विधानसभा ६८ डिबाई के विभिन्न बूथों पर लोग उत्साह के साथ आ रहे है और मतदाता सूचि में अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करा रहे है । आप सभी भीध्यान दें यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो शीघ्र नाम जुड़वाए और एक जागरूक मतदाता बनें। तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग दें ।
📢 आज 24 अक्टूबर को विशेष महाअभियान!
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा डिबाई के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। मतदाता सू���ी में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6, नाम हटाने हेतु फॉर्म-7 तथा विवरण संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरकर अपने मताधिकार को सुनिश्चित करें।
आपका नाम, आपकी पहचान—मतदाता सूची में अवश्य हो! 🇮🇳
#मतदाता_सूची #विशेष_अभियान #विधानसभा_डिबाई
पोर्टल के माध्यम से फॉर्म 6 भरना बहुत ही आसान है आप निम्न चरणों का अनुसरण करें ।
१- अपने सिस्टम पर या मोबाइल से https://t.co/3pDUaxDSU2 पर जायें
२-वहाँ से sign up पर click करें ।
३-जिसमे आपको एक साथ तीन ऑप्शन मिलते है - enter registered mob no/email id/epic no.
आपको यहाँ अपना मोबाइल no डालना है तथा captcha डाल के request otp पर click करना है।
4- तत्पश्च��त voters registration में fill form 6 पर क्लिक करें।
5- अब आपके system पर form-6 दिखाई देगा, जिसमे वांछित सूचनाएं भरके आप फॉर्म को submit कर दें ।
तत्पश्चात BLO आपके request का स्थलीय परीक्षण करके आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ देंगे ।
प्रिय राठी जी नमस्कार !
जैसा कि आपने उल्लिखित किया है कि आप नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं तो संभवत: SIR के दौरान आपका गणना प्रपत्र BLO को प्राप्त नहीं हुआ ���ोगा जिसके कारण आपका नाम मतदाता सूची से विलोपित हुआ होगा। आयोग के निर्देशानुसार यदि आप सामा��्यता डिबाई के मतदेय स्थल क्षेत्र में निवास करते हैं और आपका नाम किसी अन्य मतदाता सूची में अंकित नहीं है तो आप अपना फॉर्म 6 भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डिबाई कार्यालय में अथवा अपने BLO को दे सकते हैं। आप आयोग की वेबसाइट https://t.co/X7veT4oYMi पर अथवा ECINET app के माध्यम से भी फॉर्म 6 भर सकते हैं।
आप 24 oct को आयोजित विशेष शिविर में भी अपने बूथ पर पहुँच कर form 6 भर सकते हैं ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता ��िथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10.04.2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। @ECISVEEP @ceoup @deo_bulandshahr
आज दिनांक 22.02.26 को डिबाई विधानसभा 68 के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा विशेष अभियान के तहत स्थानीय लोगों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया गया ।
मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे फॉर्म 6,7 एवं 8 की स्थिति के बारे में जानकारी की गई विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे |
आज दिनांक 18.01.26 को डिबाई विधानसभा 68 के सभी बूथ पर बीएलओ द्वारा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया गया तथा दानपुर विद्यालय स्थित बूथ संख्या 219 से 225 तक, नारायणपुर विद्यालय स्थित बूथ संख्या 226 से 229 तथा दानगढ़ विद्यालय के बूथ संख्या 251,252,253 का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे फॉर्म 6 एवं 8 की स्थिति के बारे में जानकारी की गई. निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित रहे
आज दिनांक 11.01.26 को डिबाई विधानसभा 68 के सभी बूथ पर BLO द्वारा स्थानीय लोगो की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया गया तथा कुबेर इंटर कॉलेज दिवाई,भाग संख्या 183,184,185,186 तथा पूर्�� माध्यमिक विद्यालय डिवाई भाग संख्या 207,208 का निरीक्षण किया गया तथा मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे फॉर्म 6 एवं 8 की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई l निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित रहे#BLO
मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं।
१. अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं औ��� फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है।
२. जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।
३. वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर ��्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
४. ECINET mobile ऐप तथा https://t.co/oc9BoIIa7R website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आयी कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं।
वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पू��ी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।
@ECISVEEP
If any person wants to check whether his/her name exists in the draft voter list of UP in SIR-2026 published on 6th January, 2026, the process is simple. Please go to the web portal of CEO UP https://t.co/VjeI2llyne
A pop up window titled
Special Intensive Revision (SIR) -2026
opens up on main page of the portal. In this window, click the tab named “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026”. In the ensuing screen, type your EPIC number in the box titled EPIC number, type given Captcha and click tab named SEARCH. If your name exists in the draft voter list, the search result will give the details of the State, the district, the Assembly Constituency, the polling station name and your serial number in that part of the voter list. If your name does not exist in the draft electoral roll of any Assembly Constituency in UP, then it will return with “No result Found”.
Alternatively,
Go to web portal https://t.co/h3Q5WW8xrO and then search your name by typing your EPIC number in the box named EPIC number and click SEARCH after typing the given Captcha. The result will provide the details of your entry in the draft voter list,if your name is present in the draft voter list, otherwise it will display “No result Found”
इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जनपद बुलंदशहर के अंतर्गत समस्त 7 विधानसभाओं में गणना प्रपत्रों का वितरण समस्त BLO को दिनांक 04/11/2025 तक कर दिया गया था तथा सभी BLO द्वारा उक्त प्रपत्रों को मतदाताओं को वितरण का कार्य भी 04/11/2025 से प्रारंभ कर दिया गया था।
सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अ���िकार���यों द्वारा विधानसभा स्तर पर समस्त BLO तथा सुपरवाइजर का प्रशिक्षण छोटे छोटे समूह में कम से कम 3 बार कराया गया । जनपद में गणना प्रपत्रों का वितरण ससमय शत प्रतिशत पूर्ण कराते हुए आज दिनांक तक 60% गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त कर डिजिटाइज कर दिए गए हैं । जनपद के 70 BLO द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है| अच्छा कार्य करने वाले BLO को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है तथा अन्य सभी को सकारात्मक रूप से प्रेरित किया जा रहा है । मतदाताओं की समस्या के निवारण हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कांटैक्ट सेंटर तथा विधानसभा स्तर पर हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई हैं ।
@ceoup @ECISVEEP
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने अयोध्या जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने, मतदेय स्थलों पर मतदाताओं हेतु सुविधा, मतदाता सूची में उचित संख्या में अनुभाग बनाने, मतदाता सूची में 18 एवं 19 आयुवर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने आदि विषयों की समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वीआरसी आपरेटर उपस्थित रहे।
उन्होंने आगा��ी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं शुद्ध बनाने, मतदाता सूचियों में मतदाताओं की धुंधली, काली, अस्पष्ट तथा मानक के अनुरूप न पाये जाने वाली फोटो को यथाशीघ्र हटा कर उनके स्थान पर स्पष्ट व मानकानुसार फोटो अपलोड करने तथा मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों को हटाने व मतदाताओं के मकान संख्या को सही से अंकित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने वर्तमान मतदाता सूचीय���ं में मतदाताओं के नामों में त्रुटि होने, मतदाता की फोटो त्रुटिपूर्ण होने, मकान नम्बर की जगह शून्य दर्ज होने के उदाहरणों के माध्यम से वांछित सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाता सूची की ऐसी त्रुटियों को सही कराने के लिए मतदाताओं से फार्म-8 भरवाकर एक माह के भीतर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में 18 एवं 19 आयुर्वग ���े युवा मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं के अनुपात में 4 से 4.5 प्रतिशत होनी चाहिए। अयोध्या की विधानसभाओं में ऐसे मतदाताओं की संख्या अभी मात्र एक प्रतिशत ही है। इसका सीधा मतलब यह है कि जिला अयोध्या के अधिकांश 18 एवं 19 आयु वर्ग के युवाओं के नाम मतदाता सूच���यों में अंकित नहीं हैं । ऐसे युवाओं को चिन्हित करने और उन्हें मतदाता बनाने के लिए माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों का सहयोग लिया जाए। शिक्षकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर कर यह कार्य समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अयोध्या जिले की जनसंख्या के लिंगानुपात के अनुरूप मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी EROs को फॉर्म-8 भराकर दिव्यांग मतदाताओं (PwD वोटर्स) का चिन्हीकरण मतदाता डेटाबेस में करने के निर्देश दिए। Database में चिन्हीकरण होने पर दिव्यांग मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के सक्षम मोबाईल ऐप ( Saksham Mobile App) के माध्यम से चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी से व्हीलचेयर आदि सुविधाओं की मांग कर सकते है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रति मतदेय स्थल पर 1500 मतदाताओं के मानक को कम कर अब 1200 मतदाता कर दिया है। इससे अब चुनाव के दिन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की भीड़ कम होगी और लंबी लाइनें नही लगेंगी। अब चुनाव के दौरान मतदाता मतदेय स्थल पर ज्यादा देर तक प्रतीक्षा किए बगैर आसानी से अपना मत डाल सकेंगे। मतदाता सूची भी बड़ी नहीं होगी और बीएलओ के लिए मतदाता सूची का सत्यापन एवं रखरखाव करना आसान हो जाएगा । इन सभी कार्यों से मतदाताओं को मतदान को लेकर सुविधा होगी और एक सुखद अनुभूति होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आश्वासित सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाए , जिसमें पीने का साफ पानी, महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पर्याप्त फर्नीचर की व्���वस्था, मतदेय स्थल पर पर्याप्त बिजली की व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं की व्हीलचेयर के लिए मतदेय स्थल पर स्थायी रैम्प उपलब्ध हो। अयोध्या जिले में अभी 99 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर ही यह सुविधाएं उपलब्ध है, जहां कहीं पर भी कोई कमी है उसे यथाशीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि 83 साल की आयु से अधिक उम्र के सभी वयोवृद्ध मतदाताओं का शत् प्रतिशत सत्यापन कराया जाय, जिससे ऐसे मतदाताओं की वास्तविक संख्य�� का पता चल सके जो 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के होंगे जिससे वर्ष 2027 के चुनाव में घर पर रहकर वोट डालने के लिए पात्र ��धिकतम मतदाताओं की संख्या का सही आंकलन किया जा सके।
प्रत्येक ERO, AERO, BLO तथा बीएलओ सुपरवाइजर को सघन प्रशिक्षण भी दिया जाए ताकि वे अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों के दो रिक्त पदों को एक सप्ताह के भीतर भरे जाने की कार्रवाई की जाए। @ECISVEEP @SpokespersonECI
अवगत कराना है कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन के पूर्व मतदाता सूचियों में से मतदाताओं के नाम ग़लत ढंग से काटे जाने की शिकायत ईमेल [email protected] से भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से प्राप्त हुई है। शिकायत में उत्तर प्रदेश के 33 ज़िलों के 74 विधानसभा क्षेत्रों के 3919 मतदाताओं के शपथ पत्रों की स्कैन्ड (scanned) प्रतियां प्राप्त हुई हैं। अभी तक 5 विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है अवशेष 69 विधानसभा क्षेत्रों में जाँच प्रक्रिया गतिशील है जाँच पूर्ण होते ही विधानसभा क्षेत्रवार शिकायत के संबंध तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे।