@pantlp महाराजा साहब अपने घर के नहीं हुए किसके होंगे बच्चों को राजनीति में लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं उनकी पुरानी पृष्ठभूमि आपको भी पता ��ै किस दल में कितने दिन तक रहे
हम सबके लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय हैं कि मेरे पारिवारिक सदस्य कर्नल डॉ. श्री मोहन सिंह जी राठौड़, ठि. बाबरा (ब्यावर) के सुपुत्र श्री नकुल सिंह राठौड़ ने एनडीए के 150वें कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल 5वाँ स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की तथा आज सफलतापूर्वक पास आउट हुए हैं।
यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। परिवार की गौरवशाली सैन्य परंपरा में ठाकुर श्री जतन सिंह जी, ठाकुर श्री सगत सिंह जी, ठाकुर श्री शिवनारायण सिंह जी, ठाकुर श्री भंवर सिंह जी राठौड़ और ठाकुर श्री मोहन सिंह राठौड़ के बाद नकुल सिंह राठौड़ लगातार छठी पीढ़ी के रूप में भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों में मातृभूमि की रक्षा और सेवा हेतु अपना योगदान देने जा रहे हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नकुल सिंह राठौड़ एवं पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें और देश सेवा के पथ पर सदैव यश, सम्मान एवं गौरव प्राप्त करें।
जय हिन्द।