जनता को मिल रही रही सिर्फ़ महंगाई, क्योंकि सत्ता में बैठे हैं नाकारा भाजपाई!
यूरिया के दाम 200 रुपए बढ़े, NPK भी हुई महंगी।
ऑटो पार्ट्स के दाम बढ़े, सर्विस कराना हुआ महंगा।
डबल इंजन सरकार अब आदमी पर बोझ बन गई है।
भाजपा हटाओ,महंगाई से राहत पाओ।
भाजपा राज में विशेष कृपा प्राप्त लोगों ने नराई, लखनऊ में स्कूल की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके स्कूल बंद करा दिया है।
बच्चों की पुकार सुननेवाला कहीं कोई ‘संवेदनशील-सहृदय’ है?
घोर निंदनीय!
भाजपा सरकार में बच्चों के स्कूल बंद किया जा रहे हैं और शराब के नए अड्डे ज्यादा से ज्यादा खोले जा रहे हैं।
गांजे की खपत रोजाना बढ़ रही है, रोजाना ड्रग्स इस्तेमाल की खबरें जनता को मिल रही हैं,
पढ़ाई लिखाई को करके बर्बाद, रोजगार नौकरी की व्यवस्था को करके तबाह, मौज कर रही है भाजपा की सरकार।
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।
भाजपा शासित आदित्यनाथ बिष्ट जी की सरकार में राम जी के नाम पर जितना घपला घोटाला बेईमानी लूट और चोरी की जा रही है उतना कभी किसी सरकार में नहीं हुआ।
चंदा की चोरी से लेकर, प्रसाद के नाम पर चोरी, ट्रस्ट के पैसों में हेर फेर, जमीनों की खरीद फरोख्त में लूट तथा राम पथ मंदिर की लाइटों की चोरी जैसी घटनाएं पूर्व में घटित हुई है और यह सभी घटनाएं दबाव में दबा दी गई तथा भक्तों से छिपा ली गई।
सूत्रों के अनुसार ताजा समाचार यह है कि राम मंदिर दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी जो राम मंदिर के नाम पर, भगवान राम के नाम पर चढ़ावा चढ़ाते हैं, दान करते हैं, उन पैसों में करोड़ों रुपए की चोरी सामने आई है, राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा सरकार इस बात को छिपा रहा है।
दो सवाल खड़े होते हैं,
पहला यह कि अगर चोरी नहीं हुई तो ट्रस्ट और भाजपा सरकार के जिम्मेदार इस खबर का खंडन करें।
दूसरा यह कि अगर चोरी हुई है तो अब तक मामले की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई?
जबकि पिछले कई दिनों से ट्रस्ट के लोगों और चढ़ावे का धन संभाल रहे भाजपा के कई दलाल लोगों के बीच में घमासान छिड़ा हुआ है, सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट के चंदे, चढ़ावे के पैसे का हिसाब किताब रखने वाला रजिस्टर, अकाउंट छुपाया जा रहा है, बदला जा रहा है और चोरी किया हुआ पैसा डकारने के लिए सारे धक कर्म किए जा रहे हैं।
भक्तों के द्वारा दो मांगे हैं,
पहली यह कि राम मंदिर निर्माण से लेकर अब तक समस्त चंदे, पैसे, दान का लेखा-जोखा का श्वेत पत्र, लिखा पढ़ी जनता के सामने पेश की जाए।
दूसरा हाल में जो यह घटना हुई है इसकी सच्चाई ट्रस्ट और जिम्मेदार लोग आकर सामने से बताएं।
प्रश्न मुंह बाए खड़ा है और जिम्मेदार लोग जवाब देने से बच रहे हैं जो कि बचना मुश्किल है।
सामंती भाजपा सरकार में वंचित समाज की जान की कोई कीमत नहीं !
लखनऊ में सफ़ाईकर्मी लालाराम की मैनहोल में उतरने से मृत्यु सरासर नगर निगम की लापरवाही है।
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के कारण आमजन के जीवन के साथ समझौता किया जा रहा है।
मृतक के परिजनों को मुआवज़ा और एक सरकारी नौकरी दे सरकार।
‘डबल इंजन’ का दावा करनेवालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर ‘डबल’ हो रहे हैं।
ये तो पहले ही कहा जा रहा था कि भाजपा में सिर्फ़ डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी टकरा रहे हैं। अब लुधियाना से आया ये वीडियो सारा सच बयां कर रहा है। भाजपा का भ्रष्टाचार ही हर चीज़ के निर्माण में घटिया क्वॉलिटी के लिए ज़िम्मेदार है। भाजपा का लालच आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
भाजपा की गाड़ी बेपटरी हो गई है।
भाजपा जाए तो देश की तरक़्क़ी वापस पटरी पर आए!
जिस युग में पुलिस ही अपराधी बन जाए वही कलयुग है।
माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार के समय में हो रही पुलिसिया ज़्यादतियों को देखकर, उप्र की पुलिस व्यवस्था पर जो सख़्त टिप्पणी की है उसे सुनकर तो नैतिक रूप से भाजपा सरकार को शासन करने का कोई अधिकार नहीं बचता है परंतु नैतिकता, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठता, ईमानदारी व इंसाफ़ जैसे शब्द भाजपा के शब्दकोश में हैं ही नहीं।
भाजपा राज में पुलिस भाजपा के भ्रष्टाचार की ‘भ्रष्टपुतली’ बनकर, संविधान के स्थान पर अवैधानिक-आपराधिक तरीक़े अपनाकर सत्ता के सियासी फ़ायदे के लिए क़ानून अपने हाथ में ले रही है। भ्रष्ट पुलिसवाले दो बातें याद रखें :
1. भाजपा किसी की सगी नहीं है।
2. संविधान सदैव रहेगा, ये भाजपाई तो अंतिम दौर में हैं। भाजपाई निश्चित रूप से जा रहे हैं और फिर कभी लौटकर आएंगे भी नहीं।
न्याय कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#असफल_मुख्यमंत्री_उप्र
#पक्षपाती_मुख्यमंत्री_उप्र
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है।
सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।
कौड़ियों के भाव चीनी मिल की जमीन इस भाजपा सरकार में बेच दी गई।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी जो बहुत ईमानदार होने के दावे करते हैं वो ये बताएं कि किसके इशारे पर, किसके आदेश से, किसकी संलिप्तता और किसके रिश्वतखोरी से ये अनैतिक कार्य हुआ?
किस किस ने इस डील में पैसा खाया? कहां कहां इसका पैसा पहुंचा?
लूट कर उत्तर प्रदेश को भाजपा ने खोखला कर डाला है।
भाजपा निर्मित महंगाई से जनता त्रस्त, हुक्मरान मस्त!
घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा।
इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े थे।
सिर्फ तीन महीनों में ही घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो चुका है।
जनता से ये लूट आखिर कब रुकेगी?
भाजपा हटाओ, देश बचाओ।
भाजपा राज में महाभ्रष्ट ‘शासन-प्रशासन’ ने जनता का विश्वास खो दिया है। हत्याओं और एनकाउंटर ने उप्र की छवि को पूरी तरह नकारात्मक बना दिया है। भाजपा ख़ुद अपराधी है।