अभी यहाँ जो मार्गदर्शन मिला है, उसमें से कई बातें अत्यंत उपयोगी निकलकर आई हैं। जैसे आदरणीय दीदी माँ ने कहा कि वे अपनी कथा में पेड़ लगाने की प्रेरणा देंगी।
इसी प्रकार हम अपने अन्य संतों और मनीषियों से भी निवेदन करेंगे कि वे अपनी कथा, प्रवचन में लोगों को पेड़ लगाने के लिए मार्गदर्शन करें। श्री अनिल जी जैसे पर्यावरणविद् यदि इसके माध्यम से पेड़ लगाने की प्रेरणा दें और लोगों को संकल्प दिलाएँ, तो लाखों लोगों के माध्यम से यह एक बहुत बड़ा कार्य हो जाएगा।
#OnePlantADay
#5YearsOfShivSankalp