‘एकात्म यात्रा’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों को सिंहस्थ क्षेत्र से जोड़ने की पहल निश्चित रूप से सांस्कृतिक एकता को नई मजबूती देगी।
यह यात्रा सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh#Simhastha2028
कभी एक सपना था अंतरिक्ष में भारत की पहचान बनाने का, आज वही सपना दुनिया में हमारी ताकत बन चुका है।
विज्ञान पर विश्वास और वैज्ञानिकों की मेहनत ही भारत की सबसे बड़ी उड़ान है। 🌌🇮🇳
#ISRO#NationalSpaceDay
आज कार्यालय में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संतोष हिरवे जी के जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंट एवं केक कटवाकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
#DhruvNarayanSingh | #BJP | #Rajgarh | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
आज पवित्र श्रावण के सोमवार एवं अपने जन्मदिवस के अवसर पर मनकामेश्वर नाथ धाम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में 108 किलोग्राम शुद्ध पीतल के विशाल घंटे को विधि-विधानपूर्वक मंदिर में विराजमान किया।
सभी के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।
आज शिव उपासना के पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार, नागपंचमी एवं अपने जन्मदिवस के अवसर पर कुंडलेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक विधिवत दर्शन-पूजन एवं रुद्राभिषेक किया।
देवाधिदेव महादेव से नागपंचमी के पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की।
महादेव की कृपादृष्टि एवं आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल जी, पूर्व विधायक श्री के. पी. त्रिपाठी जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
आज, श्री आदर्श दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माँ नर्मदा के पावन बुदनी घाट से श्री महाकाल मंदिर, ईश्वर नगर तक आयोजित भव्य कावड़ यात्रा के ईश्वर नगर आगमन पर श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान महाकाल एवं माँ नर्मदा की पावन कृपा सभी पर बनी रहे तथा यह धार्मिक यात्रा समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देती रहे।
इस अवसर पर श्री सुशील सिंह ठाकुर जी, श्री प्रदीप राजपूत जी, श्री सुरेंद्र राजपूत जी, श्री विजय राजपूत जी, श्री जीत निशोदे जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हर हर महादेव 🚩🔱
#DhruvNarayanSingh | #BJP | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
आज मध्य विधानसभा कार्यालय में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति अपने संकल्प को अभिव्यक्त किया।
आइए, तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के लिए हम सभी मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। 🇮🇳
#HarGharTiranga | #DhruvNarayanSingh | #BJP | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप मंडल द्वारा जहांगीराबाद स्थित आनंद विहार स्कूल से आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी जी, जिला कार्यालय प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी श्री मुकुल लोखंडे जी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्णा गाडगे जी, श्री अशोक सैनी जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 🇮🇳🇮🇳
#TirangaYatra | #DhruvNarayanSingh | #BJP | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल द्वारा 12 नंबर बस स्टॉप से आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की..
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री @BjpRavindrayati जी, महापौर श्रीमती @MALTIRAIBJP जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री @VikasVirani जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री @kishan_mp जी, अरेरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित जी सहित जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्! 🇮🇳
#DhruvNarayanSingh | #BJP | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
शिव में आस्था, शिव में विश्वास, शिव ही जीवन का आधार।
पावन श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना।
ॐ नमः शिवाय। 🙏
कैसे हम विश्वास कर ले आने वाली फिल्म रूपी रामायण पर
यह आवाज ,यह चरित्र हमारे खून में बसा हुआ है,
शब्दों की मर्यादा ,चेहरे पर तेज,शांत भाव,
और इतनी अच्छी वाकपटुता रूह में समाई हुई है
हम लोगों के
#जय_श्री_राम ❣️
#मित्रता_दिवस ❣️
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव श्री रजनीश अग्रवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु कि मंगलकामना करता हूँ।🙏🏼
@rajneesh4n
अभी-अभी माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा देश की राजधानियों में आवासीय कॉलोनियों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर दिए गए निर्णय की जानकारी प्राप्त हुई।
हम सभी न्यायपालिका के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में बीते 20 वर्षों से अधिक समय से मास्टर प्लान का प्रभावी रूप से जारी न होना भी एक गंभीर विषय है। इसका सीधा प्रभाव प्रदेश की व्यापारिक गतिविधियों, छोटे एवं मध्यम व्यवसायों तथा रोजगार के अवसरों पर पड़ा है।
ऐसे में मेरा आग्रह है कि इस निर्णय को प्रदेश की जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ शिथिलता से लागू किया जाए। साथ ही, प्रदेश के विकास को गति देने और युवाओं के लिए नए रोजगार एवं व्यवसाय के अवसर सृजित करने हेतु जल्द से जल्द एक सप्लीमेंट्री मास्टर प्लान लाया जाए।
विकास और रोजगार की राह में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान करते हुए प्रदेश के व्यापारियों, युवाओं और आमजन के हितों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है।
#DhruvNarayanSingh | #MasterPlan
आज कार्यालय में मध्य विधानसभा के परिवारजनों से आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
#DhruvNarayanSingh | #BJP | #Bhopal | #MadhyaVidhanSabha
आज मंत्रालय में मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में पैरामेडिकल से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।