उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में मोहब्बत में पिता की हत्या।
कृष्ण कुमार ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को खेत से चारा लाने के लिए भेजा था। काफी देर तक बेटी वापस नहीं लौटी तो पिता उसे देखने खेत की ओर चले गए।
वहां पहुंचने पर उन्होंने बेटी को पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस बात को लेकर पिता ने युवक को डांटा और कथित तौर पर थप्पड़ भी मारे।
बेटी ने पास रखे हंसिए से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवती और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर शव को पास की नहर में फेंक दिया।
ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में युवती और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Allstar JR will remain in federal custody ahead of trial after a judge denied his motion to amend or revoke his detention order. His trial is set for Aug. 31.