प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर UP TGT-PGT अभ्यर्थी 6 जून से 31 अगस्त तक लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद 5 सितंबर से पांच विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं और आज 15वां दिन है। लगातार आमरण अनशन से छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं हुई है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
9 सितंबर की रात छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी रखा। अब आंदोलन की गंभीरता इस हद तक पहुंच गई है कि अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़कर विरोध जताया है।हम आमरण अनशन पर बैठे सभी छात्रों की कुशलता और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, हजारों अभ्यर्थी महीनों से न्यायपूर्ण अवसर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पांच विद्यार्थी 15 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन आपकी सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही। आखिर छात्रों की आवाज सुनने के लिए सरकार को और कितने छात्रों के बीमार होने का इंतजार है? छात्रों के साथ यह संवेदनहीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@UPGovt तत्काल आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे।
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में खराब रास्ते और कीचड़ की समस्या को लेकर धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ धरना देने व नारेबाजी करने वाले लोधी समाज के ग्रामीणों के साथ पुलिस की बर्बरता बेहद पीड़ादायक, गंभीर और चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर रात धौरहरा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची और कई घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान गांव की बिजली भी काट दी गई, ताकि घटना का कोई वीडियो न बन सके। पुलिस की पिटाई में महिलाओं और बच्चों समेत 16 ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि 5-5 साल के मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। परिजनों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बच्चों को इस बेरहमी से पीटा कि यह तक नहीं देखा कि चोट शरीर के किस हिस्से में लग रही है। आरोप है कि कुछ बच्चों के गुप्तांग में भी चोटें आई हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या बदहाल सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि ग्रामीणों के घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और मासूम बच्चों तक को पीटा जाए?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय हो, घायल ग्रामीणों और बच्चों को उचित उपचार एवं न्याय मिले तथा सिसैया खुर्द के खराब रास्ते की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।
भाई चंद्रशेखर आजाद जी के काफिले पर हमला — लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं!
📝 Description
आवाज़ उठाने वालों को रोका नहीं जा सकता!
भाई चंद्रशेखर आजाद जी के काफिले पर हुए हमले और कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और
प्रयागराज में अपने भविष्य और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे TGT-PGT अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
TGT-PGT अभ्यर्थी 5 सितंबर से पुराने नियमों के तहत भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नई नियमावली में PGT भर्ती की पात्रता और परीक्षा प्रक्रिया में किए गए बदलावों का भी वे विरोध कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी अन्न-जल त्याग कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में सरकार को बल प्रयोग के बजाय छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकालना चाहिए।
सरकार के इशारे पर पूरे शहर में धारा 163 लागू किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। सभी छात्रों से अपील है कि वे जहां हैं, वहीं रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। वहीं, जो छात्र अभी लापता बताए जा रहे हैं, उन्हें तलाशने के लिए तत्काल प्रयास किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को छात्रों की जायज मांगें सुनकर उनके साथ न्याय करना चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों के दमन के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
@UPGovt से हमारी मांग है कि गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और TGT-PGT अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल बातचीत कर उचित समाधान निकाला जाए।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से 11 लोगों की मृत्यु और करीब 35 लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रभावितों की सूची देखकर हमारी वह बात सच साबित हो रही है, जो हम काफी समय से कह रहे हैं कि हमारी नस्लों को बर्बाद करने के उद्देश्य से हमारी बस्तियों में लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे के ठेके खोले जा रहे हैं। नशे का यह कारोबार आज की पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी बर्बाद कर रहा है। सागर की यह घटना उसी गंभीर संकट की भयावह तस्वीर है।
ये सिर्फ 11 लोगों की मृत्यु नहीं है, ये राज्य प्रायोजित संस्थागत हत्याएं हैं। जब अवैध शराब का कारोबार लंबे समय तक चलता रहे और जिम्मेदार तंत्र उसे रोकने में नाकाम रहे, तो इसकी जवाबदेही केवल शराब बेचने वालों तक सीमित नहीं रह सकती।
@MP_MyGov तत्काल उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराए। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो, इसे संरक्षण देने वाले लोगों और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और सभी प्रभावित लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए।
नशे के इस संगठित कारोबार पर तत्काल रोक लगानी होगी। हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को नशे के जाल में धकेलने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरे मध्य प्रदेश में बहुजन बस्तियों से नशे के ठेके खत्म करने के लिए आंदोलन करेगी।
अब और कितनी जानें जाने का इंतजार करेगी सरकार?
खुलेआम ये गुंडा आख़िर किसे ललकार रहा है - कानून को या पुलिस-प्रशासन को?
सरकारी संरक्षण तो है ही, लेकिन क्या पुलिस ने भी इसे गुंडागर्दी का ‘लाइसेंस’ दे रखा है?
आख़िर इतना बेख़ौफ़ होने की ताक़त इन्हें कौन दे रहा है?
केंद्रीय मंत्री @iChiragPaswan ने खुलकर निशू आज़ाद के पक्ष में स्टैंड लिया है और उस गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज से किसी भी तरह के रिश्ते से इंकार किया है . इसके लिए चिराग़ की तारीफ की जानी चाहिए . क्या कपिल मिश्रा जैसे बीजेपी नेता यही बात कह सकते हैं ?
मुझे पता था मेरे नेता मेरे सम्मान मेरे बड़े भाई @BhimArmyChief जी ट्वीट जरूर करेंगे मेरे लिए आवाज जरूर उठाएंगे अब आपके साथ के बाद में और मजबुत हो चुकी है अब मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं अब मैं स्वतंत्र को जेल भेजूंगी खुद को न्याय दिलवाकर रहूंगी🙏🇪🇺
क्रांतिकारी जय भीम साथियों! ✊🏾
सवाल समाज के अधिकारों का है, किसी व्यक्ति विशेष की निजी आलोचना का नहीं।
हमारे समाज के लोगों से वोट लिए जाते हैं, लेकिन जब रोजगार, प्रतिनिधित्व और अवसरों में हिस्सेदारी की बात आती है तो हमारे समाज की भागीदारी कितनी है—यह सवाल पूछना जरूरी है।
इन