प्रभारी जी आपने बहुत ही अच्छी और गहरी बात लिख दी येदी निच्छित रूप से सभी कांग्रेस परिवार के सदस्य मिलकर काम करेंगे तो बेड़ा पार है @INCIndia@INCHaryana
प्रिय @INCHaryana कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेतागण, ऊर्जावान पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस पार्टी की बुनियाद साथी कार्यकर्ता बंधुओं,
नमस्कार.. 🙏
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में आपके बीच कार्यभार संभालने से पहले, मैं यह पत्र आपको एक पदाधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि आपके अपने विशाल और गौरवशाली कांग्रेस परिवार के एक सदस्य के रूप में लिख रहा हूँ।
हरियाणा की वीर भूमि हमेशा से संघर्ष, हौसले और ईमानदारी की प्रतीक रही है। आज समय की पुकार है कि, हम सभी कांग्रेस जन अपनी पूरी ऊर्जा के साथ एकजुट होकर, आपसी एकता के सूत्र में बंधकर मैदान में उतरें। हम सबको मिलकर हरियाणा कांग्रेस के उस स्वर्णिम इतिहास को दोहराना है, जिसने हमेशा देश और प्रदेश को प्रगति की नई राह दिखाई है।
हमारे शीर्ष नेतृत्व - कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, हमारी मार्गदर्शक आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी और जन-जन के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी - ने हमें जो लोक-कल्याण और न्याय का मार्ग दिखाया है, जो संकल्प हमें सौंपा है, उसे हमें हर हाल में पूरा करना है। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए मैं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर हमारे सबसे मजबूत स्तंभ—'बूथ स्तर के कार्यकर्ता' के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-रात एक करने का संकल्प लेता हूँ।
याद रखिए, जब कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता कोई संकल्प ले लेता है, तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे डिगा नहीं सकती। इतिहास गवाह है कि आपके हौसले के आगे बड़ी से बड़ी बाधाएं टूट जाती हैं और पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित होती है।
आइए, हम सब मिलकर "विजय संकल्प" को पूरा करने की शुरुआत करें। एक-दूसरे से हाथ से हाथ मिलाएं और दिलों को आपस में जोड़ें। आपसी सद्भाव, विश्वास और अटूट मेहनत के बल पर कांग्रेस के गौरवशाली तिरंगे झंडे के मान, सम्मान और स्वाभिमान को फिर से आसमान की बुलंदियों तक ले जाएं।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस यात्रा में मैं आपका सहयात्री बन कर कदम से कदम मिलाकर चलूँगा। सबकी सलाह और सुझाव से ही हम अपना रास्ता तय करेंगे।
कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ जनों के अनुभव एवं आशीर्वाद और युवाओं की ऊर्जा और जोश से हम अवश्य सफल होंगे।
"अबके कसर नी छोड़नी"
"जीत अपनी सै"
जय हिंद !
@kharge ji #SoniaGandhi ji
@RahulGandhi ji @priyankagandhi ji @kcvenugopalmp ji
मेरे पिता, स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच और संघर्ष सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
वर्तमान में NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक जैसी अनियमितताओं को लेकर देशभर के युवाओं में गहरा रोष व्याप्त है। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है।
आज कुरुक्षेत्र में NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में हजारों युवाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने पहुंचे जनप्रतिनिधि पर वाटर गन का प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण कार्रवाई से होना चाहिए, न कि उनकी आवाज़ को दबाने के प्रयासों से।
@DeependerSHooda
टोंक में ये ख़ाली पड़ी कुर्सियां और जनाधार का सन्नाटा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा का हैं। ये सिर्फ खाली कुर्सियां नहीं, प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का बढ़ता अविश्वास है।
मुख्यमंत्री जी, पर्ची सरकार और भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अमला, पुलिस मशीनरी और पूरा संगठन झोंक देने के बाद भी मुश्किल से 2000 लोग जुट नहीं पाए। ऊपर से प्रभारी के भाषण का ऐसा निम्न स्तर कि मुद्दों से ज्यादा हताशा झलक रही थी।
माननीय इतनी भीड़ तो सामान्यतः कांग्रेस की जिला बैठकों में दिख जाती है। अभी भी समय है, जनता की सुध लीजिए, अहंकार छोड़िए, वरना जनता के बीच जाना मुश्किल हो जाएगा। जनता चुप है, मगर सब देख रही है।
टोंक की ये खाली कुर्सियां संकेत दे रही हैं कि अब #पर्ची बदलने का समय नज़दीक है। दुर्भाग्य से पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम निरस्त हो गया, नहीं तो अब तक आपकी पोल खुल जाती और पर्ची भी बदल जाती।
भ्रमण के नाम पर विद्यार्थियों को जबरन प्रधानमंत्री की सभा में ले जाने का यह आदेश न केवल शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी खुला अपमान है। स्कूल और कॉलेज ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं, न कि किसी राजनीतिक भीड़ जुटाने के साधन।
जब सरकार को अपने ही कार्यक्रम में लोगों की स्वाभाविक भागीदारी पर भरोसा नहीं रहता, तब ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं। यह साफ संकेत है कि जनता का जुड़ाव घट रहा है और उसे जबरन भीड़ में बदलने की कोशिश की जा रही है।
विद्यार्थियों का समय, उनकी पढ़ाई और उनका भविष्य किसी भी राजनीतिक दिखावे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इस तरह के निर्णय न केवल अनुचित हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय भी है।
लोकतंत्र में समर्थन स्वेच्छा से आता है, आदेश देकर नहीं।
@narendramodi@RajGovOfficial@RajCMO
मणिपुर में BSF जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है।
मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं - शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता।
मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।
कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार?
मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।
प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, ज़िम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं।
आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे - इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।
AICC के "संगठन सृजन अभियान" के अंतर्गत राजस्थान में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए नव-नियुक्त किए गए समस्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
राजस्थान में कांग्रेस संगठन हमेशा से संविधान, सामाजिक न्याय और जनसरोकार की सबसे मज़बूत आवाज़ रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को आप पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे एवं नई मिसाल कायम करेंगे।
आइए हम सब मिलकर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त करें व आने वाले समय में ऐतिहासिक जनसमर्थन हासिल कर न्याय के संकल्प को सिद्ध करें।
Hon'ble Congress President has approved the proposal for the appointment of Presidents of the District Congress Committees of Rajasthan, as enclosed, with immediate effect.