्य के कथित वायरल बयान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
कंगना के बयान पर रामदेव का हमला, बोले- “ऐसे लोगों पर BJP को एक्शन लेना चाहिए”
कंगना रनौत के छात्रों को लेकर दिए गए कथित ‘गटर’ वाले बयान पर योग गुरु रामदेव ने निशाना साधा है।
रामदेव ने कहा, “उन्हें अपने कारनामे देखने चाहिए। उनका बचपन कैसा रहा है, उनकी जवानी कैसी रही है और उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते, लेकिन देश के युवाओं को ‘गटर’ कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है।
रामदेव ने कहा कि पार्टी के लोगों को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और कंगना जैसे लोगों के खिलाफ BJP को कार्रवाई करनी चाहिए।