#Jaipur: छात्र संघ चुनाव को आरएलपी फिर मैदान में
सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र, पत्र में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग, एक्स पोस्ट में बेनीवाल ने लिखा- आरएलपी सदैव छात्र शक्ति...
@RLPINDIAorg#SachBedhadak@hanumanbeniwal#BhajanlalSharma
आज नागौर आवास पर मुंडवा कस्बे में स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी की नीतियों के खिलाफ आंदोलित किसानों ने मुलाकात की, कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की अनुपालना भी नही की गई क्योंकि मुआवजा इस अधिनियम के लागू होने से पहले की दर से दिया गया जबकि मुआवजे की राशि इस अधिनियम के लागू होने के दो वर्ष बाद दी गई साथ ही आंदोलित किसानों ने कई मुद्दो और मांगो से अवगत करवाया ! इस कंपनी के खिलाफ मेरे द्वारा विधायक रहते हुए विधानसभा में और सांसद बनने के बाद लोक सभा में मुद्दा भी उठाया गया था ! दुर्भाग्य इस बात का है की कई नेता ऐसी कम्पनियों के मुनीम के रूप में कार्य करते है जिसके कारण यह शासन -प्रशासन से सांठगांठ करके जनता के अधिकारों के साथ कुठाराघात करते है ! राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस आंदोलन में आंदोलित किसानों के साथ खड़ी है ! मुंडवा, ईनाणा, खेण और खेरवाड़ सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहें !
हनुमान बेनीवाल ने खोल दी बजट की पोल.. लिखा जो घोषणाएं की वो तो मार्च 2024 में ही… बजट को लेकर क्यों गुस्सा हैं बेनीवाल.. धड़ाधड़ शेयर हो रहा बयान https://t.co/GU2yQkUMfb
नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचेरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के मामलो का पुलिस द्वारा खुलासा नहीं करने से ग्रामीणों में आक्रोश है,आज नागौर आवास पर कुचेरा सहित आस- पास के ग्रामीणों ने ऐसे मामलों से मुझे अवगत करवाया ! मैने पुलिस के उच्च अधिकारियों को चोरी से जुड़े मामलों में त्वरित खुलासा करके आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने की बात कही !
@PoliceRajasthan
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र प्रेषित करके राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग की है,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने पूर्ववती सरकार के समय राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था ! RLP सदैव छात्र शक्ति के संघर्ष में साथ है !
@BhajanlalBjp@RajCMO
चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में स्थित जीवनदेसर ग्राम में बुजुर्ग श्री रघुवीर सिंह राठौड़ की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई ,मैने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके मामले में तत्काल हत्या करने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है ! प्रदेश में बढ़ते अपराध चिंता का विषय है !
@PoliceRajasthan@ChuruPolice
जिस क्षेत्र के लिए ज्योति मिर्धा ने बोला मेरे से पूछे बिना एक लट्टू भी नही जलने दूंगी ,क्योंकि सरकार हमारी है ,,,😂😂 यह लो बुआ जी जो प्रस्ताव एक दिन पहले @hanumanbeniwal जी सरकार को भेजे सभी के सभी स्वीकृत हुवे ! 33/11 केवी का जीएसएस भी है साथ में ...,,😂😂
राजस्थान विधानसभा में प्रदेश की वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में गांव,किसान व मजदूर का कल्याण करने से जुड़ी ठोस कार्ययोजनाओ का अभाव दिखा,बजट भाषण में वित्त मंत्री द्वारा बार -बार केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया जा रहा था जिससे यह भी स्पष्ट हुआ की मुख्यमंत्री जी के नाम की पर्ची जिस तर्ज पर दिल्ली से आई उसी तरह बजट भाषण भी दिल्ली से टाइप होकर आया है ! बजट की अधिकतर घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरेगी और मैं बजट भाषण की प्रति को पढ़ रहा था,उसमे नागौर जिले के मेड़ता व जायल क्षेत्र से संबंधित जिन सड़को तथा खाटू में ROB की घोषणा हुई, उन कार्यों की स्वीकृति तो मार्च 2024 में ही CRIF योजना के अंतर्गत हो चुकी थी , जिनके प्रस्ताव भी मेरे द्वारा सांसद के रूप में मेरे प्रथम कार्यकाल में ही केंद्र सरकार को भेजे जा चुके थे ऐसे में स्वीकृत हो चुके कार्यों को पुन: बजट घोषणा का हिस्सा दिखाना यह साबित करता है की राजस्थान सरकार की अधिकतर बजट घोषणाएं केवल दिखावा मात्र है ! मुख्यमंत्री जी ने जब बजट पूर्व संवाद किया तब लगा था की प्रदेश में जमीनी स्तर पर व्यापत समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे लेकिन बजट भाषण में ऐसा कुछ नजर नहीं आया और इन तमाम बातों से यह भी स्पष्ट होता है की 5 साल में 4 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात भी केवल दिखावा मात्र है ! पूर्ववती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने किसान कर्ज माफी की घोषणा को लेकर 5 साल तक कांग्रेस का मजाक बनाया था, मैं अब भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं की अब तो आप शासन में हो ऐसे में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी के संदर्भ में बजट में कोई भी बात क्यों नहीं की गई ?
किसानों की कर्ज माफी करने,स्टेट हाइवे को टोल फ्री करने, बूंद -बूंद सिंचाई योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले कृषि कनेक्शन को एक वर्ष में ही सामान्य श्रेणी में तब्दील करने जैसे निर्णय का अभाव इस बजट में नजर आया जो दुर्भाग्यपूर्ण है !
#Budget2024
जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से मेरे द्वारा भेजे गए विकास कार्यों के प्रस्तावों में से खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंदियाड़ में 33/11 KV GSS तथा नोखा चांदावता में 132 KV GSS तथा मेड़ता के इंदावड़ में भी 132 KV GSS बनाने की घोषणा बजट में हुई है !
यूपी के उन्नाव में, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु हो जाने व कई लोगो के घायल हो जाने के समाचार अत्यंत दु:खद है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं ! ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए लोगो की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें !
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, 30 जून 2023 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के किसानों पर वाणिज्यिक बैंकों,सहकारी बैंकों व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का 147538.62 करोड़ रुपए कृषि कर्ज बकाया है ,अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति पटरी पर लाने के लिए एक बार किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी करने की घोषणा आप बजट में करें,चुंकी केंद्र में भी आपकी सरकार है ऐसे मे एक रोड़मैप किसान कर्ज माफी के लिए बनाए जाए !
@RajCMO
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी ,प्रदेश में किसानो को बूंद -बूंद सिंचाई योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले कृषि कनेक्शन को 3 वर्ष के स्थान पर एक वर्ष में ही सामान्य श्रेणी में तब्दील करने की घोषणा बजट में करें ताकि किसानों को राहत मिल सके साथ ही कृषि कार्य हेतु किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी बजट में की जाए !
@RajCMO