1,211 करोड़ रुपये, 6,52,831 बैंक खाते और 15 लाख शिकार. 0.30% रोज़ के ब्याज़ का लालच देकर 'SD Pay' ने गुजरात में इस पूरी रकम को साफ कर दिया. 18 FIR और 38 सीज खातों के बावजूद पुलिस अब तक सिर्फ 1.86 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाई है. देखिए 1,200 करोड़ के इस स्कैम की पूरी रिपोर्ट.
सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा ये लोग म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. चोंगथम का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने घर के बाहर कुछ युवकों के दारू पीने और शोर मचाने पर आपत्ति जताई थी.
इसके बाद कथित तौर युवकों ने उन्हें पहले घर के बाहर रोड पर पीटा और फिर जब वे जान बचाकर तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट में भागे तो युवक वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर उन्हें फिर से बेरहमी से पीटा. कुछ घंटों बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
उनकी मौत के बाद से नॉर्थ ईस्ट के लोगों में काफी गुस्सा है. सैकड़ों की तादाद में लोग सनलाइट कॉलोनी थाने में इकट्ठा हो गए. इनका कहना है कि उन्हें लगातार उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है. हम भी भारतीय हैं फिर हमारे साथ गैरों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
मणिपुर के रहने वाले म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह अपने बेटे और पत्नी के साथ दिल्ली के किलोकरी गांव में रहते थे.
नॉर्थ ईस्ट के लोगों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकाला और अपना विरोध जाहिर किया. पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. सभी को हिरासत में लिया गया है.
विक्रम मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन का जाना-माना नाम थे. उन्होंने कई बैंड के साथ गिटार बजाया था और मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के बेटे थे.
डिटेल्ड वीडियो रिपोर्ट वेरी सून @ @newslaundry@nlhindi
राजस्थान : जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कार में तोड़फोड़ की। आशुतोष और उनके साथियों से हाथापाई भी हुई है। आशुतोष का आरोप है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर BJP के लोगों ने यह सब किया।