उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के सभामंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने जैसे शर्मनाक कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी FIR को निरस्त करने की मांग को लेकर, सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल जी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि लोकतांत्रिक एवं सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज कथित झूठी FIR को तत्काल निरस्त किया जाए।
आज #मंदसौर जिले में मध्यप्रदेश NSUI के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया।
छात्रों की आवाज़ सड़क से सदन तक गूंजेगी। प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव होकर रहेंगे!
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद के तहत इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित “छात्रों की गूँज” में सम्मिलित होने के लिए इस QR को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
#ChhatronKiGoonj
अमरपाटन विधायक डॉ राजेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇
4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की।
शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है।
एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
देशभर में सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल मध्य प्रदेश में बंद हुए हैं!
भाजपा राज में मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का ऐसा बंटाधार हुआ है कि बच्चों के भविष्य पर ही ताला लगाया जा रहा है!
कहीं स्कूल बंद कर दिए गए, कहीं बच्चों को स्कूलों से दूर कर दिया गया और जो स्कूल बचे हैं, वहां जर्जर भवन और अस्थाई व्यवस्थाएं पढ़ाई को मज़ाक बना रही हैं।
‘बिना पैसे दिए जनता का कोई काम नहीं होता’ : ये कहना है भाजपा के दमोह विधायक जयंत मलैया का।
जब खुद भाजपा के विधायक मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की हकीकत बयां कर रहे हैं, तो समझिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज में व्यवस्था किस हाल में पहुंच चुकी है।
पूरे देश ने हल्द्वानी में हुई शुद्धिकरण की तस्वीरें देखी हैं, लेकिन फिर भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वहां कुछ भी नहीं हुआ है।
वहीं जब राहुल गांधी जी दलितों के हक की बात करते हैं, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी जाती है।
राहुल गांधी जी को सिर्फ देश के लोगों की चिंता है। अगर इसके लिए कोई उन्हें सज़ा देना चाहता है, तो हम इसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि आप राहुल गांधी जी और उनके उसूलों के साथ खड़े हों, क्योंकि BJP हर मुद्दे का राजनीतिक ध्रुवीकरण कर रही है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी
📍 दिल्ली
हल्द्वानी की घटना सीधे तौर पर छुआछूत का मामला है।
हल्द्वानी में शुद्धिकरण करके दलितों को संदेश दिया गया कि हम श्रेष्ठ हैं और वे नीची जाति के हैं, इसलिए Purification किया गया।
बाबासाहेब अंबेडकर जी ने वर्षों पहले महाड़ आंदोलन किया था, क्योंकि तब दलितों को जातिगत भेदभाव के कारण पानी पीने और उसके इस्तेमाल से वंचित रखा जाता था।
इसी को देखते हुए, अंबेडकर जी ने संविधान में आर्टिकल 17 शामिल किया, ताकि untouchability को ख़त्म किया जा सके।
BJP सरकार की आंखों के सामने हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना हुई और उसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सोचिए देश के बाकी हिस्से में क्या होता होगा।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी.
📍 दिल्ली
13 अगस्त, 2026 को राज्यसभा में मैंने हल्द्वानी प्रकरण पर अपनी बात रखी थी।
इस पर जेपी नड्डा जी ने कहा था- इसकी तहकीकात होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन साहब ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि ऐसे विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे
📍 दिल्ली
मैंने कल राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा जी को पत्र लिखकर याद दिलाया कि 25 दिन के बाद भी हल्द्वानी की शर्मनाक घटना पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
इसके उलट कार्रवाई नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi पर कर दी गई, क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना पर प्रेस वार्ता कर आवाज उठाई थी।
ये कार्रवाई बहुत अजीब है, क्योंकि राहुल गांधी जी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन BJP ये सब करके हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती।
आज ये घटना सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि देश के दलित वर्ग से जुड़ी हुई है। BJP बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन वो पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को ही दबाने की कोशिश करती है।
मेरा BJP से सिर्फ यही कहना है: देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी.
📍 दिल्ली
सरकार की बदइंतजामियों का खामियाजा जनता तो भुगत ही रही है!
अब संगठन भी इस सूची में आ गया है!
सतना भाजपा कार्यालय में पानी भर गया है! नेताओं की सेटिंग, जुगाड़, घालमेल सब धरा रह गया और पानी भाजपा कार्यालय में घुस गया!
भाजपा को जनता का दर्द तो समझ नहीं आता शायद अपना ही आ जाए?
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने राज्यसभा में नेता सदन श्री @JPNadda जी को पत्र लिखकर हल्द्वानी में हुई शुद्धिकरण की घटना पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है।
श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा जी को याद दिलाया है कि उन्होंने सदन में कहा था कि इस घृणित घटना में कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक घटना के जिम्मेदार व्यक्तियों व संगठनों के विरुद्ध FIR तक दर्ज नहीं की गई है।