उत्तरप्रदेश विधानसभा में सबसे वयोवृद्ध विधायक आदरणीय श्री आलम बदी जी से आज मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ म��ं मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना । उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करें और हम समाजवादियों पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें ।
सुनो कौरवों तुम झूठे पोस्टर लगा कर सत्ता ना बचा पाओगे
उत्तर प्रदेश में परीक्षा का लीक तुम ना रोक पाओगे
अखिलेश ही विशेष है उत्तर प्रदेश में ये बात जल्द ही समझ पाओगे
तुम खूब जानते हो अखिलेश के सत्ता में आने पर तुम उत्तर प्रदेश में किसी द्रौपदी का चीर नहीं खींच पाओगे
NEET पेपर लीक ने 22 लाख छात्रों की मेहनत और माता-पिता की उम्मीदों को दांव पर लगा दिया।
लखीमपुर खीरी से NEET अभ्यर्थी रितिक मिश्रा व देश में अन्य बच्चे, जो सरकारी मेडिकल सीट पाने की उम्मीद कर रहे थे, परीक्षा लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली। यह सिर्फ छात्रों की मौत नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में व्यवस्था की संवेदनहीनता का परिणाम है।
CBSE 12वीं में OSM सिस्टम की गड़बड़ी ने हजारों बच्चों को उम्मीद से बेहद कम अंक दे दिए, अब छात्र कॉलेज प्रवेश की पात्रता तक खो बैठे हैं।
लाखों 9वीं के छात्रों पर नई भाषा थोप दी गई है - न शिक्षक तैयार, न किताबें उपलब्ध, न स्कूलों में स्पष्ट व्यवस्था।
हर बार छात्र परेशान, माता-पिता चिंतित, और देश के शिक्षा मंत्री सिर्फ मौन हैं।
भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्रालय अब सुधार का ���हीं, अव्यवस्था, तनाव और ��िफलताओं का मंत्रालय बन चुका है।
जब बच्चों का भविष्य दांव पर हो, तब चुप्पी भी अपराध बन जाती है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः17.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नाटकबाज पार्टी है। नकारात्मक प्रचार करती है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है। भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है। निर्दोष लोगों को पुलिस से फंसाती है, परेशान करती है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हताश और बौखलायी हुई हैं इसीलिए अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। वह जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लाख षडयंत्र कर ले इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। विधानसभा चुनाव में स���ाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। 2027 के चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सनातन विरोधी है। मेरे मंदिर से जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धुलवाया था। भाजपा सरकार में पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कराये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मर्यादित आचरण करना चाहिए। व्यवहार और भाषा अच्छी होनी चाहिए। धैर्य और अनुशासन ���े साथ काम करना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरूपयोग करेगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस सब महंगा हो गया है। भाजपा सरकार ने पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया। भाजपा के मंत्री वाहनों की संख्या कम करने को लेकर गुमराह कर रहे है। समाजवादी पार्टी सरकार में साइकि�� ट्रैक बनाया गया था जिससे साइकिल चलाने को बढ़ावा मिल रहा था। लेकिन ��ाजपा सरकार ने साइकिल ट्रैक बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा का कोई विजन नहीं है। वह समाज को आपस में लड़ाती है। भाजपा विकास विरोधी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांवों का विकास होना चाहिए। गांवों में सभी आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्मार्ट विलेज बनाये जाएंगे। गांवों का हर तरह से विकास होगा। इस अवसर पर दर्जन���ं गांवों के प्रधानों ने श्री अखिलेश यादव से भेंट की। मुलाकात के लिए आये नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
प्रिय अधिवक्तागण
अपने अधिवक्ता समाज के अधिकारों के लिए मुखर विरोध करनेवाले ऐसे निर्भय, साहसी और जुझारू लोग सब जगह सम्मान पाते हैं। आज उनसे मिलकर हमें आपके दुख-दर्द और प्रताड़ना और आपके साथ हुए जुल्म और ज़्यादती के बारे में और विस्तार से पता चला। हम आप जैसे सभी पीड़ित अधिवक्ताओं के साथ हैं।
अधिवक्ताओं के लिए उनका चैंबर किसी मंदिर से कम नहीं होता है जिसके आधार पर वो न्याय के पक्ष में सक्रिय होते हैं और दिन-रात दौड़-धूप करके किसी तरह अपने परिवार का पेट भी पालते हैं और पढ़ाई-दवाई और अपनी पारिवारिक-सामाजिक ज़िम्मेदारी भी निभाते हैं।
कल लखनऊ में भाजपा सरकार की हर लाठी पुरुष-महिला वकीलों पर ही नहीं पड़ी है वो उनके मान पर भी पड़ी है और बुलडोज़र सिर्फ़ चैंबरों पर नहीं, उनकी रोज़ी-रोटी पर भी चलाया गया है। अगर वकीलों ने ठान लिया तो वो हर भाजपाई और उनके संगी-साथियों के घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठानों के वैध-अवैध होने का कच्चा चिट्ठा निकाल देंगे और जब ये भाजपाई गैंग अपना केस लड़ने कोर्ट में जाएगी तो उनका बहिष्कार करेंगे। इन भाजपाइयों को केस लड़ने के लिए वकील भी नहीं मिलेगा।
भाजपा न्याय विरोधी है, इसीलिए न्याय के लिए संघर्षरत रहनेवालों के ख़िलाफ़ है।
हम संघर्षरत पीड़ित अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं और हमेशा उनका साथ देने के लिए वचनबद्ध रहे हैं और हमेशा रहेंगे।
पीड़ा बढ़ रही, इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है।
जो पीड़ित वो पीड़ित!
आपका
अखिलेश
ये बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफ़ान की वजह से उप्र के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु हो गयी है और घर, पेड़, दीवार गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सरकार तुरंत :
- राहत-बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करे
- घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ़्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो
- खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करा��ा जाए
- रहने-की अस्थायी व्यवस्था कराई जाए
- मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो
- इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र जनता के जानमाल, फसल व वाहन आदि के नुक़सान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवज़े की घोषणा की जाए।
हम अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें।
मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजन��ं के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं!