🏆 Referee announced for 2026 #SuperCup!
We're pleased to share that Somali referee Omar Artan will officiate the highly anticipated match between PSG and Aston Villa in Salzburg.
ॐ नमः शिवाय🙏
🗓️ शुक्र प्रदोष व्रत: 12 जून 2026, शुक्रवार
🗓️ प्रदोष पूजा समय: शाम 07:36 से रात 09:20 बजे तक
ज्येष्ठ अधिकमास में आने वाला शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। प्रदोष काल, यानी सूर्यास्त के बाद का समय, शिव पूजा के लिए विशेष शुभ माना गया है।
इस दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। संध्या समय पूजा स्थल को शुद्ध कर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, चंदन, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।
इस दिन पूजा के समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप एवं शिव चालीसा और प्रदोष व्रत कथा का पाठ भी अति शुभ माना गया है। प्रदोष काल में पूजा के अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करनी चाहिए।
#mahadev #shukrapradoshvrat #omnamahshivaya #bholenath #शुक्र_प्रदोष_व्रत #प्रदोष_व्रत #bhaktisarovar